Close Menu
    What's Hot

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » मतांतरण के बाद गुस्साए लोगों ने शव दफनाने के लिए नहीं दी जमीन, छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार पर विवाद; परंपरा पर बहस तेज
    छत्तीसगढ़

    मतांतरण के बाद गुस्साए लोगों ने शव दफनाने के लिए नहीं दी जमीन, छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार पर विवाद; परंपरा पर बहस तेज

    News Lead18By News Lead18May 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    जगदलपुर। बस्तर के गांवों में कभी सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति की पहचान माने जाने वाले सामुदायिक आयोजन अब विवादों की वजह बनने लगे हैं। भानपुरी पंचायत के करंदोला गांव में एक ईसाई मत में मतांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर उपजा विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। यह मामला केवल जमीन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने बस्तर में बढ़ती वैचारिक दूरी और सामाजिक बदलाव को फिर उजागर कर दिया।

    ग्रामीणों ने ग्राम परंपरा का दिया हवाला

    गांव के लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि गांव की जमीन पर ईसाई रीति से शव दफनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों का तर्क था कि गांव की परंपरागत व्यवस्था, रीति-रिवाज और ग्राम सभा की सहमति सर्वोपरि है। उनका कहना था कि सामुदायिक सहमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    विवाद उस समय और बढ़ गया, जब ग्रामीणों को जानकारी मिली कि वन विभाग की फेंसिंग युक्त भूमि पर शव दफनाने की तैयारी की जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि तार फेंसिंग हटाकर गड्ढा भी खोद दिया गया था। इसके बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

    प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता गया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने अंततः शव को अंतिम संस्कार के लिए जगदलपुर स्थित करकापाल कब्रिस्तान भेज दिया।

    ग्रामीणों का आरोप था कि मतांतरण के बाद गांव की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था और स्थानीय नियमों को लगातार चुनौती दी जा रही है। उनका कहना था कि इससे गांवों की सांस्कृतिक पहचान कमजोर हो रही है और सामाजिक विभाजन बढ़ रहा है।

    संगठनों ने उठाए पेसा कानून के मुद्दे

    घटना के बाद बजरंग दल विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने कहा कि बस्तर पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है, जहां पेसा कानून और ग्राम परंपराओं को विशेष महत्व प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मिशनरी संगठन गांवों की सामाजिक संरचना को प्रभावित कर रहे हैं।

    वहीं विहिप जिला सह मंत्री घनश्याम नाग ने कहा कि हर समाज को स्थानीय परंपराओं और ग्राम व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में स्पष्ट नीति तैयार करने की मांग की, ताकि भविष्य में सामाजिक तनाव की स्थिति न बने।

    पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे विवाद

    बस्तर संभाग में पिछले कुछ वर्षों में मतांतरण और धार्मिक रीति-रिवाजों को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में सामाजिक बहिष्कार, सामुदायिक आयोजनों में मतभेद और अंतिम संस्कार को लेकर तनाव की घटनाएं लगातार चर्चा में रही हैं। पिछले वर्ष नारायणपुर के एड़का गांव में शव दफनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान तत्कालीन एसपी सदानंद घायल हो गए थे। इस मामले में कई ग्रामीणों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

    पेसा कानून और ग्राम सभा पर फिर चर्चा

    करंदोला विवाद के बाद एक बार फिर पेसा कानून और ग्राम सभा की शक्तियां चर्चा में आ गई हैं। पांचवीं अनुसूची क्षेत्र होने के कारण बस्तर में ग्राम सभा और पारंपरिक व्यवस्था को विशेष अधिकार प्राप्त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की भूमि, सामाजिक परंपराओं और सामुदायिक फैसलों में ग्राम सभा की सहमति सबसे महत्वपूर्ण होनी चाहिए। यही वजह रही कि करंदोला गांव में लोग अपने पारंपरिक नियमों का हवाला देते हुए विरोध पर अड़े रहे।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticlePetrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश
    Next Article हंता वायरस अगला कोविड तो नहीं? WHO के डायरेक्ट के 3 पॉइंट्स से समझिए

    Related Posts

    Raipur

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    Raipur

    CG Teacher Promotion: 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन, शिक्षकों के लिए बदले नियम

    Raipur

    CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आपत्ति

    Latest Posts

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    CG Teacher Promotion: 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन, शिक्षकों के लिए बदले नियम

    Health News: आंख में दिख रहा सफेद निशान हो सकता है गंभीर बीमारी का इशारा, बच्चों को लेकर WHO की चेतावनी

    CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आपत्ति

    1 अक्टूबर से बढ़ेंगे AC-फ्रिज-TV के दाम, दिवाली से पहले ग्राहकों पर पड़ेगा Price Hike का असर

    Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात; शराब बिक्री पर रोक

    Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू, अब तक बारिश के आंकड़ों पर डालें नजर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.