Close Menu
    What's Hot

    CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

    Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला

    News Lead18By News Lead18April 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए त्वरित और संवेदनशील निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के स्पष्ट निर्देश पर ग्रीष्मकाल के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव करते हुए इसे 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है

    नया समय और बच्चों की उपस्थिति का शेड्यूल

    निर्देशानुसार 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। विशेष रूप से 23 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बच्चों की उपस्थिति का समय केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि वे भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें।

    पोषण आहार और शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

    इस निर्धारित अवधि में बच्चों को पूर्व तय समय-सारिणी के अनुसार प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा (ECCE गतिविधियां) के साथ-साथ पूरक पोषण आहार का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की शिक्षा और पोषण सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

    कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और गृहभेंट सेवा

    आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्य आवश्यक सेवाएं प्रातः 11:00 बजे तक जारी रहेंगी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपने निर्धारित जॉब चार्ट के अनुसार शेष कार्यों का निष्पादन करेंगी। साथ ही, गृहभेंट के माध्यम से पोषण परामर्श देने की महत्वपूर्ण सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत कार्यकर्ता केंद्र बंद होने के बाद घर-घर जाकर माताओं को

    सुरक्षा के कड़े निर्देश और निगरानी व्यवस्था

    बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। गर्म हवाओं और उच्च तापमान के बीच बच्चों को सुरक्षित रूप से घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी। इसके साथ ही, सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इन व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें और जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों में इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करें, ताकि जमीनी स्तर पर निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

    सामान्य समय की पुनः बहाली

    ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 01 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र पुनः अपने सामान्य समय प्रातः 9:30 बजे से 3:30 बजे तक (6 घंटे) संचालित होंगे।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleइस तारीख को जारी होगा सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम; ऐसे देख सकेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट
    Next Article कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर, इलाके में दहशत

    Related Posts

    Bilaspur

    CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

    छत्तीसगढ़

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

    Latest Posts

    CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

    Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

    LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

    Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

    गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘दूसरे की बीवी लेकर घूम रहे हो, सुनीता नहीं छोड़ेगी’

    Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

    FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

    Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, UPI और ATM पर क्या होगा असर?

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.