Close Menu
    What's Hot

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अनोखी परंपरा: बस्तर दशहरा की जोगी बिठाई रस्म पूरी, 9 दिन गड्ढे में तपस्या पर जोगी; विदेशी पर्यटक भी पहुंचे 
    छत्तीसगढ़

    अनोखी परंपरा: बस्तर दशहरा की जोगी बिठाई रस्म पूरी, 9 दिन गड्ढे में तपस्या पर जोगी; विदेशी पर्यटक भी पहुंचे 

    News Lead 18By News Lead 18September 24, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    जगदलपुर : विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महापर्व की परंपरागत और 600 साल पुरानी जोगी बिठाई रस्म मंगलवार को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक परंपरा का आयोजन जगदलपुर के सीरासार भवन में किया गया।इस वर्ष भी जोगी की भूमिका आमाबाल गांव के रघुनाथ नाग निभा रहे हैं, जो पिछले पांच वर्षों से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

    मौसम विभाग की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट

    नौ दिनों तक गड्ढे में बैठकर जोगी करते हैं तपस्या

    मान्यता है कि मावली माता की विशेष पूजा-अर्चना के बाद जोगी सिरासार चौक पहुंचते हैं और गड्ढे में बैठकर नौ दिनों तक तपस्या करते हैं। इस दौरान वे साधना का संकल्प लेते हैं ताकि माता मावली प्रसन्न हों और दशहरा पर्व निर्विघ्न सम्पन्न हो।

    विधि-विधान से हुई शुरुआत

    रस्म की शुरुआत मावली मंदिर में पुजारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद माता की पूजा-अर्चना और वहां रखी तलवार की विधिवत पूजा की गई। पूजा उपरांत यही तलवार लेकर जोगी सिरासार भवन पहुंचे और प्रार्थना के पश्चात गड्ढे में बैठकर तपस्या का संकल्प लिया।

    CG Liquor Scam: रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ EOW ने प्रोडक्शन वारंट के लिए किया आवेदन, कोर्ट में मंजूर

    अनोखी परंपरा को देखने इटली से पहुंचे पर्यटक

    इस पारंपरिक रस्म में मांझी-चालकी, पुजारी, बस्तर राजपरिवार के सदस्य और दशहरा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि इस बार भी इटली से पर्यटक इस अनोखी परंपरा को देखने पहुंचे। इस दौरान इटली के रहने वाले मटिया ने कहा कि वे फोटोग्राफर और डॉक्यूमेंट्रिस्ट हैं और बस्तर फेस्टिवल को देखने आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और यहां के लोग बेहद अच्छे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, आई लव बस्तर।”

    वहीं रस्म के साक्षी बनने के लिए स्थानीय लोगों की सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस्तरवासियों का विश्वास है कि जोगी की तपस्या से माता मावली प्रसन्न होती हैं और विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व बिना किसी विघ्न-बाधा के सम्पन्न होता है।

     

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    4. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleमौसम विभाग की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट
    Next Article CG News : स्कूल में महिला टीचर पर छह साल की बच्ची को जलती अगरबत्ती से दागने का आरोप, परिजन ने की कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    Bilaspur

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    छत्तीसगढ़

    खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू

    Latest Posts

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू

    जीके इलेक्ट्रिक ने सारंगढ़ में “डीएन एंटरप्राइजेज” डीलरशिप का शुभारंभ किया

    देश में 2022 के मुकाबले 2023 में ड्रग्स के मामलों में 58% वृद्धि गंभीर-आम आदमी पार्टी

    20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    53 लाख MT पेट्रोलियम उपलब्ध, अब 41 देशों से कर रहे एनर्जी इंपोर्ट’; लोकसभा में बोले PM मोदी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.