Close Menu
    What's Hot

    रायपुर जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पदस्थापना

    छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; कलेक्टरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, सरगुजा संभाग में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » शाह ने 112 के 400 वाहनों को हरी झंडी दिखाई:’गुंडाधुर’ के गांव नेतानार जाएंगे, कल मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक; 4 स्टेट के CM आएंगे
    छत्तीसगढ़

    शाह ने 112 के 400 वाहनों को हरी झंडी दिखाई:’गुंडाधुर’ के गांव नेतानार जाएंगे, कल मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक; 4 स्टेट के CM आएंगे

    News Lead18By News Lead18May 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर   आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर रहेंगे। वो शनिवार रात रायपुर पहुंचे और रविवार को सीधे जगदलपुर और फिर नेतानार गांव जाएंगे। कहा जा रहा है कि नक्सलवाद के कमजोर होने के बाद बस्तर में उनका ये पहला बड़ा दौरा है। नेतानार भी वही गांव है जिसे वीर शहीद गुंडाधुर से जोड़ा जाता है। यहां वो जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इस केंद्र के जरिए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और जरूरी सेवाओं का लाभ एक ही जगह पर मिलेगा। दौरे को लेकर बस्तर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, जगदलपुर एयरपोर्ट और उसके आस-पास हलचल देखी जा रही है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकें लगातार चल रही हैं।

    रायपुर में, सुबह अमित शाह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचकर डायल-112 सेवा के लिए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। करीब 400 वाहन इस व्यवस्था में शामिल किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब तक ये सेवा सीमित जिलों में थी, लेकिन भविष्य में इसे पूरे छत्तीसगढ़ तक बढ़ाने की योजना है। इसके साथ ही, प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स भी रवाना की जाएंगी। इनमें ऐसे उपकरण होंगे जो घटनास्थल पर ही शुरुआती वैज्ञानिक जांच करने में मदद करेंगे। सूत्रों की माने तो सरकार इसे कानून व्यवस्था और अपराध जांच को मजबूत करने का एक बड़ा कदम मान रही है। रायपुर कार्यक्रम के बाद, शाह विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से बीएसएफ हेलीकॉप्टर के जरिए नेतानार जाएंगे। दोपहर में वो अमर वाटिका जाकर नक्सल विरोधी अभियानों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। बस्तर में लंबे समय से सुरक्षा बलों की तैनाती और नक्सल ऑपरेशन चर्चा का विषय रहे हैं, इस कार्यक्रम को जवानों के मनोबल के साथ भी जोड़ा जा रहा है।

    दोपहर बाद, जगदलपुर में बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी। बताया गया है कि अलग-अलग विभाग प्रेजेंटेशन भी देंगे। शाम को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद, शाह ‘बस्तर के संग’ नाम के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें बस्तर की पारंपरिक कला और नृत्य की प्रस्तुति होगी।

    दूसरी ओर, सोमवार को होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के लिए तैयारियां तेज हैं। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और विकास योजनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। कांग्रेस ने इस दौरे को लेकर सवाल भी उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि यह बैठक वर्चुअल तरीके से भी हो सकती थी और इसके लिए बड़े खर्च की जरूरत नहीं थी। हालांकि भाजपा और राज्य सरकार इसे बस्तर के लिए अहम दौर मानती हैं। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर अब तेजी से बदल रहा है और सुरक्षा कैंपों को आगे चलकर सुविधा केंद्रों में विकसित किया जाएगा।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleनकपुरा गांव में पंच सरपंच सचिव की मिलीभगत से गांव में अवैध मुरुम उत्खनन 24 घंटे निरंतर जारी
    Next Article 43 साल बाद अमेरिका से छत्तीसगढ़ लौटेगी प्राचीन मूर्ति, रायपुर म्यूजियम से हुई थी चोरी; कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

    Related Posts

    Raipur

    रायपुर जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पदस्थापना

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; कलेक्टरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, सरगुजा संभाग में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

    Latest Posts

    रायपुर जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पदस्थापना

    छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; कलेक्टरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, सरगुजा संभाग में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

    तलाक की अर्जी के बाद सपना चौधरी का बड़ा कदम, कलाई से हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू

    CGPSC Recruitment: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सरकारी विभागों में भी निकलेंगी नई भर्तियां

    बस्तर के युवा ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर भुवनेश्वर कश्यप ने बढ़ाया प्रदेश का मान

    छत्तीसगढ़ की बेटी ममता पाण्डेय का भारतीय टीम में चयन, विश्व चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

    चोरी हुए मोबाइल का कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल, जानें IMEI ब्लॉक करने का आसान ऑनलाइन तरीका

    Bank Holiday December 2026: दिसंबर में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    CG New Labour Rules: अब ओवरटाइम काम करने पर मिलेगी डबल सैलरी, कर्मचारियों के लिए बदल गए कई बड़े नियम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.