रायपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ शहर के सबसे व्यस्त देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब युवक सड़क पर गिरे अपने पैसे उठाने के लिए वाहन रोककर नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से जा रहा था।
कार ली चपेट में आया युवक
रास्ते में अचानक उसके कुछ पैसे सड़क पर गिर गए। पैसे उठाने के लिए उसने अपनी गाड़ी एक्सप्रेस-वे किनारे रोकी और नीचे उतरकर सड़क पर बिखरे नोट उठाने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की और डायल-112 को सूचना दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस सहायता वाहन करीब 18 मिनट बाद मौके पर पहुंचा। इस दौरान घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा
