Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बिलासपुर में बिजली गुल…पीने के लिए नहीं मिला पानी:गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर किया हंगामा, कई इलाकों में छाया अंधेरा
    Bilaspur

    बिलासपुर में बिजली गुल…पीने के लिए नहीं मिला पानी:गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर किया हंगामा, कई इलाकों में छाया अंधेरा

    News Lead18By News Lead18May 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के 24 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते बुधवार को लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा।

    बिजली बंद रहने से कई मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी सप्लाई पूरी तरह ठप रही। शाम तक भी बिजली चालू नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सरकंडा क्षेत्र के चिंगरापारा में नाराज लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।

    मंगलवार देर शाम अचानक मौसम बदलने के बाद शहर समेत आसपास के इलाकों में 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली, जिसने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ उखड़कर गिर गए।

    चौक-चौराहों पर लगे होर्डिंग्स, फ्लैक्स और बैनर उड़कर बिजली तारों और सड़कों पर जा गिरे। आंधी और पेड़ों के गिरने से कई बिजली पोल भी टूट गए, जिससे शहर से लेकर गांव तक ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। दूसरे दिन शाम तक भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।

    पूरी रात जुटी रही निगम की टीम

    नगर निगम का अमला पूरी रात जेसीबी मशीनों की मदद से पेड़ और मलबा हटाने में जुटा रहा। वहीं बिजली गुल रहने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। ऐसे में कई इलाकों में बुधवार तक बिजली आने की संभावना जताई गई।

    हालांकि, बिजली बंद रहने के कारण बुधवार को शहर के अधिकांश मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी सप्लाई प्रभावित रही, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। लोग पूरे दिन बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे।

    मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल

    आंधी का सबसे ज्यादा असर बिजली आपूर्ति पर देखने को मिला। इस दौरान बिजली विभाग की व्यवस्था भी उजागर हो गई। विभाग ने पहले ही मेंटेनेंस के नाम पर भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती कर लोगों को परेशान किया था, लेकिन जब आंधी-तूफान से हालात बिगड़े, तब व्यवस्था संभालने में अधिकारियों के पसीने छूट गए।

    शहर के सरकंडा, भारतीय नगर, तालापारा, मिशन अस्पताल रोड, बंधवापारा, चिंगराजपारा, सिरगिट्टी और मंगला समेत कई रिहायशी इलाकों में बुधवार दोपहर से लेकर शाम तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों के फोन तक रिसीव नहीं किए। बिजली बंद रहने से लोग भीषण गर्मी में नहाना तो दूर, पीने के पानी के लिए भी तरसते रहे।

    कलेक्ट्रेट में भीषण गर्मी में काम करते नजर आए कर्मचारी

    आंधी के कारण कलेक्ट्रेट सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रही। इसके चलते बुधवार दोपहर अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना बिजली के अंधेरे में काम करना पड़ा। वहीं, चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच एसी, कूलर और पंखे बंद पड़े रहे।

    गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, जमकर मचाया हंगामा

    बुधवार रात तक भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि सुबह से बिजली बंद रहने के कारण पानी सप्लाई भी ठप पड़ी है। हालत यह थी कि लोगों को नहाने तो दूर, पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा था।

    रात में सरकंडा के चिंगराजपारा में गुस्साए लोगों ने बाल्टी और बर्तन लेकर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान शनिचरी मार्ग पर यातायात बाधित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कराने के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और चक्काजाम समाप्त कर दिया गया।

    Related posts:

    1. बिलासपुर रेल हादसा: रेलवे प्रशासन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा
    2. CG NEWS: पुलिस चौकी में दो आरक्षकों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, युवक को दी जान से मारने की धमकी
    3. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    4. CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर, 16 यात्री घायल…11 की हालत गंभीर
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleपद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश, मुंह बांधकर कार में ले गई महिला, हिरासत में तीन आरोपी
    Next Article अफीम की खेती का खुलासा करने वाला सरपंच बर्खास्त:चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामला छिपाया, 2 महीने पहले बीजेपी नेता के खिलाफ की थी शिकायत

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    छत्तीसगढ़

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Raipur

    Hareli Public Holiday: आज छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद

    Latest Posts

    IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Hareli Public Holiday: आज छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद

    CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश के आसार

    AIIMS Raipur Recruitment 2026: AIIMS रायपुर में ग्रुप-A के 121 पदों पर निकली भर्ती, 65,000+ सैलरी के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन

    Monsoon Health Tips: बारिश में गैस, अपच और ब्लोटिंग से बचना है? आयुष मंत्रालय ने बताया क्या खाएं, किन चीजों से करें परहेज

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Train में सिगरेट-बीड़ी पीना और गुटखा-तंबाकू खाना पड़ेगा महंगा, अब देना होगा भारी जुर्माना

    Who Is Komal Rani Swarnkar: गोविंदा की 37 साल पुरानी शादी में आई दरार? कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरों ने मचाई सनसनी

    CG Anganwadi Recruitment: इस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.