Close Menu
    What's Hot

    रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा

    छत्तीसगढ़: पैदल चलने से मना करने पर ढाई साल के मासूम की मां ने ही पत्थर मारकर कर दी हत्या

    रायपुर के इस रहवासी कॉलोनी में लगी भीषण आग: दुकान संचालक की भारी लापरवाही आई नजर, नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » फर्जी दस्तावेजों पर खेल: नर्सिंग काउंसिल मामले में छह पर एफआईआर दर्ज, 425 पन्नों की जांच में बड़ा खुलासा
    छत्तीसगढ़

    फर्जी दस्तावेजों पर खेल: नर्सिंग काउंसिल मामले में छह पर एफआईआर दर्ज, 425 पन्नों की जांच में बड़ा खुलासा

    News Lead18By News Lead18April 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई तेज हो गई है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने पूरे मामले की गहन जांच के बाद छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। गोलबाजार थाने में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत FIR दर्ज की गई है।

    डिप्टी डायरेक्टर निधि ग्वालरे द्वारा 425 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई, जिसमें कई अनियमितताओं का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के आधार पर काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार दुर्गावती उसारे (कुंजाम) समेत सुरीला जैन (कांकेर), काजोल साहू (अंबागढ़ चौकी), वसंता कुमार (जांजगीर-चांपा) और मंजू एमएल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    तथ्य छिपाने और पद के दुरुपयोग के आरोप
    जांच में यह भी सामने आया कि काउंसिल से जुड़े मैथ्यू फर्नाडिज और नरेंद्र देवांगन पर तथ्यों को छिपाने, भ्रामक जानकारी देने और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप हैं। इनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    रजिस्ट्रार पहले ही निलंबित
    मामले की गंभीरता को देखते हुए रजिस्ट्रार दुर्गा उसारे को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उन्हें पद से हटाकर रायपुर के सीएमएचओ कार्यालय में अटैच किया गया है।

    जांच जारी, और खुलासों की संभावना
    स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं। आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर और नाम सामने आ सकते हैं।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन जी की अनुशंसा पर संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया
    Next Article रायपुर के इस रहवासी कॉलोनी में लगी भीषण आग: दुकान संचालक की भारी लापरवाही आई नजर, नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: पैदल चलने से मना करने पर ढाई साल के मासूम की मां ने ही पत्थर मारकर कर दी हत्या

    छत्तीसगढ़

    रायपुर के इस रहवासी कॉलोनी में लगी भीषण आग: दुकान संचालक की भारी लापरवाही आई नजर, नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण

    Latest Posts

    रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा

    छत्तीसगढ़: पैदल चलने से मना करने पर ढाई साल के मासूम की मां ने ही पत्थर मारकर कर दी हत्या

    रायपुर के इस रहवासी कॉलोनी में लगी भीषण आग: दुकान संचालक की भारी लापरवाही आई नजर, नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण

    फर्जी दस्तावेजों पर खेल: नर्सिंग काउंसिल मामले में छह पर एफआईआर दर्ज, 425 पन्नों की जांच में बड़ा खुलासा

    कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन जी की अनुशंसा पर संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया

    कैट एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन – कैट

    राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग

    एनजीएसएल प्रचालित सिंघीतराई विद्युत संयंत्र में दुर्घटना की जवाबदेही प्रचालन जिम्मेदारियों के अनुरूप तय हो

    प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत के नेतृत्व में सीएम से मुलाकात

    घरों तक पहुंचेगी पाइप से गैस: रायपुर में नई सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज, इस कंपनी को मिला कॉन्ट्रैक्ट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.