Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

    CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Women’s World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में मारी एंट्री
    खेल जगत

    Women’s World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में मारी एंट्री

    News Lead 18By News Lead 18October 31, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Women’s World Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया तीसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। यह महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पांचवां सेमीफाइनल था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 339 रन का टारगेट रखा था। जवाब में टीम इंडिया ने इस टारगेट को बेहद आसानी से जेमिमा रोड्रिग्ज की शानदार शतकीय पारी के बदौलत 48.3 ओवर में हासिल कर लिया। अब 2 नवंबर को फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। आपको बता दें कि यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले महिला वनडे में सबसे बड़ा रन चेज 330 रन का था। यह टारगेट ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत के खिलाफ इसी साल हासिल किया था। जेमिमा रोड्रिग्ज के बल्ले से 127 रनों के ऐतिहासिक मैच विनिंग पारी देखने को मिली।

    दिवाली के मौके पर CG में शराब की बिक्री ने तोड़ा Record, 61 करोड़ का बिक्री आंकड़ा

    फोएब लिचफील्ड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगाया शानदार शतक

    मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उसकी पूरी टीम 49.5 ओवर में 338 रन पर ऑलआउट हो गई। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया। लिचफील्ड और पैरी जब तक क्रीज पर थे लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 से अधिक जाएगा, लेकिन अमनजोत ने लिचफील्ड को आउट कर 155 रन की इस साझेदारी को तोड़ा। लिचफील्ड 93 गेंदों में 119 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद पैरी ने मोर्चा संभाला और वह 77 रन बनाकर आउट हुईं। ताहिला मैक्ग्रा इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं और 12 रन बनाकर रन आउट हो गईं। लेकिन एश्ले गार्डनर ने अंत में तेज तर्रार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। गार्डनर 63 रन बनाकर रन आउट हो गईं। इस मैच में भारत के लिए श्री चरण और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले, जबकि अमनजोत कौर, क्रांति गौड़ और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला।

    अरब सागर से उठे चक्रवात ‘मोंथा’ का असर… ठंडी हवाएं, बूंदाबांदी और गीले खेतों ने रोकी फसल कटाई

    जेमिमा रोड्रिग्ज ने भारत के लिए खेली मैच विनिंग पारी

    टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। शैफाली वर्मा जो लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रही थी, वह 5 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद भारत को दूसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा, वह 24 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज ने भारत की पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 167 रन की पार्टनरशिप हुई। हरमनप्रीत इस मैच में 89 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद दीप्ति शर्मा 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं बचा हुआ काम जेमिमा रोड्रिग्ज ने ऋचा घोष ने मिलकर किया। भारत के लिए इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज ने मैच विनिंग पारी खेली।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. IND vs PAK: क्रिकेट फैंस तैयार रहें! एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
    3. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    4. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleदिवाली के मौके पर CG में शराब की बिक्री ने तोड़ा Record, 61 करोड़ का बिक्री आंकड़ा
    Next Article November 2025 Bank Holidays : RBI की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

    Related Posts

    खेल जगत

    Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

    खेल जगत

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    खेल जगत

    Asian Games 2026: भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

    CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    LPG Cylinder Price: एक दशक बाद घरेलू गैस पर लौटेगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

    CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर

    न बिजली, न इंटरनेट… तमिलनाडु के इस गांव में रहते हैं कैटरीना कैफ के भाई-मम्मी, छोड़ दी लंदन की लैविश लाइफ

    Ganesh Visarjan Security: रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर पुलिस अलर्ट, 6 सेक्टर में शहर का बंटवारा, 2 हजार जवान तैनात 

    TRAI का बड़ा आदेश! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की मिलेगी वैलिडिटी

    CG News: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 362 नए धान खरीदी केंद्र, इन जिलों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

    Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से आवेदन शुरू

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.