Close Menu
    What's Hot

    CG Coal Levy Case: कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

    Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

    सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर संकट! 20 हजार महिलाओं की ई-केवाईसी अब तक अधूरी
    Raipur

    Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर संकट! 20 हजार महिलाओं की ई-केवाईसी अब तक अधूरी

    News Lead 18By News Lead 18June 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई है, लेकिन अब 20 हजार से अधिक महिलाओं के सामने इस राशि के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। कारण है ई-केवाईसी प्रक्रिया का अधूरा रह जाना। यदि 30 जून तक ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई, तो इन महिलाओं की अगली किस्त अटक सकती है। महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 3 लाख 18 हजार महिलाओं का ई-केवाईसी किया जाना है। इनमें से अब तक 2 लाख 98 हजार महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 20 हजार 116 महिलाओं का ई-केवाईसी अभी भी लंबित है। प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि सभी पात्र हितग्राही अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करा लें।

    ई-केवाईसी की सबसे बड़ी चुनौती उन महिलाओं के सामने आ रही है जो बुजुर्ग हैं, दिव्यांग हैं या स्वास्थ्य कारणों से केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं भी हैं जो रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में चली गई हैं। कई मामलों में बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान अंगूठे का निशान मशीन से मेल नहीं खा रहा है, जिससे प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी टिकवेंद्र जाटवार ने बताया कि विभाग ऐसे सभी मामलों का अलग से रिकॉर्ड तैयार कर रहा है। जिन महिलाओं का सत्यापन तकनीकी कारणों से नहीं हो पा रहा है या जो जिले से बाहर हैं, उनकी जानकारी संकलित कर शासन को भेजी जाएगी ताकि उचित समाधान निकाला जा सके।

    छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का जलवा, BCCI इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट के लिए इंडिया A, B और D टीम में चयन

    घर-घर पहुंच रही विभागीय टीम

    लंबित मामलों को जल्द पूरा करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों और विभागीय कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है, जो घर-घर पहुंचकर सत्यापन कर रही है।विशेष रूप से उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है जो उम्र, बीमारी या दिव्यांगता के कारण च्वाइस सेंटर नहीं जा सकतीं। विभाग ने लंबित हितग्राहियों की सूची तैयार कर संबंधित कर्मचारियों को सौंप दी है, ताकि अंतिम तिथि से पहले अधिक से अधिक महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा कराया जा सके।

    CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी नाबालिग फरार, सुरक्षा में बड़ी सेंध से प्रशासन में हड़कंप

    30 जून तक पूरा करना होगा सत्यापन

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन नहीं कराया गया, तो लाभार्थियों की अगली किस्त प्रभावित हो सकती है। ऐसे में प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं से जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील कर रहा है। महतारी वंदन योजना की राशि कई परिवारों के मासिक खर्च का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ हजारों महिलाओं की चिंता बढ़ गई है और वे किसी भी तरह अपनी ई-केवाईसी पूरी कराने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

    Related posts:

    1. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    2. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    3. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    4. PM Modi Raipur Visit: रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, नए विधानसभा भवन का लोकार्पण और राज्योत्सव – 2025 का करेंगे शुभारंभ
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का जलवा, BCCI इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट के लिए इंडिया A, B और D टीम में चयन
    Next Article Chhattisgarh News: किताबों की कमी पर निजी स्कूलों का बड़ा फैसला, 25 जून को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल रहेंगे बंद

    Related Posts

    Bhilai

    CG Coal Levy Case: कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

    Bilaspur

    सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

    Raipur

    Raipur Meat Shops Closed: रायपुर में तीन दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

    Latest Posts

    CG Coal Levy Case: कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

    Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

    सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

    Raipur Meat Shops Closed: रायपुर में तीन दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

    CG Weather: विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट

    Train Late Refund: ट्रेन लेट हुई तो रेलवे पर लगा 35,000 का जुर्माना! जानिए यात्रियों के अधिकार और रिफंड पाने का तरीका

    Sarkari Naukri 2026 : बिना परीक्षा KVIC में नौकरी पाने का मौका! 50 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

    Spam Calls से मिलेगी राहत! TRAI ने बदले नियम, अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम

    फाइलों में देरी हुई तो खुद पर लगाया अर्थदंड! CG में इस जिले के कलेक्टर का सख्त एक्शन

    दिवाली से पहले आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों को बड़ी सौगात! पूरी होने वाली है ये मांग, DPI ने DEO से मांगी जानकारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.