Close Menu
    What's Hot

    Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

    Electric Bus: CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

    ISRO ICRB Recruitment 2026: असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Hotel के बाथरूम में बेहोश होकर गिरा Famous Actor, बिगड़ी हालत, अब मशीन के सहारे ले रहा सांस
    मनोरंजन

    Hotel के बाथरूम में बेहोश होकर गिरा Famous Actor, बिगड़ी हालत, अब मशीन के सहारे ले रहा सांस

    News Lead 18By News Lead 18August 27, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    मशहूर एक्टर और एंकर राजेश केशव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश केशव एक पब्लिक इवेंट के दौरान स्टेज पर ही अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया और भर्ती कराया गया। लेकिन, उनकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। एक्टर को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने पुष्टि की कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। इस खबर ने एक्टर के फैंस को हैरान और निराश कर दिया है।

    Duleep Trophy 2025: जानें कब से शुरू होगा रोमांचक मुकाबला और कहां देखें Live Streaming

    एक्टर को हुआ कार्डियक अरेस्ट

    द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, राजेश केशव को रविवार रात कोच्चि के एक होटल में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बताया जा रहा है कि उनका इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है। केशव को रविवार (24 अगस्त, 2025) की रात होटल से अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एक्टर को कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके चलते उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल एक्टर ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

    BIG NEWS : राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसरों को मिला IPS कैडर, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

    कैसी है राजेश केशव की हालत?

    अस्पताल अधिकारियों ने पुष्टि की कि उनके मस्तिष्क पर भी थोड़ा असर पड़ा है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, राजेश केशव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और अगले 72 घंटे के बाद ही उनके उनके ठीक होने के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। केशव के दोस्तों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    प्रताप जयलक्ष्मी ने दिया हेल्थ अपडेट

    फिल्म निर्माता और डायरेक्टर प्रताप जयलक्ष्मी ने राजेश केशव की तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘हमारे प्यारे राजेश, वो शख्स जिसने कभी हर रंगमंच पर जिंदगी की रोशनी बिखेरी थी, अब खामोश पड़ा है, बस एक मशीन की मदद से सांस ले रहा है। रविवार की रात, क्राउन प्लाजा में जयकारों और रोशनी के बीच, किस्मत ने उसे नीचे गिरा दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था, और तब से उसने अपनी आंखें नहीं खोली हैं। लेकिन हम राजेश को जानते हैं, वो उदास रहने वालों में से नहीं है। ये वही रूह है जिसने हमें हंसाया, खुश किया और नचाया; वही धड़कन जिसने भीड़ को जिंदा रखा। वो किसी अस्पताल के बिस्तर का नहीं है, वो मंच पर है, हमारी जिंदगी में है, हमारी हंसी में है।’

    फैंस से की ये अपील

    फिल्ममेकर प्रताप जयलक्ष्मी ने अपने पोस्ट में राजेश केशव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए फैंस से दुआ मांगने की भी अपील की है। उन्होंने लिखा- ‘अब उसे सिर्फ दवा की नहीं, बल्कि हमारे प्यार और प्रार्थनाओं की भी जरूरत है। अगर हम उसे अपने दिल में विश्वास के साथ थामे रखें, तो वह फिर से उठ खड़ा होगा। उसे उठना ही होगा। क्योंकि राजेश जैसा इंसान शो के बीच में कभी नहीं जा सकता।’

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. खाने के बाद होती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या, तो आज से ही अपना लें 5 आदतें; आसानी से होगा पाचन
    3. Punjab Police Constable भर्ती के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, 12th पास अभ्यर्थी ले सकते हैं भर्ती में भाग
    4. Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर गूंजेगी किलकारियां, कपल ने किया प्रेग्नेंसी अनाउंस
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleDuleep Trophy 2025: जानें कब से शुरू होगा रोमांचक मुकाबला और कहां देखें Live Streaming
    Next Article Trump ने फिर गाया वही राग! India-Pakistan जंग रुकवाने का किया दावा, जानें इस बार क्या-क्या कहा?

    Related Posts

    मनोरंजन

    Ramayana Release Date: बड़े पर्दे पर फिर गूंजेगी राम-रावण की महागाथा, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का ऐलान

    मनोरंजन

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    मनोरंजन

    Bigg Boss 2026 Date: सलमान खान लेकर आ रहे हैं बिग बॉस का नया सीजन, ‘तथास्तु’ के साथ सामने आई रिलीज डेट

    Latest Posts

    Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

    Electric Bus: CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

    ISRO ICRB Recruitment 2026: असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

    AI जेनरेटेड डीपफेक पर सरकार का बड़ा एक्शन, कड़े हुए नियम; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बढ़ी जवाबदेही

    AC की हवा राहत के साथ बन सकती है आफत, सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

    Ramayana Release Date: बड़े पर्दे पर फिर गूंजेगी राम-रावण की महागाथा, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का ऐलान

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.