Close Menu
    What's Hot

    Territorial Army Bharti 2026: टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर और सोल्जर के पदों पर भर्ती, जानें रैली की तारीखें और पूरा शेड्यूल

    CG News: पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी खबर! अब ऑनलाइन करना होगा लाइसेंस का आवेदन, पुलिस जांच के बाद ही अनुमति 

    Online Fraud Alert: नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG शिक्षक भर्ती 2026: हाईकोर्ट के आदेश पर विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका
    Raipur

    CG शिक्षक भर्ती 2026: हाईकोर्ट के आदेश पर विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

    News Lead 18By News Lead 18October 13, 2026Updated:October 13, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने शुद्धि पत्र जारी कर दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता संबंधी प्रावधानों में बदलाव किया है। इसके तहत दृष्टिबाधित (Blind), श्रवणबाधित (Deaf) और सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को भी ऑनलाइन आवेदन का अवसर मिलेगा।

    लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती के लिए 24 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था। अब हाईकोर्ट में दायर याचिका क्रमांक WPS No. 6783 of 2026, मीनाक्षी मंगलकर एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य, में 9 अक्टूबर 2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में विज्ञापन में संशोधन किया गया है।

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता में बदलाव

    जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित अधिसूचना के अनुरूप सहायक शिक्षक पद के लिए उपयुक्त दिव्यांगता श्रेणियों में दृष्टिबाधित (B), श्रवणबाधित (D) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) को शामिल किया गया है। इसके साथ ही विस्तृत विज्ञापन की कंडिका 05 के उपखंड (iv) को हटा दिया गया है।

    दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों का समूहवार और श्रेणीवार वितरण भी सामान्य प्रशासन विभाग के 5 मार्च 2019 के निर्देशों के अनुरूप स्पष्ट किया गया है। इसमें दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित और बहुदिव्यांगता से संबंधित श्रेणियों के लिए आरक्षित पदों का विवरण शामिल है।

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर होगी भर्ती

    सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के तहत ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में कुल 2292 पदों पर भर्ती की जानी है। पदों का विवरण इस प्रकार है:

    • ई-संवर्ग: 795 पद
    • टी-संवर्ग: 1497 पद
    • कुल पद: 2292

    ई-संवर्ग में रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़ और बिलासपुर जिले शामिल हैं।

    वहीं, टी-संवर्ग में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद और बालोद जिले शामिल हैं।

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    ऑनलाइन आवेदन की नई तारीख का इंतजार

    लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि दृष्टिबाधित (B), श्रवणबाधित (D) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) श्रेणी के पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, इन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की नई तारीख अभी अलग से घोषित की जाएगी। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी की जाएगी।

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की तारीख और पात्रता से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

    महत्वपूर्ण: 24 जुलाई 2026 को जारी सहायक शिक्षक भर्ती के विस्तृत विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें और कंडिकाएं पहले की तरह लागू रहेंगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी संशोधित शुद्धि पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    Related posts:

    1. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    2. CG Land Registry: छत्तीसगढ़ में पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कराना हुआ सस्ता, मिल रही 50% शुल्क छूट; जानें पूरी जानकारी 
    3. छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
    4. Raipur Railway Station Parking: अब आरक्षण केंद्र के पास नहीं खड़े होंगे वाहन, एक्सप्रेस-वे के पास बनेगी नई पार्किंग व्यवस्था
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleSaif Ali Khan Instagram Debut: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम, पहली पोस्ट में दिखाई ‘पटौदी लाइब्रेरी’ की झलक; सिर्फ 1 शख्स को करते हैं फॉलो
    Next Article Hospital Treatment Cost: अब इलाज के खर्च को लेकर नहीं होगी उलझन! अस्पतालों को पहले ही बतानी होगी पूरी फीस, केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश

    Related Posts

    Raipur

    CG News: पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी खबर! अब ऑनलाइन करना होगा लाइसेंस का आवेदन, पुलिस जांच के बाद ही अनुमति 

    Bilaspur

    बिलासपुर से हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, फिर शुरू होगी इस शहर के लिए फ्लाइट, जानें कितना होगा किराया

    छत्तीसगढ़

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    Latest Posts

    Territorial Army Bharti 2026: टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर और सोल्जर के पदों पर भर्ती, जानें रैली की तारीखें और पूरा शेड्यूल

    CG News: पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी खबर! अब ऑनलाइन करना होगा लाइसेंस का आवेदन, पुलिस जांच के बाद ही अनुमति 

    Online Fraud Alert: नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

    Hospital Treatment Cost: अब इलाज के खर्च को लेकर नहीं होगी उलझन! अस्पतालों को पहले ही बतानी होगी पूरी फीस, केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश

    CG शिक्षक भर्ती 2026: हाईकोर्ट के आदेश पर विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

    Saif Ali Khan Instagram Debut: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम, पहली पोस्ट में दिखाई ‘पटौदी लाइब्रेरी’ की झलक; सिर्फ 1 शख्स को करते हैं फॉलो

    बिलासपुर से हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, फिर शुरू होगी इस शहर के लिए फ्लाइट, जानें कितना होगा किराया

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.