Close Menu
    What's Hot

    दावा- सुवेंदु के पीए को सुपारी किलर्स से मरवाया:भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा

    अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल का पहला भाजपा CM चुनेंगे:दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक; कल शपथ

    छत्तीसगढ़ में खाली पड़े डीईओ पदों पर जल्द नियुक्तियां, खराब रिजल्ट वालों को हटाने की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बिलासपुर में अवैध शराब बिक्री सरकारी दुकानों में नहीं मिल रही शराब, 80 रुपए पाव की शराब 200 में बेची
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में अवैध शराब बिक्री सरकारी दुकानों में नहीं मिल रही शराब, 80 रुपए पाव की शराब 200 में बेची

    News Lead18By News Lead18May 8, 2026Updated:May 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी दुकानों में शराब की किल्लत चल रही है। इसके चलते अवैध शराब बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। कोटा शराब दुकान के सामने खुलेआम अवैध बिक्री का वीडियो सामने आया है, जिसमें 80 रुपए की देसी शराब 200 रुपए में बेची जा रही है। अवैध कारोबार में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका बताई जा रही है।

    दरअसल, प्रदेश की डिस्टलरी से शराब की आपूर्ति बिलासपुर समेत पूरे राज्य की करीब 800 दुकानों में होती है। 1 अप्रैल से पीईटी (पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट) प्लास्टिक बोतलों में शराब की पैकेजिंग का आदेश जारी किया गया है। अचानक बड़े पैमाने पर पैकिंग के लिए प्लास्टिक बोतलों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिसका सीधा असर शराब के उत्पादन और वितरण पर पड़ा है।

    जानकारों के अनुसार, प्रदेश की कई दुकानों में पर्याप्त मात्रा में शराब उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण दुकानों को उनकी मांग का केवल लगभग एक-तिहाई स्टॉक ही मिल पा रहा है। यह स्टॉक भी दिन के शुरुआती कुछ घंटों में ही खत्म हो जा रहा है।

    यह स्थिति अंग्रेजी शराब के साथ-साथ देसी शराब में भी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि आपूर्ति प्रभावित होने से अंग्रेजी शराब के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है, जबकि बीयर की मांग करीब 50% तक बढ़ गई है।

    बिलासपुर में रोजाना 4,500 पेटी शराब की मांग

    बिलासपुर के 42 शराब दुकानों में रोजाना लगभग 4,500 पेटी देसी और कम कीमत वाली अंग्रेजी शराब की मांग है, लेकिन वर्तमान में यहां आधे से भी कम, यानी करीब 1,000 से 1,500 पेटी ही शराब की आपूर्ति हो रही है। यही कारण है कि अधिकांश दुकानों में शराब की किल्लत बनी हुई है। स्थिति यह भी है कि देसी शराब पीने वालों की भीड़ अब अंग्रेजी शराब काउंटरों पर बढ़ने लगी है।

    कोटा में 80 की शराब 200 रुपए में बिक रही

    शहर के कोटा स्थित शराब दुकान के सामने चखना दुकान में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां दुकान में देसी शराब नहीं मिल रहा है, जिसके चलते शराब के शौकीन ब्लैक में शराब खरीद रहे हैं। वहीं, चखना दुकान चलाने वाले कर्मचारी दुकान से देसी शराब लेकर बाहर ब्लैक में शराब बेच रहे हैं। यह स्थिति जिले के कई दुकानों में है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अवैध शराब बिक्री का वीडियो

    कोटा स्थित शराब दुकान के बाहर ब्लैक में शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 80 रुपए की देसी शराब 200 रुपए में बेची जाती दिखाई दे रही है। शराब पीने वालों का आरोप है कि आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से कोचियों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है, जो बाद में उसे अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।

    वीडियो वायरल होने के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

    वीडियो वायरल होने के बाद कोटा पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने शराब दुकान के सामने स्थित चखना सेंटर के पास झूनझाट इलाके में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध रूप से देसी प्लेन शराब बेचते पाया।

    इस दौरान पुलिस ने रोहन साहू (19) के कब्जे से 16 पाव देसी प्लेन शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसके पास से कोई शराब बरामद नहीं हुई, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज के नीचे बनाई गई नई चौपाटी शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। यहां खुलेआम अवैध तरीके से शराब बेचने का आरोप है। कांग्रेस ने वीडियो जारी किया है, जिसमें कुछ युवक बोरी में भरकर शराब बेचते नजर आ रहे हैं।

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleअफीम की खेती का खुलासा करने वाला सरपंच बर्खास्त:चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामला छिपाया, 2 महीने पहले बीजेपी नेता के खिलाफ की थी शिकायत
    Next Article कांग्रेस बोली- प्रदेश में से तेजी से बढ़ रहे अपराध:सुशील आनंद ने कहा- सरकार से नहीं संभल रही है कानून व्यवस्था;रायपुर को बताया चाकूपुर

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल का पहला भाजपा CM चुनेंगे:दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक; कल शपथ

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में खाली पड़े डीईओ पदों पर जल्द नियुक्तियां, खराब रिजल्ट वालों को हटाने की तैयारी

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    Latest Posts

    दावा- सुवेंदु के पीए को सुपारी किलर्स से मरवाया:भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा

    अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल का पहला भाजपा CM चुनेंगे:दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक; कल शपथ

    छत्तीसगढ़ में खाली पड़े डीईओ पदों पर जल्द नियुक्तियां, खराब रिजल्ट वालों को हटाने की तैयारी

    कोरबा में NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    कांग्रेस बोली- प्रदेश में से तेजी से बढ़ रहे अपराध:सुशील आनंद ने कहा- सरकार से नहीं संभल रही है कानून व्यवस्था;रायपुर को बताया चाकूपुर

    बिलासपुर में अवैध शराब बिक्री सरकारी दुकानों में नहीं मिल रही शराब, 80 रुपए पाव की शराब 200 में बेची

    अफीम की खेती का खुलासा करने वाला सरपंच बर्खास्त:चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामला छिपाया, 2 महीने पहले बीजेपी नेता के खिलाफ की थी शिकायत

    बिलासपुर में बिजली गुल…पीने के लिए नहीं मिला पानी:गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर किया हंगामा, कई इलाकों में छाया अंधेरा

    पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश, मुंह बांधकर कार में ले गई महिला, हिरासत में तीन आरोपी

    रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा वोकेशनल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन; उत्कृष्ट विभूतियाँ सम्मानित

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.