Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Rule Change: 1 जुलाई से बदलेंगे LPG, Aadhaar समेत 6 बड़े नियम, जानें आम जनता पर क्या होगा असर
    भारत

    Rule Change: 1 जुलाई से बदलेंगे LPG, Aadhaar समेत 6 बड़े नियम, जानें आम जनता पर क्या होगा असर

    News Lead 18By News Lead 18June 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Rule Change: हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कुछ नए बदलाव लेकर आती है. इस बार भी 1 जुलाई 2026 से कई ऐसे नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है. ऐसे में अगर आपको इन बदलावों की जानकारी पहले से होगी, तो आप अपने जरूरी काम समय पर पूरे कर सकेंगे और किसी भी तरह की परेशानी या अतिरिक्त खर्च से भी बच पाएंगे. आइए जानते हैं कि 1 जुलाई से क्या-क्या बदलने वाला है और इन बदलावों का आप पर क्या असर पड़ सकता है-

    Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

    1 जुलाई से बदल जाएंगे कई जरूरी नियम

    नंबर 1- आधार में ईमेल अपडेट करना होगा फ्री

    1 जुलाई 2026 से आधार कार्ड में रजिस्टर्ड ईमेल आईडी अपडेट कराने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा. अभी इस काम के लिए 75 रुपये का शुल्क लगता है. लेकिन UIDAI के अनुसार, अब 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल अपडेट बिल्कुल मुफ्त किया जा सकेगा.

    इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव भी हो रहा है. 30 जून के बाद mAadhaar ऐप बंद कर दिया जाएगा. अब आधार से जुड़े सभी काम नए Aadhaar App के जरिए किए जाएंगे. इसलिए अगर आप मोबाइल में पुराना ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब यह किसी काम का नहीं रहेगा. आधार से जुड़ी किसी भी जानकारी या सुधार के लिए आपको नया ऐप इस्तेमाल करना होगा.

    नंबर 2- LPG और PNG से जुड़े बदलाव

    जिन लोगों के पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं, उनके लिए 30 जून तक PNG में शिफ्ट होने की समय सीमा तय की गई थी. जुलाई से इस नियम को लागू किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक गैस सप्लाई बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. वहीं, अगर कोई व्यक्ति ऐसे क्षेत्र में चला जाता है जहां PNG की सुविधा नहीं है, तो वह अपना पहले सरेंडर किया गया LPG कनेक्शन दोबारा चालू करा सकेगा.

    इसके अलावा हर महीने की तरह 1 जुलाई को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होगी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात सामान्य होने के बाद इस बार गैस की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

    नंबर 3- पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा

    अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले नई फीस जरूर देख लें. 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाने का खर्च बढ़ जाएगा. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये हो जाएगी. वहीं, तत्काल पासपोर्ट बनवाने की फीस 3,500 रुपये से बढ़कर 5,000 रुपये हो जाएगी. बड़े पासपोर्ट बुकलेट की फीस में भी बढ़ोतरी की जाएगी.

    Cricketer Shashank Singh Controversy: क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR दर्ज, रिटायर्ड IPS पिता भी केस में आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला

    नंबर 4- रेलवे में नियम हो सकते हैं सख्त

    ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी कुछ नए नियम लागू किए जा सकते हैं. इसके तहत बिना टिकट यात्रा करने वालों पर पहले से ज्यादा जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी नियम सख्त किए जा सकते हैं. सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है. उम्मीद है कल यानी 1 जुलाई से इन नियमों को लागू किया जा सकता है.

    नंबर 5- EPFO 3.0 से मिलेगी नई सुविधा

    सरकार जल्द EPFO 3.0 शुरू कर सकती है. इसके लागू होने के बाद प्राइवेट नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए PF का पैसा निकालना पहले से आसान हो सकता है. नई व्यवस्था में कर्मचारी UPI और ATM के जरिए भी अपना PF निकाल सकेंगे.

    नंबर 6- क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए भी बदलाव

    अगर आप SBI या HDFC Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो भी नए नियम जानना आपके लिए जरूरी हैं. 1 जुलाई से SBI Card कुछ चुनिंदा PhonePe SBI क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को सीमित कर सकता है. वहीं, HDFC Bank के कुछ कार्डधारकों को अब फ्री डोमेस्टिक लाउंज की सुविधा तभी मिलेगी, जब वे एक तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करेंगे. इसलिए कार्ड इस्तेमाल करने से पहले अपने बैंक के नए नियम जरूर देख लें.

    ऐसे में अगर आपको आधार में ईमेल अपडेट कराना है, पासपोर्ट बनवाना है, गैस कनेक्शन से जुड़ा कोई काम करना है या आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो नए नियमों की जानकारी पहले ही ले लें. सही जानकारी होने पर आप अपने काम आसानी से पूरे कर पाएंगे और किसी भी तरह की परेशानी से बच सकेंगे.

    Related posts:

    1. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    2. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    3. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    4. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleEurope Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
    Next Article CG News: हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य और बिजली कंपनी को नोटिस

    Related Posts

    भारत

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    भारत

    Hospital Fire: अस्पताल के NICU में दर्दनाक हादसा, वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने से 3 नवजातों की मौत

    भारत

    रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका! राखी और गिफ्ट भेजने पर अब देना होगा ज्यादा डाक शुल्क

    Latest Posts

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    Hospital Fire: अस्पताल के NICU में दर्दनाक हादसा, वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने से 3 नवजातों की मौत

    Chhattisgarh Weather: अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

    भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

    छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

    CG High Court: पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त, 31 साल सेवा के बाद पदोन्नति देने के निर्देश

    H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

    2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी 7 ओपन जेल, 50 कैदियों को मिलेगा सुधार और रोजगार का नया मौका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.