रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों में से एक यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया ( UNI ) के दफ्तर को सील किए जाने की घटना को प्रेस की स्वतंत्रता पर कुठाराघात करते हुए गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि आज की यह घटना देश में पत्रकारिता की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास है।घटना में महिला पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस की टीमों द्वारा बदसलूकी किया जाना गंभीर है। घटना से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में थे,वहीं यह भी आरोप सामने आए हैं कि दो वकीलों और कुछ पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें अपमानित किया गया । इस पूरी कार्रवाई से प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।
रायपुर लोकसभा मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने कहा कि प्रेस स्वतंत्रता की बात करने वाली सरकार प्रेस को नियंत्रित करना चाहती है। आम आदमी पार्टी इस पूरी घटना की निंदा करती है और मांग करती है कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो ताकि इस तरह की घटना आगे ना हो और देश स्वतंत्र पत्रकारिता जीवित रहे।
