Close Menu
    What's Hot

    अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    शादी का लड्डू खाने से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार,10 साल तक किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने कराई जेल की सैर

    सुशील आनंद शुक्ला बोले- रायपुर पुलिस कमिश्नरी बना वसूली कमिश्नरेट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » सुशील आनंद शुक्ला बोले- रायपुर पुलिस कमिश्नरी बना वसूली कमिश्नरेट
    छत्तीसगढ़

    सुशील आनंद शुक्ला बोले- रायपुर पुलिस कमिश्नरी बना वसूली कमिश्नरेट

    News Lead18By News Lead18April 26, 2026Updated:April 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रायपुर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर रायपुर पुलिस प्रशासन को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि राजधानी की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था को सुधारने के नाम पर सरकार ने राजधानी में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू किया था, राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई। अपराध और अपराधी तो बेलगाम है ही अब सड़क पर पुलिस का चालान नागरिकों में एक नया खौफ पैदा कर रहा है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि राजधानी के सभी चौराहे पर बनाई गई स्टॉप लाइन मिट गई है, जेब्रा क्रासिंग मिट गयी है पुलिस अंदाजन लोगों को लाइन क्रास करने के नाम पर चालान भेज रही है। चालान नहीं पटाने पर गाड़ियां घर से उठाये जाने की धमकी दी जा रही, गाड़ियां घरों से उठाई जा रही है। रायपुर कमिश्नरी की पुलिस से राजधानीवासी खौफ खाने लगे हैं। पुलिस व्यवस्था बनाने नहीं वसूली करने चालान भेज रही है, पुलिस का रवैया आपत्तिजनक है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि कमिश्नरी प्रणाली का काम केवल ट्रैफिक के नाम पर वसूली करना मात्र ही है। क्या पुलिस अपराधों के नियंत्रण और पुलिस की गश्ती व्यवस्था को सुधारने गली, मुहल्ले में पुलिस के संरक्षण में बिक रहे सूखे नशे के कारोबार पर भी रोक लगाना भी है, पुलिस की पूरी सक्रियता केवल चालान भेजने और वसूली करने तक है? किसी चौराहे पर लोगों की मदद करते पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी कभी नहीं दिखता है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि रायपुर पुलिस कमिश्नरी में एक आईजी स्तर के अधिकारी, एक आईपीएस एसपी स्तर के अधिकारी, तीन आईपीएस एडिशनल एसपी की तैनाती की गयी, उप पुलिस अधीक्षक तो पहले से थे लेकिन थानों का अमला वही है। थानों में मैदानी अमला जो है उसे अपराध नियंत्रण के बजाय केवल ट्रैफिक में वसूली की जवाबदेही दी गयी है। यदि कमिश्नरी प्रणाली लागू किया है तो थानों में भी पर्याप्त स्टॉफ दिया जाए। साथ ही रायपुर कमिश्नरी के जिम्मेदार अधिकारियों को यह अहसास कराया जाना चाहिए कि उनका काम केवल जनता को परेशान करना नहीं, अपराधों पर अंकुश लगाना भी है।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी आशिमा राव द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप
    Next Article शादी का लड्डू खाने से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार,10 साल तक किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने कराई जेल की सैर

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    छत्तीसगढ़

    शादी का लड्डू खाने से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार,10 साल तक किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने कराई जेल की सैर

    छत्तीसगढ़

    रायपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी आशिमा राव द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप

    Latest Posts

    अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    शादी का लड्डू खाने से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार,10 साल तक किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने कराई जेल की सैर

    सुशील आनंद शुक्ला बोले- रायपुर पुलिस कमिश्नरी बना वसूली कमिश्नरेट

    रायपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी आशिमा राव द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर लूट बदमाशों ने उनके 19 वर्षीय बेटे आयुष की गोली मारकर हत्या कर दी।

    छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, सिरफिरी प्रेमिका ने चाकू से गोदकर आरक्षक की पत्नी-बेटे को मार डाला

    गर्मी में खाएं कच्चे आम, डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी होगी मजबूत, बीमारियां रहेगी दूर

    दिल्ली में मैच के दौरान बड़ा हादसा एक तेज गेंदबाज कैच लेने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल

    खाट पर ‘हेल्थ सिस्टम’: नहीं मिली एंबुलेंस, 20 ग्रामीणों ने खटिया पर 19 KM पैदल उठाकर BSF कैंप पहुंचाया

    भू माफिया ने कार्यालय में घुसकर पटवारी को बेदम पीटा, बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर की भी पिटाई

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.