Close Menu
    What's Hot

    Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बदले मौसम के तेवर, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि के आसार; 4 अप्रैल तक राहत के संकेत
    छत्तीसगढ़

    बदले मौसम के तेवर, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि के आसार; 4 अप्रैल तक राहत के संकेत

    News Lead18By News Lead18March 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है और आने वाले दिनों में इसका असर प्रदेशभर में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। यह बदलाव 4 अप्रैल तक जारी रहने के संकेत हैं, जिससे भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे कई सक्रिय मौसम प्रणालियां जिम्मेदार हैं। उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही है। इसके अलावा पूर्वी भारत में भी द्रोणिका सक्रिय है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ रही है और स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं।

    इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने, अंधड़ आने और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। हालांकि तापमान में बहुत बड़ी गिरावट नहीं होगी, लेकिन बादलों और बारिश के चलते दिन के तापमान में हल्की कमी दर्ज की जा सकती है।

    राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक रहा।

    वहीं प्रदेश के बस्तर और बिलासपुर संभाग में हाल ही में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सतर्कता बरतें।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleआज India Postके अंतर्गत रायपुर जीपीओ ( मुख्य डाकघर रायपुर)में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL)की सेवाओं उद्घाटन किया गया।
    Next Article आयकर कानून, जीएसटी और महंगाई के मोर्चे पर क्या नया जानिए 1 अप्रैल 2026 से भारत में लागू हो रहे इनकम टैक्स

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    छत्तीसगढ़

    CG Crime: प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बढ़ेगा तापमान, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Latest Posts

    Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

    CG Crime: प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बढ़ेगा तापमान, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! अब 70% तक कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं, सरकार का बड़ा कदम

    CG Land Use Rules: छत्तीसगढ़ में जमीन के इस्तेमाल के नियम बदले, लागू हुआ नेगेटिव लिस्ट मॉडल; आम लोगों को मिलेंगे ये फायदे

    RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी जानकारी

    Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए जान लें ये तरीका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.