Close Menu
    What's Hot

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;
    छत्तीसगढ़

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    News Lead18By News Lead18March 20, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर, 19 मार्च 2026 राजधानी रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण और अवैध कचरा डंपिंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश महासचिव श्री प्रदुमन शर्मा द्वारा पर्यावरण विभाग में की गई आधिकारिक शिकायत पर एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भोपाल में विचाराधीन प्रकरण के परिप्रेक्ष्य में, आज पर्यावरण विभाग ने कबीर नगर मुक्तिधाम के सामने स्थित खुले मैदान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कबीर नगर मुक्तिधाम के ठीक सामने खुले मैदान में भारी मात्रा में घरेलू ठोस अपशिष्ट अवैध रूप से डंप किया गया है। श्री प्रदुमन शर्मा ने इस मुद्दे को मानवाधिकारों और जन-स्वास्थ्य से जोड़ते हुए विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया था।

    निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ‘पंचनामा’ तैयार किया। IHRPC के दबाव और एनजीटी के निर्देशों अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस डंप किए गए ठोस अपशिष्ट का उठाव आगामी 3 दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

    इस कार्यवाही पर प्रदेश महासचिव श्री प्रदुमन शर्मा ने कहा, “स्वच्छ पर्यावरण में जीना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। कबीर नगर में कचरे का यह अंबार न केवल पर्यावरण को दूषित कर रहा था, बल्कि स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ था। यदि 3 दिनों के भीतर नगर निगम सफाई सुनिश्चित नहीं करता है, तो आयोग इस मामले को एनजीटी के समक्ष और भी कड़ाई से उठाएगा।”
    मौके पर नगर पालिक निगम रायपुर (जोन क्रमांक-08) के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी श्री प्रवीण नाग, श्री माणिक चंदेल और श्री प्रदुमन शर्मा उपस्थित रहे।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleBreaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल
    Next Article कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    छत्तीसगढ़

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    छत्तीसगढ़

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Latest Posts

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Dhurandhar Ka Dhamaka: थाईलैंड से लद्दाख तक की लोकेशन्स पर शूट, मुंबई के टोबेको फैक्ट्री में फिल्माया गाना

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.