Close Menu
    What's Hot

    खरोरा मांठ :- हाई-वोल्टेज विवाद: 78 किसानों ने शारदा एनर्जी के बिजली टावरों का किया जमकर विरोध

    नाकाम मोदी ने फिर जनता को लाइन में लगा दिया- देवलाल नरेटी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आप

    आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Drug Peddlers Navya and Ayaan Arrested: हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स की बिक्री करते थे, पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय में मारी बड़ी सफलता
    Raipur

    Drug Peddlers Navya and Ayaan Arrested: हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स की बिक्री करते थे, पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय में मारी बड़ी सफलता

    News Lead 18By News Lead 18August 30, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: रायपुर पुलिस ड्रग्स, सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान के तहत बड़े अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर रही है. पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते ड्रग्स, हीरोइन, कोकेन, एमडीएमए, चिट्टा जैसे सूखे नशे को रायपुर में खपाने वाले बड़े हाइप्रोफाइल ड्रग्स पैडलरों के सिंडिकेंट का पुलिस पर्दाफाश कर रही है. रायपुर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई, जैसे बड़े राज्यो से पुलिस तस्करों की धर पकड़ कर रही है.

    ‘No Work, No Pay’ – स्वास्थ्य मंत्री ने दी NHM कर्मचारियों को सख्त चेतावनी

    इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने दो बड़ी गिरफ्तारियां की है. एक ओर पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुंबई से हाईप्रोफाइल ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक को गिरफ्तार किया है. नव्या के कब्जे के 30 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया है. वहीं दूसरी ओर राजधानी रायपुर से ड्रग्स पैडलर अयान खान को दबोचा गया है. इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी.

    आरोपी नव्या मलिक मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों से ड्रग्स लाकर रायपुर के बड़े कारोबारी, रसूखदार परिवार से जुड़े लोगो को ड्रग्स की सप्लाई किया करती थी. नव्या मलिक के संपर्क शहर के कई बड़े लोगो के साथ रहता आया है. रायपुर और आस पास के इलाकों में होने वाले बड़े इवेंट्स, क्लब्स की हाईप्रोफाइल पार्टीज, आफ्टर पार्टीज और प्राइवेट पार्टीज को निशाने में रखती थी. नव्या मलिक रिच लाइफस्टाइल, महंगे कपड़े, बड़ी पार्टीज में जाकर ग्राहकों को अपने साथ जोड़ती थी. जिसके बाद एक बड़ा सिंडिकेट नव्या मलिक ने तैयार कर लिया था.

    CG में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी जान: सांप काटने से पति-पत्नी की मौत, 4 बच्चे हुए अनाथ

    नव्या मलिक बीते दिनों गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर हर्ष आहूजा की महिला मित्र थी. नव्या और हर्ष मिलकर ड्रग्स रैकेट के सिंडिकेट को संचालित करते थे. हर्ष आहूजा की गिरफ्तारी के बाद ही नव्या मलिक का नाम सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने नव्या की तलाश शुरू कर दी थी. नव्या मलिक हर्ष की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रही थी. पुलिस टीम ने नव्या के कटोरा तालाब स्थित घर पर भी छापेमारी की थी. लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था. पुलिस की तीन टीमे नव्या की हर स्तर पर पतासाजी में जुट चुकी थी. नव्या मुंबई में छुपी थी. उसने रायपुर समेत मुंबई और दिल्ली से जुड़े अपने संपर्क के लोगों से पूरी तरह बातचीत खत्म कर दी थी. नव्या मलिक मुंबई, दिल्ली के रास्ते ट्रेन से सफर कर ड्रग्स को रायपुर लाया करती थी. उसके बाद ग्राहकों के डिमांड के अनुसार ड्रग्स सप्लाई होती थी.

    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नव्या मलिक से पूछताछ में जुटे हुए हैं. नव्या के मोबाइल फोन को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है. नव्या के फोन से डिलीट डेटा को रिकवर किया जा रहा है. जिससे नव्या के संपर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी पुलिस के हाथों लग सके. नव्या मलिक से जुड़े अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ करने वाली है. आने वाले समय में पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें तलब कर सकती है. नव्या की गिरफ्तारी के बाद ऐसा मानना है की कई बड़े चेहरे कानून के हाथों चढ़ सकते है.

    Chhattisgarh : सभी कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक ले सकेंगे प्रवेश

    रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ऐसा मान रहे हैं कि पिंदर उर्फ पाब्लो, मनमोहन सिंह उर्फ गज्जू, हर्ष आहुजा, नव्या मलिक और दिव्या जैन जैसे तस्करों की गिरफ्तारी के बाद शहर में ड्रग्स सप्लाई की चैन पूरी तरह टूट चुकी है. रायपुर रेंज पुलिस के ऑपरेशन निश्चय के तहत अब तक कुल 2 करोड़ रुपयों से अधिक के ड्रग्स को बरामद कर तस्करों को जेल भेजा जा चुका है.

    Related posts:

    1. CM Vishnudev Sai ने नए मंत्रियों को दी बधाई, कहा- जनता की सेवा में लगाएंगे पूरी निष्ठा
    2. Raipur Central Jail News: कैदी फरार मामले में रायपुर जेल का प्रहरी सस्पेंड
    3. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    4. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Article‘No Work, No Pay’ – स्वास्थ्य मंत्री ने दी NHM कर्मचारियों को सख्त चेतावनी
    Next Article CG News : विदेश दौरे से लौटे CM विष्णु देव साय, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत.. सीएम ने कहा- राज्य में निवेश के लिए हुए 6 MOU…

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    खरोरा मांठ :- हाई-वोल्टेज विवाद: 78 किसानों ने शारदा एनर्जी के बिजली टावरों का किया जमकर विरोध

    छत्तीसगढ़

    नाकाम मोदी ने फिर जनता को लाइन में लगा दिया- देवलाल नरेटी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आप

    छत्तीसगढ़

    आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह

    Latest Posts

    खरोरा मांठ :- हाई-वोल्टेज विवाद: 78 किसानों ने शारदा एनर्जी के बिजली टावरों का किया जमकर विरोध

    नाकाम मोदी ने फिर जनता को लाइन में लगा दिया- देवलाल नरेटी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आप

    आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह

    एक छोटे से सपने, अटूट विश्वास और स्वच्छ ऊर्जा के संकल्प के साथ शुरू हुई आइकॉन सोलर ने पूरे किए गौरवशाली १२ साल

    केशकाल बायपास परियोजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण 8,159 पेड़ों की बलि, आम आदमी पार्टी ने की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    बिरगांव में नाली में मिला नवजात का शव:कपड़े में लिपटा था, CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, कई पंपों में खत्म हुआ स्टॉक, अफवाहों से बढ़ी ‘पैनिक बाइंग’

    शराब, साला और सनकी जीजा: गालियों से तंग आकर जीजा बना कातिल, रायपुर के उरला में हुई खूनी वारदात

    भाजपा संगठन में फेरबदल:प्रदेश कार्यसमिति में 23 विधायकों को सदस्य नहीं बनाया, ऐसा पहली बार हुआ

    आंसुओं का मिलन… ::मां की तलाश में 11 माह तक वृद्धाश्रम, बस अड्डे तलाशे; पोस्टर चिपकाए… नौकरी छोड़ दी, आखिर जीत गया संघर्ष

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.