Close Menu
    What's Hot

    Womens Asia Cup T20: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! एशिया कप जीतकर तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

    Riya Talukder Goswami Case: पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने के आरोपी पति की मौत, पुलिस की गाड़ी से कूदने के बाद हुआ हादसा

    Raipur Non Veg Ban: गणेश चतुर्थी समेत पांच प्रमुख पर्वों पर बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » पल-पल था जान का डर…’: जब अंडरवर्ल्ड डॉन की दुबई पार्टी में मजबूरी में गाए कुमार सानू ने गाने
    मनोरंजन

    पल-पल था जान का डर…’: जब अंडरवर्ल्ड डॉन की दुबई पार्टी में मजबूरी में गाए कुमार सानू ने गाने

    News Lead 18By News Lead 18July 28, 2026Updated:July 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    कुमार सानू 90 के दशक के सुपरहिट सिंगर रहे हैं, जिनके कई गाने आज भी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में जरूर होते हैं। कुमार सानू ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में की थी और अब तक 20 हजार से ज्यादा गाने गा चुके हैं और वो भी 22 से ज्यादा भाषाओं में। यही नहीं, कुमार सानू का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। 1993 के दौरान उन्होंने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस बीच कुमार सानू एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के उस अनुभव के बारे में बात की, जिसने उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर दिया था। कुमार सानू ने बताया कि एक बार उन्हें दुबई में एक अंडरवर्ल्ड डॉन की पराइवेट पार्टी में परफॉर्म करना पड़ा और वो भी उस समय में जब पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड का दबदबा था। ऐसे में उन्हें लगातार अपनी जान को लेकर डर सता रहा था।

    19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

    कुमार सानू को जब अंडरवर्ल्ड डॉन की पार्टी में करना पड़ा परफॉर्म

    सुभोजित घोष के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने अपनी उस परफॉर्मेंस को याद किया, जो  उन्होंने दुबई में एक अंडरवर्लड डॉन की निजी पार्टी में दी थी। सिंगर बताते हैं कि इस दौरान इंडस्ट्री में काफी कुछ घटित हो चुका था। ये वो समय था जब टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की भी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। ऐसे में अंडरवर्ल्ड डॉन की पार्टी में परफॉर्म करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही थी। सानू ने याद किया कि उस समय वह अंडरवर्ल्ड डॉन की रिक्वेस्ट को ठुकराने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे।

    अंडरवर्लड डॉन ने बनाया प्रेशर

    कुमार सानू से जब सभोजित ने पूछा कि क्या आपको कभी किसी माफिया ने परेशान किया था, 90 के दशक में ये बहुत पीक पर था। इस पर रिएक्ट करते हुए कुमार सानू ने कहा- ‘देखो, हीरोज की बात तो मालूम नहीं, लेकिन सिंगर्स से मैंने ये चीज कम सुनी है, लेकिन एक बार मेरे साथ हुआ था ये। लेकिन, जैसे ही मैंने समझाया ना, वो तुरंत समझ गया। मैंने कहा- हम सिंगर लोग हैं भाई। नाम लेने की जरूरत नहीं है, लेकिन जब मैंने उनसे पूछा कि आप गाना सुनते हो? कैसा लगता है आपको गाना? तो बोले- मालूम है मुझे। मैं बहुत फैन हूं तेरा, लेकिन तुझे ये तो करना पड़ेगा। मैंने कहा- नहीं कर पाऊंगा सर। आप देख लो क्या करना चाहते हो। तो बोले- अरे यार, तू तो इमोशनल कर दिया। फिर बाद में उन लोगों ने हमसे काम कराया। हमसे शो कराया था। मैं नदीम श्रवण के साथ दुबई गया था, शो कर दिया था।’

    डरे हुए थे कुमार सानू

    कुमार सानू आगे कहते हैं- ‘देखो अब उस बारे में बात करने का मतलब नहीं है, अब वो सब खत्म हो गया है। अब चीजें भी कंट्रोल हो गई हैं, लेकिन उस टाइम पे जान का डर तो लगा था। क्योंकि, उस समय काफी कुछ चल रहा था। ऐसा एक सिस्टम था ना। उसी समय गुलशन कुमार जी को भी… बहुत सारी चीजें, इंसिडेंट हमारे सामने घट गया था। इसलिए थोड़ा डर भी लग रहा था, कि कहीं ऐसा ना हो कि… लेकिन हम कोशिश करते थे समझाने की। सोचते थे कि कैसे समझाया जाए। कभी वो कहते थे कि भाई यहां गा दो, तो हमने जा के गा दिया। ऐसा करना पड़ा, लेकिन इसके बाद वो हमारे फैन बन जाते थे और कहते कि कोई कुछ कहे, तो हमें बताना, हम देख लेंगे। हम बोले- भाई माफ करो।’

    CG Crime: अपहरण की वारदात नाकाम – नाकाबंदी से घबराया अपहरणकर्ता, बच्ची को छोड़कर फरार… पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

    पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे कुमार सानू

    कुमार सानू कुछ महीने पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। कुनिका सदानंद ने कुछ महीने पहले खुलासा किया था कि एक समय पर वह कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इस दावे के बाद आए दिन कुमार सानू की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में छाई रहती है। वहीं पिछले साल, यानी 2025 में कुमार सानू की पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने उन पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। रीटा ने कुमार सानू के साथ ही अपने ससुरालवालों पर भी कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. खाने के बाद होती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या, तो आज से ही अपना लें 5 आदतें; आसानी से होगा पाचन
    3. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    4. 2026 में 15 सुपरस्टार्स का होगा जलवा! ‘रामायण’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleUPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें तुरंत आवेदन!
    Next Article Free bus travel scheme: छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों को बड़ी सौगात, 80 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा सुविधा

    Related Posts

    मनोरंजन

    रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव

    मनोरंजन

    बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- ‘रॉकस्टार तो एक ही है’

    मनोरंजन

    हानिया आमिर के रैप डेब्यू में राखी सावंत ने लूटी लाइमलाइट, फैंस बोले- ‘लॉर्ड राखी सावंत’

    Latest Posts

    Womens Asia Cup T20: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! एशिया कप जीतकर तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

    Riya Talukder Goswami Case: पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने के आरोपी पति की मौत, पुलिस की गाड़ी से कूदने के बाद हुआ हादसा

    Raipur Non Veg Ban: गणेश चतुर्थी समेत पांच प्रमुख पर्वों पर बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

    Vehicle Light Rules: गाड़ियों की लाइट को लेकर आ रहे सख्त नियम! नए सरकारी ड्राफ्ट में क्या बदलेगा, जानें पूरी जानकारी

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज से सुस्त पड़ेगा मानसून, बढ़ेगा तापमान; जानें मौसम का हाल

    CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 छुट्टियों का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Blood Clot Warning Signs: शरीर में ब्लड क्लॉट बनने से पहले नजर आ सकते हैं ये संकेत, इन्हें न करें नजरअंदाज

    Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा! Cash on Delivery पर लग रहा ₹30 तक चार्ज, जानें बचने का तरीका

    CG Teacher Recruitment: दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नए नियम तय, विशेष B.Ed के साथ RCI रजिस्ट्रेशन जरूरी

    ISRO Recruitment 2026: 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.