Close Menu
    What's Hot

    दंतेवाड़ा में क्रिकेट का उत्सव: सचिन तेंदुलकर बच्चों संग खेलेंगे, ग्रामीण खेलों को मिलेगा बढ़ावा

    करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई

    बिलासपुर में खुलेआम फल-फूल रहा सेक्स रैकेट, 500-700 रुपए में सौदेबाजी, मोबाइल-OYO से ऐसे चल रहा पूरा खेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » कोरबा के VIP कमरे में चल रही थी शराब पार्टी, तभी रेस्टहाउस पहुंच गए मंत्री, चीफ केमिस्ट समेत 5 अधिकारियों पर एक्शन
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के VIP कमरे में चल रही थी शराब पार्टी, तभी रेस्टहाउस पहुंच गए मंत्री, चीफ केमिस्ट समेत 5 अधिकारियों पर एक्शन

    News Lead18By News Lead18April 20, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सरकारी रेस्ट हाउस में प्लांट के अधिकारी शराब पीते पकड़े गए हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पाते पकड़े गए। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कंपनी के उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने पूरे मामले में जांच का भरोसा दिया है।

    मौके से बीयर और शराब की बोतल मिली हैं। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मामला सामने आने के बाद कंपनी के एमडी ने जांच की बात कही है।

    मंत्री पहुंचे थे रेस्ट हाउस

    जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार को है। बीजेपी के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक कोरबा दौरे पर पहुंचे थे। धरमलाल कौशिक से मुलाकात करने के लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, मेयर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी सरकारी रेस्टहाउस पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री को वहां मौजूद लोगों ने शराब पार्टी के बारे में जानकारी दी।

    VIP कमरे में हो रही थी पार्टी

    स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को बताया कि इस रेस्टहाउस के VIP कमरे में शराब पार्टी हो रही है। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी में यह खुलासा हुआ कि यह पार्टी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन के अधिकारी कर रहे हैं। जिसके बाद मंत्री ने कंपनी के एमडी को फोन लगाया और मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    • सरकारी रेस्ट हाउस में हो रही थी शराब पार्टी
    • थर्मल पावर प्लांट के अधिकारी कर रहे थे पार्टी
    • मंत्री लखनलाल देवांगन ने किए कार्रवाई के निर्देश
    • रेस्टहाउस के फ्रीजर में मिली शराब और बीयर

    फ्रीजर में मिली बीयर

    जांच के दौरान कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था। रेस्टहाउस के किचन के फ्रीजर से कई शराब की बोतलें और बीयर मिली हैं। वहीं, कंपनी के अधिकारी भी शराब के नशे में थे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को बताया कि यह सरकारी रेस्टहाउस है और यहां इस तरह की गतिविधियां पहले भी कई बार हो चुकी हैं।

     

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleडंडे से नहीं, संवाद से बदली तस्वीर..:ट्रेनी आईपीएस जांजगीर की सामुदायिक पुलिसिंग का मॉडल सीखेंगे
    Next Article छत्तीसगढ़ में अक्ती में बिना मुहूर्त देखे गूंजती है शहनाई, पूरा गांव बन जाता है बाराती

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    दंतेवाड़ा में क्रिकेट का उत्सव: सचिन तेंदुलकर बच्चों संग खेलेंगे, ग्रामीण खेलों को मिलेगा बढ़ावा

    छत्तीसगढ़

    करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में खुलेआम फल-फूल रहा सेक्स रैकेट, 500-700 रुपए में सौदेबाजी, मोबाइल-OYO से ऐसे चल रहा पूरा खेल

    Latest Posts

    दंतेवाड़ा में क्रिकेट का उत्सव: सचिन तेंदुलकर बच्चों संग खेलेंगे, ग्रामीण खेलों को मिलेगा बढ़ावा

    करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई

    बिलासपुर में खुलेआम फल-फूल रहा सेक्स रैकेट, 500-700 रुपए में सौदेबाजी, मोबाइल-OYO से ऐसे चल रहा पूरा खेल

    ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागू, 7 दिन में यूनिफॉर्म अनिवार्य, नहीं तो कार्रवाई तय

    छत्तीसगढ़ में अक्ती में बिना मुहूर्त देखे गूंजती है शहनाई, पूरा गांव बन जाता है बाराती

    कोरबा के VIP कमरे में चल रही थी शराब पार्टी, तभी रेस्टहाउस पहुंच गए मंत्री, चीफ केमिस्ट समेत 5 अधिकारियों पर एक्शन

    डंडे से नहीं, संवाद से बदली तस्वीर..:ट्रेनी आईपीएस जांजगीर की सामुदायिक पुलिसिंग का मॉडल सीखेंगे

    रायपुर: जिम की लिफ्ट में फंसी IAS ऋचा शर्मा, वेंटीलेशन की कमी के बाद बिगड़ी तबीयत

    नवाज़ ख़ान को रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

    महिला सशक्तिकरण को केवल घोषणाओं तक सीमित ना रखे मोदी सरकार- मिथलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), आप

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.