Close Menu
    What's Hot

    मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    News Lead18By News Lead18May 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इस दौरान गांव और शहर दोनों जगह बड़े पैमाने पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोग अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।

    सरकार का फोकस इस बार साफ है, लंबित मामलों को जल्द निपटाना और लोगों को दफ्तरों के चक्कर से राहत देना। इसी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा है कि लोगों को आसान, पारदर्शी और तेज सेवाएं देना ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

    अभियान शुरू होने से पहले ही कलेक्टरों को निर्देश दिए गए थे कि 30 अप्रैल तक लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। इसमें खास तौर पर इन मामलों पर ध्यान रखा जा रहा है।

    • नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरण
    • मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान
    • हितग्राहीमूलक योजनाओं के बकाया भुगतान
    • आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से जुड़े मामले
    • बिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल (हैंडपंप) की समस्याएंइसके साथ ही पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया गया है
    • उज्ज्वला योजना
    • राशन कार्ड
    • आयुष्मान भारत योजना
    • सामाजिक सुरक्षा पेंशन
    • ग्रामीण-शहरी दोनों इलाकों में तय फॉर्मेट में लगेंगे शिविरआज 14 जिलों में समाधान शिविर लगाए गए हैं।

    शहरी क्षेत्रों में वार्ड अनुसार शिविर

    1 मई से 10 जून के बीच अलग-अलग जगहों पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे। गांवों में 15 से 20 पंचायतों को मिलाकर शिविर होंगे, जबकि शहरों में वार्ड के हिसाब से आयोजन किया जाएगा।

    इन शिविरों में मौके पर ही आवेदन लिए जाएंगे और जहां संभव होगा, वहीं समाधान या लाभ भी दिया जाएगा। कोशिश यह रहेगी कि हर आवेदन का निपटारा एक महीने के भीतर हो जाए। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि उनका आवेदन किस स्थिति में है।

    प्रदेशभर में लगेंगे समाधान शिविर

    सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून तक अलग-अलग जगहों पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे—

    • ग्रामीण क्षेत्रों में 15–20 ग्राम पंचायतों के समूह में शिविर
    • शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर आयोजन
    • मौके पर ही आवेदन स्वीकार करने और लाभ वितरण की व्यवस्था
    • अधिकतम एक माह के भीतर आवेदनों के निराकरण का लक्ष्य

    इस पूरे अभियान में जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी। मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखेंगे और लोगों से सीधे बात करेंगे।

    मुख्यमंत्री साय खुद भी अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। वे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे, हितग्राहियों से फीडबैक लेंगे और जिला स्तर पर समीक्षा बैठकें भी करेंगे। इसके बाद वे मीडिया के जरिए अभियान की प्रगति साझा करेंगे और लोगों से सुझाव भी लेंगे।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान
    Next Article मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    छत्तीसगढ़

    रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    छत्तीसगढ़

    उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    Latest Posts

    मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    अंबेडकर अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट में पर्ची, जांच और रिपोर्ट तक लंबा इंतजार सामने आया

    जबलपुर में एक सैर पल भर में मातम बच्ची ने बताई क्रूज़ डूबते समय की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी!

    वेदांता बालको की पहल से ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भरता का रास्ता

    प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां; उठ रहीं लपटें

    दोपहिया सवारों के लिए नया नियम: अब पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट जरूरी, परिवहन विभाग का सख्त आदेश लागू

    छत्तीसगढ़ विस का विशेष सत्र: सीएम साय ने महिला आरक्षण बिल पर पेश किया चर्चा का प्रस्ताव,विपक्ष ने लगाया ये आरोप

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.