Close Menu
    What's Hot

    मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान
    छत्तीसगढ़

    रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    News Lead18By News Lead18May 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर पुलिस ने अप्रैल माह में चलाए गए “ऑपरेशन तलाश” अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। परिजनों की शिकायतों के आधार पर शुरू किए गए इस अभियान में पश्चिम क्षेत्र के 9 थानों की समन्वित कार्रवाई से कुल 226 गुमशुदा लोगों को खोजा गया, जिनमें 213 वयस्क और 13 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने विशेष रूप से नाबालिगों की सुरक्षित बरामदगी को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की।

    पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    यह अभियान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्तों के निर्देशन में संचालित हुआ। आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, न्यू राजेंद्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन थाना क्षेत्रों में लगातार टीमों का गठन कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तकनीकी संसाधनों, मुखबिर तंत्र और फील्ड इंटेलिजेंस के माध्यम से गुमशुदा लोगों तक पहुंच बनाई गई।

    डीडी नगर पुलिस सबसे अच्छा किया प्रदर्शन

    थाना-वार प्रदर्शन में डीडी नगर पुलिस सबसे आगे रही, जहां 80 वयस्क और 2 नाबालिग सहित कुल 82 लोगों को खोज निकाला गया। टिकरापारा थाना ने भी बेहतर काम करते हुए 53 लोगों की दस्तयाबी की, जिनमें 2 नाबालिग शामिल हैं। पुरानी बस्ती थाना में 27 लोगों को तलाशा गया, जिनमें 3 नाबालिग बच्चे शामिल हैं।

    वहीं कबीर नगर में 10, आमानाका में 18, न्यू राजेंद्र नगर में 17, मुजगहन में 11, आजाद चौक में 6 और सरस्वती नगर में 2 लोगों को सुरक्षित बरामद किया गया। सभी मामलों में गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाया गया, जिससे उनके परिवारों में खुशी का माहौल रहा

    ऑपरेशन तलाश का उद्देश्य गुमशुदा लोगों को मिलाना

    अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन तलाश का उद्देश्य गुमशुदा लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढकर परिवारों से मिलाना है। अभियान की सफलता पर वरिष्ठ अधिकारियों ने संतोष जताते हुए कहा कि आगे भी इस तरह के विशेष अभियान चलाए जाएंगे, ताकि गुमशुदगी के मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleउज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
    Next Article छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    छत्तीसगढ़

    उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    Latest Posts

    मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    अंबेडकर अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट में पर्ची, जांच और रिपोर्ट तक लंबा इंतजार सामने आया

    जबलपुर में एक सैर पल भर में मातम बच्ची ने बताई क्रूज़ डूबते समय की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी!

    वेदांता बालको की पहल से ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भरता का रास्ता

    प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां; उठ रहीं लपटें

    दोपहिया सवारों के लिए नया नियम: अब पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट जरूरी, परिवहन विभाग का सख्त आदेश लागू

    छत्तीसगढ़ विस का विशेष सत्र: सीएम साय ने महिला आरक्षण बिल पर पेश किया चर्चा का प्रस्ताव,विपक्ष ने लगाया ये आरोप

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.