Close Menu
    What's Hot

    19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

    CG Crime: अपहरण की वारदात नाकाम – नाकाबंदी से घबराया अपहरणकर्ता, बच्ची को छोड़कर फरार… पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

    CG News: अब मनमानी नहीं चलेगी! राजधानी में तय स्थानों पर ही लगेंगे पोस्टर, नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » 19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला
    खेल जगत

    19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

    News Lead 18By News Lead 18July 27, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। सीरीज के सारे मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। खास बात ये है कि ये पहली सीरीज है, जिसे भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीता है। पिछले दिनों लगातार मैच हुए, लेकिन अब टीम इंडिया एक लंबे ​ब्रेक पर है। अगस्त में टीम मैदान पर उतरेगी, हालांकि उसके लिए जल्द ही स्क्वाड का ऐलान होना है। हो सकता है कि आने वाले कुछ ही घंटे में टीम सामने आ जाए। इस बीच पता चला है कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ जो करारी शिकस्त मिली थी, उसका भी रिव्यू किया जाएगा।

    CG Crime: अपहरण की वारदात नाकाम – नाकाबंदी से घबराया अपहरणकर्ता, बच्ची को छोड़कर फरार… पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

    भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से खेली जाएगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज

    भारतीय क्रिकेट टीम अब जल्द कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेगी। टीम अब टेस्ट के लिए मैदान में उतरेगी। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 15 अगस्त से होगा। अभी सीरीज काफी दूर है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही टीम का ऐलान हो जाएगा। सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से होगा और दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाएगा। जो काफी अहम होगी। इसमें भारतीय टीम की कमान फिर से शुभमन गिल संभालते हुए दिखाई देंगे, ऐसी उम्मीद है, लेकिन बाकी टीम क्या होगी, इस पर नजर जरूर रहेगी।

    टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में नंबर पांच पर, श्रीलंका छठे स्थान पर

    भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। जो काफी अहम होने जा रही है। खास बात ये है कि डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में टीम इंडिया अभी काफी नीचे चल रही है, उसके पास इस सीरीज को जीतकर आगे जाने का मौका होगा। टीम इंडिया अभी पांचवें नंबर पर चल रही है। वहीं बात अगर श्रीलंका की करें तो छठे नंबर पर है। यानी दोनों टीमों के बीच अंतर काफी कम है और आने वाली सीरीज तय करेगी कि कौन सी टीम कहां जाएगी।

    CG News: अब मनमानी नहीं चलेगी! राजधानी में तय स्थानों पर ही लगेंगे पोस्टर, नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना

    वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी का खेलना मुश्किल

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम कैसी होगी, ये तो अभी नहीं पता है, लेकिन क्रिकबज के हवाले से ये जरूर जानकारी आ रही है कि सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर रह सकते हैं। वे चोटिल हैं। वहीं हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी भी सीरीज मिस कर सकते हैं। खबर है कि बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी सीओई की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसमें पता चलेगा कि कौन सा खिलाड़ी कितना फिट है। श्रीलंका की पिचों पर स्पिनर्स ज्यादा अच्छा खेल दिखा सकते हैं, लेकिन कौन कौन से स्पिनर्स वहां जाएंगे, ये टीम के ऐलान के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल तो टीम रेस्ट कर रही है और उसके बाद लगातार मुकाबले खेले जाएंगे। 

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    3. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    4. India vs England 1st ODI: कब, कितने बजे और कहां देखें LIVE? मैच टाइमिंग से लेकर Streaming तक सब जानें
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Crime: अपहरण की वारदात नाकाम – नाकाबंदी से घबराया अपहरणकर्ता, बच्ची को छोड़कर फरार… पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

    Related Posts

    Blog

    IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

    खेल जगत

    FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना-स्पेन की टक्कर आज, मैच टाइमिंग से लेकर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग तक पूरी जानकारी

    खेल जगत

    Bcci On Rohit: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    Latest Posts

    19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

    CG Crime: अपहरण की वारदात नाकाम – नाकाबंदी से घबराया अपहरणकर्ता, बच्ची को छोड़कर फरार… पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

    CG News: अब मनमानी नहीं चलेगी! राजधानी में तय स्थानों पर ही लगेंगे पोस्टर, नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना

    छत्तीसगढ़ में 7 IFS अधिकारियों का तबादला, वन विभाग ने जारी किए नए पदस्थापना आदेश

    Sonam Wangchuk Discharge: अस्पताल से आज मिलेगी छुट्टी, डिस्चार्ज होते ही सबसे पहले यहां जाएंगे सोनम वांगचुक

    CG Rain Update: अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका! CGSSB ने निकाली 2292 सहायक शिक्षक भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    समंदर की गहराइयों में प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने स्कूबा डाइविंग के दौरान तेजस्वी को किया प्रपोज

    शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, भीड़भाड़ में जाने से पहले जानें H1N1 के शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

    Annapurna Grain ATM: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.