Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर अस्थिर होने जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दिखेगा असर

    अग्निवीर भर्ती में युवाओं को राहत, आवेदन की तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल की गई

    छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए नई सुविधा, वेतन के आधार पर तुरंत मिलेगा लोन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान नियम, 2026 का प्रारूप तैयार किया है
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान नियम, 2026 का प्रारूप तैयार किया है

    News Lead18By News Lead18April 3, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर: राज्य सरकार ने आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानी सम्मान नियम, 2026 का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसके तहत लोकतंत्र सेनानियों को अब हर माह आठ हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की सम्मान निधि दी जाएगी।

    प्रस्तावित नियमों के अनुसार, सम्मान राशि को कारावास की अवधि के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसके अनुसार, एक माह से कम अवधि पर आठ हजार रुपये प्रति माह, एक माह से पांच माह तक 15 हजार रुपये और पांच माह या उससे अधिक समय जेल में बिताने पर 25 हजार रुपये प्रति माह की राशि निर्धारित की गई है।

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु के उपरांत उनके पति या पत्नी को इस निर्धारित सम्मान राशि की आधी रकम आजीवन प्राप्त होगी।

    चिकित्सा और राजकीय सम्मान भी मिलेगा

    राज्य सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान ही विशेष दर्जा देने का निर्णय लिया है। उन्हें निश्शुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, दुखद स्थिति में किसी सेनानी की मृत्यु होने पर उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट द्वारा मनोनीत द्वितीय श्रेणी का अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगा। इसके अतिरिक्त, परिवार को अंत्येष्टि के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

    पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

    यह सम्मान निधि केवल उन व्यक्तियों के लिए है, जो मीसा या डीआइआर कानून के तहत राजनीतिक या सामाजिक कारणों से जेल में निरुद्ध रहे थे। आपराधिक या असामाजिक रिकार्ड वाले व्यक्ति इस लाभ के पात्र नहीं होंगे। पात्र व्यक्तियों को अधिसूचना जारी होने के 90 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट को आवेदन करना होगा।

    आवेदन के साथ जेल अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक का प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। चयन की प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी, जिसके अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।

    गलत जानकारी पर होगी वसूली

    यदि कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी देकर राशि प्राप्त करता है, तो उससे पूरी राशि भू-राजस्व के बकाये की तरह वसूल की जाएगी। साथ ही, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सम्मान निधि तत्काल निरस्त कर दी जाएगी। सरकार ने इस प्रारूप पर आम जनता से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleहज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग
    Next Article छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर अस्थिर होने जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दिखेगा असर

    छत्तीसगढ़

    अग्निवीर भर्ती में युवाओं को राहत, आवेदन की तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल की गई

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए नई सुविधा, वेतन के आधार पर तुरंत मिलेगा लोन

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर अस्थिर होने जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दिखेगा असर

    अग्निवीर भर्ती में युवाओं को राहत, आवेदन की तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल की गई

    छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए नई सुविधा, वेतन के आधार पर तुरंत मिलेगा लोन

    छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों को फायदा: DA और सैलरी दरों में वृद्धि… नई वेतन दरें लागू

    जग्गी हत्याकांड: फिर ताजा हुआ 23 साल पुराना ‘सियासी जख्म’, छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल

    छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है

    छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान नियम, 2026 का प्रारूप तैयार किया है

    हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग

    छत्तीसगढ़ में चिकित्सा के नए युग की शुरुआत: श्री वेंकटेश हॉस्पिटल रायपुर में ILD क्लिनिक और लंग ट्रांसप्लांट विभाग की OPD का शुभारंभ

    राष्ट्रीय मछुआरा संघ प्रदेश अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल व टीम ने साध्वी निरंजन ज्योति से की सौजन्य मुलाकात

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.