Close Menu
    What's Hot

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल,परिचालन,बीएमवाई में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

    एसएमएस वाटरग्रेस की मोनोपोली खत्म हो छोटे क्लिनिक बायोमेडिकल वेस्ट के चार्ज से फ्री ह

    सरकारी स्कूल में बच्चों को कुत्ते का झूठा खाना खिलाने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Russia से दोस्ती निभाते पहली बार रोया North Korean तानाशाह किम जोंग उन, घुटनों पर बैठकर आंसू बहाया और किया सॉल्यूट
    देश - विदेश

    Russia से दोस्ती निभाते पहली बार रोया North Korean तानाशाह किम जोंग उन, घुटनों पर बैठकर आंसू बहाया और किया सॉल्यूट

    News Lead 18By News Lead 18August 23, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    प्योंगपांगः दुनिया में कई बार कुछ लोगों के बीच दोस्ती ऐसी होती है, जिसकी मिसाल दी जाती है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच की दोस्ती भी कुछ ऐसी ही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रूस के लिए दोस्ती निभाने के चक्कर में पहली बार किम जोंग उन को घुटनों पर बैठकर आंसू बहाना पड़ा है। आमतौर पर किम जोंग को रोते हुए शायद ही किसी ने पहले कभी देखा रहा हो, लेकिन इस बार वह एक वीडियो में अपने आंसू बहाते दिख रहे हैं…आंसू रुकते नहीं देख वह और फूल-फूल कर रोने लगते हैं। आइये अब आपको बताते हैं कि दुनिया के सबसे खूंखार तानाशाह को आखिर क्यों इस तरह फफक कर रोना पड़ा।

    Pakistan का बहुत बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त, Australia में बजा साउथ अफ्रीका का डंका

    किम जोंग ने क्यों बहाए आंसू

    किम जोंग उन उस वक्त बेहद भावुक हो गए, जब वह रूस के लिए जंग लड़ते यूक्रेन में मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे थे। इस दौरान किम जोंग को अपने आंसू छलकाते देखा गया। एक वीडियो में वह घुटनों पर बैठकर शहीदों की फोटो पर तमगा लगा रहे हैं और इस दौरान भी रो पड़ते हैं। एक अन्य दृश्य में वह एक शहीद सैनिक की छोटी बच्ची का बैठकर माथा चूमते हैं और भावुक हो जाते हैं। इस दौरान अन्य सभी मौजूद लोग भी रोने लगते हैं। लोगों को कार्यक्रम में अपने आंसू पोंछते देखा जा सकता है।

    🇰🇵🇷🇺🇺🇦#NorthKorean leader #KimJongUn led an emotional ceremony in #Pyongyang to honor soldiers killed fighting for #Russia in #Ukraine. pic.twitter.com/hX3h3ohWMt

    — ShanghaiEye🚀official (@ShanghaiEye) August 22, 2025

    रूस के लिए जंग लड़ने गए सैकड़ों उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत

    बता दें कि यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने के लिए किम जोंग ने अपने दोस्त पुतिन की मदद में हजारों उत्तर कोरियाई सैनिक भेजे थे। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ते हुए इनमें से सैकड़ों सैनिक मारे गए, जिनका शव बाद में रूसी विमानों के जरिये उत्तर कोरिया भेजा गया। यह दृश्य देख किम जोंग उन भावुक हो गए। किम जोंग उन ने कुर्स्क क्षेत्र में हुए सैन्य अभियान में भाग लेने वाले सैनिकों को उनकी वीरता और महान निस्वार्थता को सराहते हुए सम्मानित भी किया।

    एक Role के लिए 50 दिन गंदगी में रहा Actor, न नहाया और न कटाई दाढ़ी और बाल, हाल देख दूर भागते थे लोग

    किम जोंग ने क्या कहा?

    KCNA (कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी) की रिपोर्ट के अनुसार, डीपीआरके (उत्तर कोरिया) के लड़ाकों ने पूरी दुनिया के सामने कोरियाई लोगों की अदम्य भावना और कोरियाई सेना की असाधारण युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के खिलाफ विशेष अभियान में भाग लेने वाले मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों की याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

    CG NEWS: तोमर बंधुओं की मुश्किलें बढ़ीं, प्रशासन ने 3000 स्क्वायर फीट संपत्ति की कुर्की की

    किम जोंग उन ने कहा कि इस विदेशी सैन्य अभियान में भाग लेने वाले सभी सैनिकों ने “महान कारनामे” किए, जो डीपीआरके के इतिहास में दर्ज किए जाएंगे। कोरियन पीपल्स आर्मी (KPA) के सैनिकों और कमांडरों ने “हमारे देश के अस्तित्व और विकास की एक ठोस गारंटी” बनाई।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. CM विष्णुदेव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान
    3. पंजाब में नशे के खिलाफ महायुद्ध छेड़ चुकी है हमारी सरकार: अरविंद केजरीवाल
    4. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticlePakistan का बहुत बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त, Australia में बजा साउथ अफ्रीका का डंका
    Next Article Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में

    Related Posts

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    देश - विदेश

    Bomb Threat: बॉम्बे हाईकोर्ट समेत अदालतों, बैंकों और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई से नागपुर तक अलर्ट

    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल,परिचालन,बीएमवाई में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

    एसएमएस वाटरग्रेस की मोनोपोली खत्म हो छोटे क्लिनिक बायोमेडिकल वेस्ट के चार्ज से फ्री ह

    सरकारी स्कूल में बच्चों को कुत्ते का झूठा खाना खिलाने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

    रायपुर के डॉ. रवि जायसवाल ने स्पेन में लहराया परचम; न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

    रायपुर संभाग के डाकघरों में अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा उपलब्ध

    छत्तीसगढ़ में गैस वितरण नीति बदली: 20% सीमा लागू, रोजाना होगी निगरानी; जरूरी सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

    पोर्टा केबिन छात्रावास की घटना अधीक्षक और ट्रायबल विभाग की घोर लापरवाही से हुई -जांच समिति,आप

    फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश, 2.34 करोड़ की ठगी, दिल्ली से महिला आरोपी गिरफ्तार

    सरकारी नौकरी के नाम पर तीन लोगों से 20 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

    रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर गैंग का पर्दाफाश, अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को टारगेट करता था।40 हिरासत में

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.