Close Menu
    What's Hot

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG BREAKING : सौम्या चौरसिया की संपत्ति पर ACB-EOW का शिकंजा, 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    छत्तीसगढ़

    CG BREAKING : सौम्या चौरसिया की संपत्ति पर ACB-EOW का शिकंजा, 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    News Lead 18By News Lead 18September 23, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई की है. कोयला घोटाला मामले में आरोपी पूर्व सीएम की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की लगभग 8 करोड़ की 16 अचल सम्पत्तियों को कुर्क किया गया है. ये संपत्तियां कोल लेवी से खरीदी गई थी. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार लोकसेवक द्वारा अर्जित असमानुपातिक प्रकरण में सम्पत्तियों के कुर्की किए जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ के राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की यह पहली कार्रवाई है.

    CG Rape Case: 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्ष के आरोपी ने किया अनाचार, दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

    बता दें कि सौम्या चौरसिया के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज है. सौम्या ने लगभग 47 करोड़ की 45 अचल सम्पत्तियां अपने करीबी रिश्तेदारों (सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया एवं अन्य) के नाम से खरीदे हैं. इसके साक्ष्य भी पाए गए हैं. कोयला लेवी एवं अन्य भ्रष्ट स्त्रोत से खरीदे गए इन अचल सम्पत्तियों में से लगभग 39 करोड़ की 29 अचल सम्पत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व में ही कुर्क करने की कार्रवाई की थी. शेष 8 करोड़ की 16 अचल सम्पत्तियों को कुर्क करने का आदेश रायपुर विशेष कोर्ट ने दिया है.

    राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर ने भ्रष्ट माध्यमों से अर्जित किए जाने के पुष्टिकृत साक्ष्य पाए जाने पर 16 जून 2025 को विशेष न्यायालय में दण्ड विधि संशोधन अध्यादेश 1944 में लिखित प्रावधानों के तहत कुर्की करने आवेदन प्रस्तुत किया था. इस मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायालय रायपुर ने 22 सितंबर 2025 को 8 करोड़ की उक्त 16 अचल सम्पत्तियों को अंतरिम कुर्की किए जाने का आदेश पारित किया.

    छत्तीसगढ़ से गुजरेगी नॉन-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग और स्टेशन स्टॉपेज

    उल्लेखनीय है कि यह अंतरिम कुर्की की कार्रवाई राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर की पहली कार्रवाई है, जो शासन के भ्रष्टाचार पर रोकथाम के प्रयासों के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण कड़ी है. भविष्य में अन्य लोकसेवकों के विरूद्ध भी अनुपातहीन सम्पत्ति/भ्रष्टाचार के प्रकरणों में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Rape Case: 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्ष के आरोपी ने किया अनाचार, दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म
    Next Article CG Liquor Scam: रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ EOW ने प्रोडक्शन वारंट के लिए किया आवेदन, कोर्ट में मंजूर

    Related Posts

    Bilaspur

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    छत्तीसगढ़

    खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू

    Latest Posts

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू

    जीके इलेक्ट्रिक ने सारंगढ़ में “डीएन एंटरप्राइजेज” डीलरशिप का शुभारंभ किया

    देश में 2022 के मुकाबले 2023 में ड्रग्स के मामलों में 58% वृद्धि गंभीर-आम आदमी पार्टी

    20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    53 लाख MT पेट्रोलियम उपलब्ध, अब 41 देशों से कर रहे एनर्जी इंपोर्ट’; लोकसभा में बोले PM मोदी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.