Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा टोल की नई दरें जारी एक अप्रैल से पांच से 20 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा

    जेलों में बंद कैदी, छत्तीसगढ़ में प्रिजन कॉलिंग सिस्टम के लिए हुआ समझौता

    रायपुर में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली के मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से होती थी सप्लाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली-कोलकाता सीधी उड़ानें शुरू हुईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ। उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य को बढ़ावा।
    दिल्ली

    मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली-कोलकाता सीधी उड़ानें शुरू हुईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ। उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य को बढ़ावा।

    News Lead18By News Lead18March 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

     नई दिल्ली। सरगुजा संभाग के निवासियों के लिए सोमवार का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा अंबिकापुर से देश के दो प्रमुख महानगरों दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

    इस गौरवशाली अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से उड़ानों का शुभारंभ करेंगे। यह पहल न केवल उत्तर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। पहले ही दिन यहां से सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज यात्रियों के साथ बतौर यात्री दिल्ली रवाना होंगे।

    इस दौरान में सरगुजा से जाने वाले यात्रियों के अनुभव भी जानेंगे और उनसे बातचीत भी करेंगे। उन्होंने रविवार को दरिमा एयरपोर्ट पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी ली और पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वर्चुअल कार्यक्रम

    विमान सेवा के इस शुभारंभ हेतु स्थानीय स्तर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 30 मार्च सोमवार प्रातः 10 बजे, पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे।

    सरगुजा संभाग की प्रगति की नई उड़ान

    मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू होना सरगुजा के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को बदल देगा। यह केवल हवाई सेवा नहीं, बल्कि संभाग की प्रगति की नई उड़ान है।जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम जनता को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने हेतु आमंत्रित किया है।

    संसद पहुंचे एयरपोर्ट,कहा: सरगुजा के लिए ऐतिहासिक दिन

    सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज रविवार को दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे एयरपोर्ट डायरेक्टर और रायपुर से आए विमान सेवा के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर दरिमा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के बारे में और तैयारियों को लेकर चर्चा की।
    एयरपोर्ट डायरेक्टर एवं उच्च अधिकारियों से शुरू होने वाली दिल्ली की फ्लाइट हेतु तैयारियों का जायजा लिया। सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि सोमवार का दिन सरगुजा के लिए ऐतिहासिक पल है। वर्षों का सपना साकार होने जा रहा है।

    लोग अब सीधे दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगर कुछ घंटे में ही पहुंच पाएंगे। दिल्ली जहां देश की राजधानी है वहीं कोलकाता व्यापार का बड़ा केंद्र है। ऐसे में सरगुजा संभाग के व्यापारी सीधे कोलकाता के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए यह बड़ी सुविधा होने जा रही है। उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी से सरगुजा जुड़ने जा रहा है, यह कई पीढ़ियों के प्रतीक्षा का फल है।

    दिल्ली के लिए हवाई सेवा का शेड्यूल

    एलायंस एयर के द्वारा संचालित हवाई सेवा के तहत सोमवार 30 मार्च को सुबह 7:50 बजे विमान दिल्ली से रवाना होकर 10:25 बजे बिलासपुर आगमन होगा। 10:50 बजे बिलासपुर से उड़कर 11:35 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। दोपहर 12 बजे यह अंबिकापुर से रवाना होकर ढाई बजे दिल्ली पहुंचेगा। बुधवार को दिल्ली से 7:50 रवाना, 10:25 बजे अंबिकापुर आगमन। 10:50 बजे अंबिकापुर से रवाना, 11:35 बजे बिलासपुर आगमन, 12 बजे बिलासपुर से रवाना होकर दोपहर 2:40 बजे दिल्ली आगमन।

    गुरूवार व शनिवार को कोलकाता के लिए सेवा

    गुरूवार को सुबह सात बजकर पांच मिनट पर कोलकाता से रवाना होकर विमान आठ बजकर 50 मिनट पर अंबिकापुर पहुंचेगा। 9:15 बजे अंबिकापुर से रवाना, 9:55 बजे बिलासपुर आगमन, 10:20 से बिलासपुर से उड़कर 12:05 बजे कोलकाता आगमन। शनिवार को कोलकाता से 7:05 से रवाना, 8:55 बजे बिलासपुर आगमन, 9:20 बजे बिलासपुर से रवाना, 10 बजे अंबिकापुर आगमन, 10:25 बजे अंबिकापुर से उड़कर विमान 12:15 बजे कोलकाता पहुंचेगा।

    Related posts:

    1. भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की जल्द होगी घोषणा, अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक संभावित ऐलान
    2. IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी
    3. गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क
    4. त्रि-स्तरीय रणनीति से बस्तर हुआ माओवाद मुक्त, अमित शाह ने बताया सफलता का मंत्र
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleत्रि-स्तरीय रणनीति से बस्तर हुआ माओवाद मुक्त, अमित शाह ने बताया सफलता का मंत्र
    Next Article रायपुर में परंपरा, संस्कृति और सम्मान का संगम, लोक भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा उत्कल दिवस

    Related Posts

    दिल्ली

    त्रि-स्तरीय रणनीति से बस्तर हुआ माओवाद मुक्त, अमित शाह ने बताया सफलता का मंत्र

    दिल्ली

    गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क

    दिल्ली

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा टोल की नई दरें जारी एक अप्रैल से पांच से 20 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा

    जेलों में बंद कैदी, छत्तीसगढ़ में प्रिजन कॉलिंग सिस्टम के लिए हुआ समझौता

    रायपुर में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली के मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से होती थी सप्लाई

    भस्म आरती के दर्शन करने महाकाल के दरबार पहुंची भारी भीड़, क्रिकेटर स्नेहा राणा ने लिया आशीर्वाद

    रायपुर में परंपरा, संस्कृति और सम्मान का संगम, लोक भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा उत्कल दिवस

    मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली-कोलकाता सीधी उड़ानें शुरू हुईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ। उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य को बढ़ावा।

    त्रि-स्तरीय रणनीति से बस्तर हुआ माओवाद मुक्त, अमित शाह ने बताया सफलता का मंत्र

    आयकर कानून, जीएसटी और महंगाई के मोर्चे पर क्या नया जानिए 1 अप्रैल 2026 से भारत में लागू हो रहे इनकम टैक्स

    बदले मौसम के तेवर, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि के आसार; 4 अप्रैल तक राहत के संकेत

    आज India Postके अंतर्गत रायपुर जीपीओ ( मुख्य डाकघर रायपुर)में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL)की सेवाओं उद्घाटन किया गया।

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.