Close Menu
    What's Hot

    CG News: बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला, 50 रुपये के 25 नोट निकले नकली; FIR दर्ज

    महादेव सट्टा ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के कई जिलों और दिल्ली में एक साथ छापेमारी

    छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी सुनवाई
    भारत

    Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी सुनवाई

    News Lead 18By News Lead 18July 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. उन्होंने सोनम रघुवंशी की जमानत के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए जल्द सुनवाई की मांग की है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से कहा कि कोर्ट को यह मामला याद होगा, जिसमें एक महिला पर अपने पति को नॉर्थ-ईस्ट ले जाकर तीन कथित सहयोगियों के साथ हत्या करने और शव फेंकने का आरोप है.

    उन्होंने बताया कि आरोपी की जमानत पहले दो बार इस आधार पर खारिज की गई थी कि उसके फरार होने की आशंका है. तुषार मेहता ने कहा कि बाद में जमानत इस आधार पर दे दी गई कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को गिरफ्तारी के आधार पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराए गए थे. यह केवल एक टाइपोग्राफिकल त्रुटि थी, जिसमें गिरफ्तारी दस्तावेज में कानून की एक धारा का गलत उल्लेख हो गया था. उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई का भरोसा देते हुए शुक्रवार को सुनवाई की बात कही है.

    एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था

    हाईकोर्ट ने मानी थीं गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियां

    हाईकोर्ट ने 30 जून को राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत को बरकरार रखा और राज्य सरकार की चुनौती खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट ने माना कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया में खामियां थीं. अदालत के अनुसार, गिरफ्तारी के समय आरोपी को गिरफ्तारी के आधार कानून के अनुरूप प्रभावी ढंग से नहीं बताए गए थे ⁠इसलिए निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत में हस्तक्षेप का आधार नहीं बनता. मेघालय सरकार ने शिलांग की अदालत के जमानत आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते हुए जमानत बरकरार रखी.

    Abhishek Sharma का धमाका: इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

    क्या है पूरा मामला

    इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की मई 2025 में शादी हुई थी. इसके बाद वह पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने शिलांग गए थे. घूमने के दौरान अचानक नवविवाहित जोड़ा लापता हो गया था और सड़क के किनारे उनका स्कूटर मिला था. इसके बाद वहीं गहरी खाई से राजा रघुवंशी का सड़ागला शव बरामद हुआ था, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया था. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि ये कोई हादसा नहीं बल्कि सोचा समझा मर्डर था. मुख्य साजिशकर्ता सोनम रघुवंशी थी. सोनम का राज कुशवाहा नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी ने सुपारी देकर हत्यारों को मेघालय भेजकर हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी का मर्डर करवा दिया था.

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleएम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था
    Next Article अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी! छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

    Related Posts

    भारत

    मोबाइल में नेटवर्क नहीं होने पर भी आएगी जरूरी कॉल, बस एक्टिवेट करें ये खास फीचर

    भारत

    PM Awas Yojana 2.0: शहरी परिवारों के लिए खुशखबरी! PM आवास योजना में बनेंगे 1.75 लाख नए घर, ऐसे उठाएं लाभ

    भारत

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा डिलीवर

    Latest Posts

    CG News: बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला, 50 रुपये के 25 नोट निकले नकली; FIR दर्ज

    महादेव सट्टा ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के कई जिलों और दिल्ली में एक साथ छापेमारी

    छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

    CG में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पावर कंपनियों की भर्ती की अंतिम तारीख बढ़ी, जल्द करें आवेदन

    मोबाइल में नेटवर्क नहीं होने पर भी आएगी जरूरी कॉल, बस एक्टिवेट करें ये खास फीचर

    छत्तीसगढ़ी राजभाषा सप्ताह मनाने सभी कलेक्टरों को निर्देश, स्कूल-कॉलेजों में होंगे विशेष आयोजन

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सरकार की बड़ी पहल, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग; किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण

    अब गवाहों को धमकाना पड़ेगा भारी! छत्तीसगढ़ में साक्षी संरक्षण योजना लागू, 7 दिन में मिलेगी अंतरिम सुरक्षा

    रणवीर सिंह को इस एक्टर ने जड़े थे 24 थप्पड़, सूज गए थे धुरंधर स्टार के गाल

    PM Awas Yojana 2.0: शहरी परिवारों के लिए खुशखबरी! PM आवास योजना में बनेंगे 1.75 लाख नए घर, ऐसे उठाएं लाभ

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.