Close Menu
    What's Hot

    Nagpur Factory Blast: नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन… रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

    आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

    Electricity rate hike in CG: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर
    छत्तीसगढ़

    जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर

    News Lead18By News Lead18May 13, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    सिंघीतराई, सक्ती, 11 मई।भीषण गर्मी और गिरते जल स्तर के बीच जल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत निमोही के नागरिकों के लिए वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित थर्मल पावर प्लांट द्वारा वाटर टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी पिछले तीन वर्षों से ग्राम पंचायत निमोही में मार्च से जून तक टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इस वर्ष लगभग 120 परिवारों को प्रति दिन 12000 लीटर जल आपूर्ति से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

    वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि वेदांता पावर अपने प्रचालन क्षेत्रों में दीर्घकालिक सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए कटिबद्ध है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विकास का ऐसा वातावरण तैयार करना है जिससे प्रत्येक जरूरतमंद को समानता के साथ विकास के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जल संचय और उसकी उपलब्धता आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में यह प्रसन्नता की बात है कि निमोही के नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप जल की आपूर्ति की जा रही है जिससे उन्हें जल संकट से निपटने में मदद मिल रही है।

    निमोही ग्राम पंचायत के सरपंच पारसमणि गभेल ने वेदांता पावर के बेहतरीन सामुदायिक विकास कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में कंपनी की ओर से नागरिकों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके गांव में जल स्तर बहुत कम है। सामान्यतः प्रति वर्ष मार्च महीने तक बोरवेल और कुएं सूख जाते हैं। गांव के लोगों के पास पानी की आपूर्ति का अन्य कोई विकल्प नहीं है। वेदांता पावर ने वर्ष 2023 से क्षेत्र में कार्य की शुरूआत की है तब से लोगों को गर्मी के दिनों में आवश्यकतानुसार जल की निरंतर आपूर्ति की जा रही है।

    वेदांता पावर के वाटर टैंकरों के जरिए लाभान्वित होने वाले नागरिक किरण कुमार बैरागी, राजू डनसेना एवं श्वेता डनसेना सहित अनेक नागरिकों ने बताया कि उनके गांव में प्रतिदिन जल की आपूर्ति तीन से चार बार की जाती है जिससे वे अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर पाते हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि वेदांता पावर के सामुदायिक विकास के कार्य उत्कृष्ट हैं। नागरिकों ने बताया कि जलापूर्ति के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नागरिकों को उत्कृष्ट सुविधा दी जा रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित परियोजनाएं एवं प्रशिक्षण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। वेदांता पावर के उत्कृष्ट सहयोग के लिए निमोही सरपंच ने आभार प्रकट किया है। Ka

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleएक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया
    Next Article 31 मई को होगी GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा:रायपुर के बंगोली में परीक्षा केंद्र, CAPFs, SSF और असम राइफल्स के पदों के लिए परीक्षा

    Related Posts

    Raipur

    Nagpur Factory Blast: नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन… रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

    Raipur

    आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

    छत्तीसगढ़

    Electricity rate hike in CG: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

    Latest Posts

    Nagpur Factory Blast: नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन… रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

    आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

    Electricity rate hike in CG: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

    Chhattisgarh: धर्मांतरित परिवारों का सामान घर से बाहर फेंका, गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

    CG News: हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य और बिजली कंपनी को नोटिस

    Rule Change: 1 जुलाई से बदलेंगे LPG, Aadhaar समेत 6 बड़े नियम, जानें आम जनता पर क्या होगा असर

    Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

    Cricketer Shashank Singh Controversy: क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR दर्ज, रिटायर्ड IPS पिता भी केस में आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला

    CG Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में मानसून होगा मेहरबान! 1 जुलाई से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के आसार

    WhatsApp Web पर बड़ा साइबर अटैक! दोस्तों के नाम से आ रहा वायरस, एक क्लिक पड़ सकता है भारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.