Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CBSE का बड़ा फैसला: Three-Language Rule पर नई गाइडलाइन, 10वीं के छात्रों को मिली राहत
    राष्ट्रीय

    CBSE का बड़ा फैसला: Three-Language Rule पर नई गाइडलाइन, 10वीं के छात्रों को मिली राहत

    News Lead 18By News Lead 18June 30, 2026Updated:June 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    आपको बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने Three-Language Rule को लेकर एक गाइडलाइन जारी की है। उस गाइडलाइन की मानें तो 10वीं कक्षा के मौजूदा बैच पर नई भाषा पॉलिसी लागू नहीं होगी। वहीं क्लास 7, 8 और 9 में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी 10वीं कक्षा में जाने पर तीसरी भाषा में बोर्ड एग्जाम देने की जरूरत नहीं होगी। उस गाइडलाइन में आगे लिखा है, ‘कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं के मौजूदा बैच जिन्होंने पहले ही 2 विदेशी भाषाएं ले ली हैं, वो एक और भारतीय भाषा के साथ वही जारी रखेंगे।

    Pakistan Attacks Afganistan : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

    CBSE की तीन भाषाओं की गाइडलाइंस

    CBSE ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसमें लिखा है, ‘चुनी गई तीन भाषाओं में से दो भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। तीसरी भाषा (R3) के तौर पर एक बाहरी भाषा चुनी जा सकती है मगर शर्त यह होगी कि अन्य दो भाषाएं भारतीय हों।’ उसी गाइडलाइन में आगे लिखा है कि ट्रांज़िशनल पीरियड के दौरान रिलैक्सेशन और एग्जेम्प्शन भी दिया जाएगा।

    क्लास 10 के स्टूडेंट्स को क्या राहत मिली

    जारी गाइडलाइन के मुताबिक 10वीं कक्षा (2026-27) के छात्र दो भाषाओं के पुराने सिस्टम के साथ पढ़ाई को आगे जारी रहेंगे। इस बैच को कोई तीसरी भाषा लेने की जरूरत नहीं है। आइए अब आपको बताते हैं कि उस गाइडलाइन में कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए क्या लिखा है। उसमें लिखा है कि, ‘9वीं कक्षा(2026-27) के छात्र तीन भाषाएं पढ़ेंगे, जिनमें से एक भारतीय भाषा होगी। वहीं तीसरी भाषा (R3) का मूल्यांकन आपके स्कूल द्वारा केवल आंतरिक स्कूल-आधारित मूल्यांकन के माध्यम से किया जाएगा। जब यह बैच 2027-28 में कक्षा 10 में पहुंचेगा तो इस तीसरी भाषा के लिए कोई CBSE बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

    भारतीय भाषाएं क्या-क्या है?

    आइए अब आपको बताते हैं कि भारतीय भाषाएं क्या-क्या होंगी। बता दें कि भारतीय भाषाओं की लिस्ट में हिंदी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, उड़िया, असमिया, आदि हैं। वहीं गैर-देशी भाषाओं की बात करें तो इसमें अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, अरबी, स्पेनिश, आदि शामिल हैं।

    IND vs ENG T20 Series: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

    आखिर ये Three-Language Rule क्या है?

    CBSE के सेकेंडरी स्कूल करिकुलम के अनुसार, भाषा विषयों को तीन लेवल- R1, R2 और R3 में बांटा जाएगा। इसमें R1 (भाषा 1) छात्र की मुख्य भाषा होगी, R2 एक अलग भाषा होगी और R3 (तीसरी भाषा) 2026-27 एकेडमिक सेशन से क्लास 6 से अनिवार्य होगी और 2030-31 तक क्लास 10 तक पूरी तरह लागू हो जाएगी।

    आपको बता दें कि R1 और R2 के लिए चुनी गई भाषाएं एक जैसी नहीं हो सकती हैं और उन्हें एक ही समय में एक से ज्यादा लेवल पर नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। CBSE के नोटिफ़िकेशन में कहा गया है, ‘भाषाओं में भारत की दो आधिकारिक भाषाएं यानी हिंदी, अंग्रेजी और 42 अन्य भाषाएं शामिल हैं। इस तरह, भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं के साथ-साथ अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं और विदेशी भाषाएं भी पढ़ाई जाएंगी।’ आप अगर CBSE के तीन-भाषा नियम के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in पर जा सकते हैं।

    Related posts:

    1. देश की पहली डिजिटल जनगणना में पूछे जाएंगे 33 सवाल, पहली बार LIVE-IN रिश्तों को भी मिली मान्यता
    2. दावा- सुवेंदु के पीए को सुपारी किलर्स से मरवाया:भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा
    3. NEET RE-Exam: पेपर लीक पर रोक के लिए हाई-लेवल तैयारी, एयरफोर्स की मदद से अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे NEET पेपर
    4. हाई हेल्थ रिस्क वाले बच्चों के लिए बड़ा कदम, सरकार लाएगी समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Article‘या तो आवारापन खत्म होगा या मैं’… इमरान हाशमी की दमदार वापसी, Awarapan 2 की पहली झलक रिलीज; तय हुई रिलीज डेट
    Next Article अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा एनीमिया मरीजों का रिकॉर्ड, मॉनिटरिंग होगी आसान

    Related Posts

    भारत

    CKYC 2.0: बार-बार डॉक्यूमेंट जमा करने के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, जानिए कैसे करेगा काम

    भारत

    कांवड़ यात्रा में स्मार्टफोन ले जा रहे हैं? पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान

    भारत

    Aadhaar की नई वेबसाइट हुई लॉन्च! अब सभी जरूरी सर्विस एक ही जगह, जानें कैसे मिलेगा फायदा

    Latest Posts

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    Hospital Fire: अस्पताल के NICU में दर्दनाक हादसा, वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने से 3 नवजातों की मौत

    Chhattisgarh Weather: अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

    भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

    छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

    CG High Court: पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त, 31 साल सेवा के बाद पदोन्नति देने के निर्देश

    H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

    2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी 7 ओपन जेल, 50 कैदियों को मिलेगा सुधार और रोजगार का नया मौका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.