Close Menu
    What's Hot

    गर्मी से मिलेगी राहत! CG में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Pre. D.El.Ed.26 : 4 जून को होगी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा, तय समय के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री बंद

    रायपुर में बदमाशों का आतंक: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में युवक पर डंडे से हमला, CCTV आया सामने

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » राजधानी के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया
    छत्तीसगढ़

    राजधानी के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया

    News Lead18By News Lead18April 6, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। राजधानी के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। क्लब हाउस निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर जिंदा दफन हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद साइट पर हड़कंप मच गया और काम तत्काल बंद कर दिया गया।

    8 फीट गहरे गड्ढे में काम करते समय हुआ हादसा

    पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे मजदूर गुड्डू रवि अपने साथियों के साथ निर्माण कार्य में जुटा था। वह करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में खड़ा होकर काम कर रहा था।

    इसी दौरान उसका एक साथी पानी पीने के लिए वहां से हटा, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का ढेर भरभराकर गुड्डू पर गिर गया। वह पूरी तरह दब गया और जब तक साथी मजदूर उसे बाहर निकाल पाते, तब तक दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी।

    झारखंड से आया था काम करने

    मृतक की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले निवासी गुड्डू रवि (कारपेंटर) के रूप में हुई है। वह संतोष कुमार नामक ठेकेदार के साथ करीब एक महीने पहले रायपुर काम करने आया था।

    परिजनों को बीमारी बताकर बुलाया, अस्पताल में मिला शव

    मृतक के भाई लिएंडर ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी गुड्डू से बात हुई थी। शाम करीब चार बजे गुड्डू के फोन से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उसकी तबीयत खराब है और रायपुर आ जाओ। जब वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा, तो वहां गुड्डू मृत अवस्था में मिला। बाद में ठेकेदार ने बताया कि वह मिट्टी के नीचे दब गया था।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया। खम्हारडीह थाना प्रभारी आईपीएस मानसी नानाभाई साकुरे ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

    गुड्डू रवि अपने पीछे पत्नी माया देवी और तीन छोटी बेटियों को छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार, एक बेटी पांच साल, दूसरी तीन साल और तीसरी महज नौ महीने की है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर कलेक्ट्रेट खनिज विभाग की गिट्टी खदानो पर बड़ी कार्रवाई क्रेशर सील
    Next Article छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में IMD का ‘ऑरेंज अलर्ट’, बारिश-आंधी बिगाड़ सकती है खेल

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    गर्मी से मिलेगी राहत! CG में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    छत्तीसगढ़

    Pre. D.El.Ed.26 : 4 जून को होगी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा, तय समय के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री बंद

    Raipur

    रायपुर में बदमाशों का आतंक: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में युवक पर डंडे से हमला, CCTV आया सामने

    Latest Posts

    गर्मी से मिलेगी राहत! CG में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Pre. D.El.Ed.26 : 4 जून को होगी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा, तय समय के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री बंद

    रायपुर में बदमाशों का आतंक: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में युवक पर डंडे से हमला, CCTV आया सामने

    US-Iran Ceasefire: 60 दिन और थमेगी जंग! अमेरिका-ईरान के बीच संघर्षविराम बढ़ाने पर सहमति

    BCCI Rules 2026: IPL फाइनल से पहले BCCI का नया नियम लागू, अब ये काम नहीं कर पाएंगे खिलाड़ी

    सरकारी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम – बिना सूचना छुट्टी पर अब होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

    NEET RE-Exam: पेपर लीक पर रोक के लिए हाई-लेवल तैयारी, एयरफोर्स की मदद से अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे NEET पेपर

    Liquor Shop Closed: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ा झटका, इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    CG T20 Cricket Premier League: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज़, इस दिन से शुरू होंगे मैच, क्रिकेट प्रेमियों के लिए फ्री एंट्री का तोहफा

    आग का कहर : दो दुकानें जलकर खाक, बिल्डिंग गिरने से नगर सेना जवान घायल, सुबह फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.