Close Menu
    What's Hot

    आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

    Electricity rate hike in CG: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

    Chhattisgarh: धर्मांतरित परिवारों का सामान घर से बाहर फेंका, गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG News: हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य और बिजली कंपनी को नोटिस
    छत्तीसगढ़

    CG News: हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य और बिजली कंपनी को नोटिस

    News Lead 18By News Lead 18June 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन कर 33 केवी लाइन विस्तार को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और बिजली कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

    Rule Change: 1 जुलाई से बदलेंगे LPG, Aadhaar समेत 6 बड़े नियम, जानें आम जनता पर क्या होगा असर

    राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय

    सुनवाई के दौरान राज्य और केंद्र सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं ने नोटिस स्वीकार किया, जबकि निजी कंपनी को नियमानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। राज्य सरकार की ओर से जवाब प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया। कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दे दी है। जवाब मिलने के बाद एक सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ता को रिजॉइंडर दाखिल करने की अनुमति दी।सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि निजी कंपनी की ओर से जवाब पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को उस जवाब पर भी प्रत्युत्तर सबमिट करने की छूट दी। जनहित याचिका पर अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 को तय की गई है।

    वन स्वीकृति के बिना किए जाने का दावा

    याचिका में बताया है कि धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम भालूपखना स्थित धनबादा पावर की 7.50 मेगावाट लघु जल विद्युत परियोजना के लिए आवश्यक वन स्वीकृतियां प्राप्त किए बिना वन एवं राजस्व भूमि में गैर-वानिकी गतिविधियां संचालित की गईं तथा 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन विस्तार में भी नियमों की अनदेखी की गई। याचिका में दावा किया गया है कि भालूपखना से चरखापारा तक 11 केवी विद्युत लाइन के नवीनीकरण कार्य के दौरान सीएसपीडीसीएल के नए पोल लगाए गए। आरोप है कि इन्हीं खंभों का उपयोग करते हुए निजी परियोजना की 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन भी ले जाई गई, जिससे अलग से वन भूमि डायवर्सन और वैधानिक अनुमतियों की आवश्यकता से बचा जा सके।

    आरोपों के अनुसार, परियोजना प्रबंधन ने पूर्व में ट्रांसमिशन लाइन एवं अन्य संरचनाओं के लिए वन विभाग तथा जिला प्रशासन के समक्ष अनुमति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होने से पहले ही निर्माण कार्य कर लिया गया। याचिकाकर्ता का आरोप है कि विद्युत विभाग के कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से 11 केवी लाइन के नवीनीकरण के नाम पर ऐसा ढांचा तैयार किया गया, जिसका लाभ सीधे निजी जल विद्युत परियोजना को मिला। इससे सरकारी संसाधनों के संभावित दुरुपयोग और प्रक्रिया संबंधी पारदर्शिता पर प्रश्न उठ रहे हैं।

    Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

    पूर्व में खारिज हुई थी याचिका

    उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता ने पहले भी इसी मुद्दे पर याचिका दायर की थी। उस याचिका में सुरक्षा राशि जमा करने से छूट की मांग की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने छूट संबंधी आवेदन खारिज करते हुए 7 मई 2026 को याचिका निरस्त कर दी थी। हालांकि अदालत ने नियमों के अनुसार सुरक्षा राशि जमा कर नई याचिका दायर करने की स्वतंत्रता दी थी। इसके बाद याचिकाकर्ता विवेक कुमार पांडेय ने नई जनहित याचिका प्रस्तुत की।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRule Change: 1 जुलाई से बदलेंगे LPG, Aadhaar समेत 6 बड़े नियम, जानें आम जनता पर क्या होगा असर
    Next Article Chhattisgarh: धर्मांतरित परिवारों का सामान घर से बाहर फेंका, गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

    Related Posts

    Raipur

    आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

    छत्तीसगढ़

    Electricity rate hike in CG: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: धर्मांतरित परिवारों का सामान घर से बाहर फेंका, गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

    Latest Posts

    आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

    Electricity rate hike in CG: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

    Chhattisgarh: धर्मांतरित परिवारों का सामान घर से बाहर फेंका, गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

    CG News: हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य और बिजली कंपनी को नोटिस

    Rule Change: 1 जुलाई से बदलेंगे LPG, Aadhaar समेत 6 बड़े नियम, जानें आम जनता पर क्या होगा असर

    Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

    Cricketer Shashank Singh Controversy: क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR दर्ज, रिटायर्ड IPS पिता भी केस में आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला

    CG Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में मानसून होगा मेहरबान! 1 जुलाई से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के आसार

    WhatsApp Web पर बड़ा साइबर अटैक! दोस्तों के नाम से आ रहा वायरस, एक क्लिक पड़ सकता है भारी

    अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा एनीमिया मरीजों का रिकॉर्ड, मॉनिटरिंग होगी आसान

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.