Close Menu
    What's Hot

    खाट पर ‘हेल्थ सिस्टम’: नहीं मिली एंबुलेंस, 20 ग्रामीणों ने खटिया पर 19 KM पैदल उठाकर BSF कैंप पहुंचाया

    भू माफिया ने कार्यालय में घुसकर पटवारी को बेदम पीटा, बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर की भी पिटाई

    भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ियों के समय में बदलाव, 30 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक संचालन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर, इलाके में दहशत
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर, इलाके में दहशत

    News Lead18By News Lead18April 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    देर रात करीब 12:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश सम्मेलाल कश्यप के घर में घुस आए। सम्मेलाल सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं। बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया। हमले में आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आयुष के छोटे भाई आशुतोष कश्यप को भी गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

    प्रत्यक्षदर्शी का बयान और जांच
    मृतक की बहन प्रेरणा कश्यप ने बताया कि हमलावर नकाब पहने हुए थे। उन्होंने सीधे आयुष को निशाना बनाया और पहले उसे गोली मारी। इसके बाद छोटे भाई पर भी फायरिंग की गई। प्रेरणा ने यह भी बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले कुछ युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने गांव आए थे। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    रेत कारोबार को लेकर विवाद की आशंका 
    प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, साइबर दल और न्यायिक विज्ञान दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने रेत कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि आयुष हाल ही में रेत के काम में सक्रिय हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

    आयुष कश्यप के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके गृह ग्राम करही लेकर पहुंचे, जहां जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित कांग्रेस के नेताओं और परिजनों ने बिर्रा चौक मुख्य मार्ग पर आधे घंटे तक चक्का जाम किया। हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं परिजनों का बुरा हाल है।

     

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला
    Next Article नक्सलवाद के कमजोर पड़ते ही अब रेत माफिया सक्रिय हो गया है। इंद्रावती नदी के बीच बिना किसी अनुमति के करीब 200 मीटर लंबी सड़क बना दी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    खाट पर ‘हेल्थ सिस्टम’: नहीं मिली एंबुलेंस, 20 ग्रामीणों ने खटिया पर 19 KM पैदल उठाकर BSF कैंप पहुंचाया

    छत्तीसगढ़

    भू माफिया ने कार्यालय में घुसकर पटवारी को बेदम पीटा, बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर की भी पिटाई

    छत्तीसगढ़

    भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ियों के समय में बदलाव, 30 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक संचालन

    Latest Posts

    खाट पर ‘हेल्थ सिस्टम’: नहीं मिली एंबुलेंस, 20 ग्रामीणों ने खटिया पर 19 KM पैदल उठाकर BSF कैंप पहुंचाया

    भू माफिया ने कार्यालय में घुसकर पटवारी को बेदम पीटा, बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर की भी पिटाई

    भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ियों के समय में बदलाव, 30 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक संचालन

    दिव्यांश मर्डर केस: चार दिन तक डंडे और बेल्ट से पीटा, एक दिन बिना कपड़ों के भी रखा, रूह कंपा देंगे ये खुलासे

    बरसात से पहले अलर्ट मोड में सरकार, जलभराव रोकने और बाढ़ प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश

    नक्सलवाद के कमजोर पड़ते ही अब रेत माफिया सक्रिय हो गया है। इंद्रावती नदी के बीच बिना किसी अनुमति के करीब 200 मीटर लंबी सड़क बना दी

    कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर, इलाके में दहशत

    छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला

    इस तारीख को जारी होगा सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम; ऐसे देख सकेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट

    कोडीन सिरप रैकेट का भंडाफोड़: फर्जी लाइसेंस से मंगवाते थे नशीली दवा, 4 गिरफ्तार…

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.