Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था
    देश - विदेश

    एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था

    News Lead 18By News Lead 18July 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग में बुधवार दोपहर एक बेहद खतरनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक जोड़ा बिना इजाजत और सुरक्षा नियमों को दरकिनार करते हुए इमारत की 1,454 फीट या 443 मीटर ऊंचे एंटेना तक पहुंच गया और वहां ‘प्यार की ताकत’ का संदेश लिखे एक बैनर को लहराया। इसके बाद दोनों नीचे उतरते समय एक-दूसरे को गले लगाते और सेल्फी लेते नजर आए। नीचे उतरने के कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    Abhishek Sharma का धमाका: इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

    BREAKING: Two people have climbed to the top of the Empire State Building in New York City, holding a banner from the skyscraper's antenna reading, "When the power of love beats the love of power, the world knows peace."

    As of now it's unclear how the pair reached the top of the… pic.twitter.com/rUPZ6nc1eK

    — Fox News (@FoxNews) July 1, 2026

    ‘जब प्यार की ताकत, सत्ता के प्यार पर भारी पड़े…’

    दोनों ने स्टंट के दौरान काले कपड़े पहन रखे थे और मास्क लगाए हुए थे, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने सुरक्षा रस्सियों का इस्तेमाल नहीं किया था। एंटेना के ऊपर लगाए गए बैनर पर लिखा था ‘When the power of love beats the love of power, the world knows peace’ यानी कि ‘जब प्यार की ताकत, सत्ता के प्यार पर भारी पड़ती है, तब दुनिया में शांति आती है।’ यह बैनर हवा में लहराता रहा और नीचे मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा।

    एंटेना पर खतरनाक चढ़ाई और रोमांटिक पल

    दोपहर करीब 12:30 बजे के बाद दोनों धीरे-धीरे एंटेना से नीचे उतरने लगे। वे लोहे के स्ट्रक्चर पर सावधानी से चलते हुए एक चौड़ी सतह तक पहुंचे। वहां युवक ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसा कुछ सेट किया और घुटनों के बल बैठ गया। इसके बाद दोनों ने फिर एक-दूसरे को किस किया और गले मिले। इसके बाद दोनों ने सेल्फी ली और इंस्टाग्राम पर अपलोड हुई तस्वीर में अंगूठी भी नजर आई।

    JUST IN: After two people climbed to the top of the Empire State Building and unfurled a banner on top of its spire Wednesday afternoon, one of the climbers appeared to propose to the other. https://t.co/ngG3jOeTBU pic.twitter.com/PhubQpnRH6

    — ABC News (@ABC) July 1, 2026

    आखिर एंटेना तक कैसे पहुंच गए दोनों?

    घटना के समय एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस नजारे को देखकर हैरानी जताई। स्कॉटलैंड के ग्लासगो से आए पर्यटक जोनाथन रोमन ने कहा कि यह दृश्य ‘फिल्म जैसा’ लग रहा था। उन्होंने बताया कि वह अपने 15 साल के बेटे के साथ ऑब्जर्वेशन डेक पर जाने वाले थे, लेकिन इमारत बंद कर दी गई। वहीं, इमारत में काम करने वाली जेसिका कैपलन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद ये लोग एंटेना तक कैसे पहुंच गए।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप

    दोपहर 1 बजे के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी को चोट नहीं आई। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की पहचान 33 साल की एंजेला निकोलाउ और 32 साल के इवान कुजनेत्सोव के रूप में हुई है। दोनों न्यू जर्सी में रहते हैं और सोशल मीडिया पर ‘डेरडेविल क्लाइंबर’ यानी खतरनाक जगहों पर चढ़ाई करने वाले कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पर अवैध रूप से दूसरे की संपत्ति में प्रवेश, लापरवाही से जान खतरे में डालना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश जैसे आरोप लगाए गए हैं।

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

    🔥🚨 BREAKING — The couple seen atop the Empire State Building have been IDENTIFIED as Angela Nikolau and Ivan Beerkus.

    The couple released a Netflix documentary in 2024 called "Skywalkers: A Love Story."

    They supposedly " Found Love Thousands of feet in the sky, illegally… pic.twitter.com/4VQ1pATPoo

    — The Patriot Oasis™ (@ThePatriotOasis) July 1, 2026

    एंजेला ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

    अधिकारियों को अभी तक यह साफ नहीं है कि इतनी सख्त सुरक्षा वाली बिल्डिंग में, जहां बड़े बैग, कॉस्ट्यूम और मास्क तक प्रतिबंधित हैं, ये दोनों एंटेना तक कैसे पहुंच गए। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंचने के लिए सिक्योरिटी सिस्टम को कैसे पार किया। बताया गया है कि एंजेला निकोलाउ ने इस घटना की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिसमें शहर को दिखाते हुए सगाई की एक अंगूठी दिखाई गई है। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दुनिया भर की ऊंची इमारतों पर चढ़ने के विजुअल्स मौजूद हैं।

    नेटफ्लिक्स पर भी आ चुकी है दोनों की कहानी

    दोनों की कहानी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘Skywalkers: A Love Story’ में भी दिखाया गया है, जिसमें उन्हें ‘डेरडेविल इन्फ्लुएंसर्स’ बताया गया है, जो रोमांस और खतरनाक स्टंट के बीच संतुलन बनाते हैं। पूर्व FBI अधिकारी एंड्रयू मैककेब ने इस घटना पर कहा कि यह स्टंट पुलिस और शहर प्रशासन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि कोई और इस तरह की नकल न करे, क्योंकि यह बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleAbhishek Sharma का धमाका: इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड
    Next Article Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी सुनवाई

    Related Posts

    देश - विदेश

    उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त! चीनी रोबोट ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकंड में पूरी की

    देश - विदेश

    ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

    देश - विदेश

    UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली

    Latest Posts

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    Hospital Fire: अस्पताल के NICU में दर्दनाक हादसा, वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने से 3 नवजातों की मौत

    Chhattisgarh Weather: अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

    भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

    छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

    CG High Court: पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त, 31 साल सेवा के बाद पदोन्नति देने के निर्देश

    H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

    2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी 7 ओपन जेल, 50 कैदियों को मिलेगा सुधार और रोजगार का नया मौका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.