Close Menu
    What's Hot

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    27th anniversary of the Kargil War: कारगिल विजय के 27 साल – जल, थल और नभ में पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हुआ भारत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में IMD का ‘ऑरेंज अलर्ट’, बारिश-आंधी बिगाड़ सकती है खेल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में IMD का ‘ऑरेंज अलर्ट’, बारिश-आंधी बिगाड़ सकती है खेल

    News Lead18By News Lead18April 6, 2026Updated:April 6, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम (CG Weather Update) में रविवार को आए अचानक बदलाव ने भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के एक साथ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) और तेज आंधी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक प्रदेश के विभिन्न संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी।

    बिलासपुर में ‘न्यायधानी’ हुई पानी-पानी

    बिलासपुर में रविवार सुबह करीब पांच बजे मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और बिजली की कड़क के साथ हुई वर्षा ने तापमान में भारी गिरावट ला दी। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री से गिरकर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा, जिसका आनंद लेने के लिए पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी।

    रायपुर में अलर्ट और तापमान की स्थिति

    राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने सोमवार, 6 अप्रैल को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और बिजली गिरना जान-माल के लिए जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें।

    प्रदेश के शहरों का हाल

    तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो अंबिकापुर 19.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हवा में नमी का स्तर 41 से 54 प्रतिशत के बीच रहने से कुछ स्थानों पर उमस भी महसूस की गई।

    अगले 48 घंटों की ‘मौसमवाणी’

    मौसम विज्ञानी आकाश शर्मा के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल को प्रदेश के मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। 8 अप्रैल को बारिश की गतिविधियां दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर केंद्रित रहेंगी। प्रशासन ने खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleराजधानी के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया
    Next Article रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, अकलतरा में नॉन-इंटरलॉकिंग खत्म

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    छत्तीसगढ़

    CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Raipur

    NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और युवाओं की जीत का किया स्वागत

    Latest Posts

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    27th anniversary of the Kargil War: कारगिल विजय के 27 साल – जल, थल और नभ में पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हुआ भारत

    “समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो फिर लौटेंगे” : नए शिक्षा मंत्री को CJP की दोटूक चेतावनी

    New Education Minister: प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया मंजूर

    NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और युवाओं की जीत का किया स्वागत

    Chhattisgarh Railway में AI की एंट्री! 145 स्टेशन और 303 कोच हाईटेक CCTV से लैस, संदिग्धों पर होगी पैनी नजर

    NFR Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में सुनहरा मौका, NFR स्पोर्ट्स कोटा 2026-27 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

    Wi-Fi Calling फीचर ऑन करें और पाएं नेटवर्क के बिना भी कॉलिंग की सुविधा, जानें कैसे काम करती है ये सेटिंग

    न जुर्माना सुधारा, न चेतावनी… बार-बार शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले युवक पर कोर्ट का अनोखा फैसला

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.