Close Menu
    What's Hot

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया
    छत्तीसगढ़

    एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया

    News Lead18By News Lead18May 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
     छत्तीसगढ़ का बालोद जिला अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ लोकल खानपान के लिए भी खास पहचान रखता है. यहां के छोटे-छोटे नाश्ता ठेले लोगों के स्वाद और परंपरा को आज भी जिंदा रखे हुए हैं. ऐसा ही एक मशहूर ठेला बालोद शहर में वर्षों से लोगों के स्वाद का केंद्र बना हुआ है. देवांगन मुंगेड़ी बड़ा नाम से प्रसिद्ध यह नाश्ता ठेला खास तौर पर अपने गरमा-गरम मिर्ची भजिया के लिए जाना जाता है. दुकान संचालक विक्की देवांगन बताते हैं कि उनका परिवार पिछले करीब 35 वर्षों से यह ठेला चला रहा है. यहां मुंगेड़ी, बड़ा, आलू गुंडा और मिर्ची भजिया जैसे पारंपरिक नाश्ते मिलते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मांग मिर्ची भजिया की रहती है. हालात यह है कि रोजाना लगभग 300 प्लेट मिर्ची भजिया की बिक्री हो जाती है. एक प्लेट की कीमत 20 रुपये रखी गई है, जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से इसका स्वाद ले सकें.
    मिर्ची भजिया की लोकप्रियता
    विक्की देवांगन बताते हैं कि उनके यहां सिर्फ बालोद शहर के लोग ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग खास तौर पर मिर्ची भजिया खाने पहुंचते हैं. शाम होते ही ठेले के आसपास लोगों की भीड़ लगने लगती है. कई ग्राहक ऐसे हैं जो वर्षों से यहां आ रहे हैं और इस स्वाद के दीवाने बने हुए हैं. मिर्ची भजिया की लोकप्रियता के पीछे उसकी खास रेसिपी भी बड़ी वजह है. विक्की बताते हैं कि बनाने का तरीका सामान्य दिखाई देता है, लेकिन इसका असली स्वाद उनके ‘सीक्रेट मसाले’ में छिपा है. सबसे पहले मोटी आचारी मिर्ची को बीच से चीरा लगाया जाता है. इसके बाद उसमें घर पर तैयार किया गया खास मसाला भरा जाता है. फिर मिर्ची को बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में तला जाता है.
    वे खास तौर पर मोटी आचारी मिर्ची का इस्तेमाल करते हैं ताकि भजिया ज्यादा तीखा न हो और खाने में सॉफ्ट लगे. मिर्ची भजिया के साथ तीन तरह की चटनियां भी परोसी जाती हैं, जिनमें हरी मिर्च की चटनी, दही और मीठी इमली की चटनी शामिल है. यही कॉम्बिनेशन लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. स्थानीय मोहम्मद रजा और सुधीर का कहना है कि बालोद के इस ठेले का स्वाद अब शहर की पहचान बन चुका है. बदलते दौर में भी पारंपरिक स्वाद को बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन विक्की देवांगन ने अपने मेहनत और खास रेसिपी से इस स्वाद को वर्षों से लोगों के दिलों तक पहुंचाया है.

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत
    Next Article जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    Bilaspur

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Raipur

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    Latest Posts

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    LPG सब्सिडी, फ्री बस यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज

    चिप्स-बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने से पहले देखें कलर कोड, चुटकियों में पता चलेगा कितना है नमक-चीनी और फैट

    CG News: अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

    WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा? जानें नया नियम

    CG Malls Parking Free: मॉल में वाहन खड़ा करने पर नहीं देना होगा पार्किंग चार्ज, राज्य आयोग का आदेश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.