Close Menu
    What's Hot

    एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया

    छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

    नीट पेपर रद्द होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, 42 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » नीट पेपर रद्द होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, 42 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में!
    छत्तीसगढ़

    नीट पेपर रद्द होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, 42 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में!

    News Lead18By News Lead18May 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

       छत्तीसगढ़    देशभर में एमबीबीएस और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए 3 मई को आयोजित हुई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छत्तीसगढ़ के छात्रों में भी भारी निराशा और असमंजस का माहौल बन गया है। जानकारी मुताबिक अब यह परीक्षाएं दोबारा से आयोजित की जाएगी। फिलहाल परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है।

    42 हजार से ज्यादा छात्रों पर परीक्षा का दबाव

    बता दें इस वर्ष देशभर में करीब 22.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 22 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो 42 हजार से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, NTA ने अभी तक राज्यवार या शहरवार आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

     रायपुर बना सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र

    प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, जगदलपुर और अंबिकापुरसमेत कई शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें रायपुर सबसे बड़ा सेंटर रहा, जहां हजारों छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा रद्द होने के बाद सबसे ज्यादा चिंता राजधानी के छात्रों और अभिभावकों में देखी जा रही है

    छात्रों ने कहा- फिर से मानसिक दबाव झेलना मुश्किल

    कई छात्रों का कहना है कि NEET जैसी परीक्षा के लिए वे पिछले एक साल से तैयारी कर रहे थे। 3 मई को परीक्षा देकर उन्हें राहत मिली थी, लेकिन अब दोबारा परीक्षा की खबर ने तनाव बढ़ा दिया है। छात्रों का कहना है कि पढ़ाई फिर शुरू करना जितना कठिन नहीं, उससे ज्यादा मुश्किल दोबारा वही मानसिक दबाव झेलना है।

    अभिभावकों की चिंता भी बढ़ी

    छात्रों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान हैं। कोचिंग, पढ़ाई और रहने-खाने पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद अब दोबारा परीक्षा की तैयारी का दबाव परिवारों पर भी बढ़ गया है।

     NTA ने दी राहत, दोबारा आवेदन नहीं करना होगा

    हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ किया है कि छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। पुराना रजिस्ट्रेशन मान्य रहेगा और कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। अब सभी को नई परीक्षा तारीख का इंतजार है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

    भरोसा बचाने के लिए लिया गया फैसला

    NTA का कहना है कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और भरोसा बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था। पूरे मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो करेगी।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleहंता वायरस अगला कोविड तो नहीं? WHO के डायरेक्ट के 3 पॉइंट्स से समझिए
    Next Article छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

    छत्तीसगढ़

    हंता वायरस अगला कोविड तो नहीं? WHO के डायरेक्ट के 3 पॉइंट्स से समझिए

    Latest Posts

    एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया

    छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

    नीट पेपर रद्द होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, 42 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में!

    हंता वायरस अगला कोविड तो नहीं? WHO के डायरेक्ट के 3 पॉइंट्स से समझिए

    मतांतरण के बाद गुस्साए लोगों ने शव दफनाने के लिए नहीं दी जमीन, छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार पर विवाद; परंपरा पर बहस तेज

    Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

    IGKV देशभर के कृषि वैज्ञानिक फसलों को खरपतवार से होने वाले नुकसान को रोकने और नई तकनीकों के विकास पर विचार-विमर्श करेंगे।

    मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि अपने काफिले में गाड़ी कम कर सकते हैं क्या?

    बिरगांव वार्ड क्रमांक 32 में प्रस्तावित उप-निर्वाचन को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थगित कर दिया

    बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.