Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ का गांजा बरामद, तस्करों ने TI पर चढ़ाई कार, कचरे में बोरियां फेंककर फरार

    शिक्षक भर्ती को लेकर बवाल! शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में परिजनों संग धरने पर बैठे डीएड अभ्यर्थी

    CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » IND vs PAK: 241 रन के स्कोर पर ढेर हुई पूरी पाकिस्तानी टीम, कुलदीप ने तीन और हार्दिक ने झटके दो विकेट
    देश - विदेश

    IND vs PAK: 241 रन के स्कोर पर ढेर हुई पूरी पाकिस्तानी टीम, कुलदीप ने तीन और हार्दिक ने झटके दो विकेट

    News Lead18By News Lead18February 23, 2025Updated:February 27, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    IND vs PAK ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 49.4 ओवर में 241 के टोटल स्कोर पर ढेर कर दिया। अब भारत को इस मुकाबले में जीत के लिए 242 रन बनाने होंगे।

    बता दें कि भारत ने वनडे में लगातार पांचवें मैच में विपक्षी टीम को 50 ओवर के अंदर ऑलआउट किया है। हर्षित राणा ने खुशदिल शाह को कोहली के हाथों कैच कराया और पाकिस्तान की पारी समेट दी। खुशदिल ने 39 गेंद में दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए साऊद शकील ने सबसे ज्यादा 62 भारत की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। भारत की ओर से स्पिन गेंदबाज कुलदीप ने सबसे ज्यादा तीन और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और हर्षित राणा को 1-1 विकेट मिला।

    ऐसी रही पाकिस्तान की पारी

    गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को बाबर आजम और इमाम उल हक ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा। उन्होंने बाबर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंद पर पांच चौके की मदद से 23 रन बना सके। इसके अगले ही ओवर में इमाम उल हक भी रन आउट हो गए।

    वह 26 गेंद में 10 रन बना सके। 47 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद सऊद शकील और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। इस बीच शकील ने वनडे करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। उन्होंने रिजवान को क्लीन बोल्ड किया।

    वह 77 गेंद में तीन चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही फिर से विकेट की झड़ी लग गई। शकील भी 76 गेंद में पांच चौके की मदद से 62 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। तैयब ताहिर चार रन और सलमान अली आगा 19 रन बनाकर आउट हुए। सलमान को कुलदीप और तैयब को जडेजा ने पवेलियन भेजा। शाहीन अफरीदी खाता नहीं खोल सके। नसीम शाह 14 रन और हारिस रऊफ आठ रन बनाकर आउट हुए।

    भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव  इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. CM विष्णुदेव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान
    3. पंजाब में नशे के खिलाफ महायुद्ध छेड़ चुकी है हमारी सरकार: अरविंद केजरीवाल
    4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ से सम्मानित, देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleAssam Rifles Recruitment 2025: असम राइफल्स रैली भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के पास आवेदन का मौका
    Next Article Mahindra Scorpio N Black Edition कल होगा लॉन्‍च, सामान्‍य वर्जन के मुकाबले हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

    Related Posts

    देश - विदेश

    अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

    देश - विदेश

    एलन मस्क का बड़ा ऐलान: अब बिना बोले और बिना हाथ हिलाए सिर्फ सोचकर कर सकेंगे बात, दृष्टिहीनों को भी मिलेगी नई रोशनी

    देश - विदेश

    Free Fire India Launch: भारत में जल्द वापसी करेगा गेम, Android और iOS यूजर्स इस दिन से कर सकेंगे डाउनलोड

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ का गांजा बरामद, तस्करों ने TI पर चढ़ाई कार, कचरे में बोरियां फेंककर फरार

    शिक्षक भर्ती को लेकर बवाल! शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में परिजनों संग धरने पर बैठे डीएड अभ्यर्थी

    CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 की जगह 6 साल तक कर सकेंगे सेना में सेवा, परमानेंट नौकरी का भी मौका

    Paddy Procurement 2026: धान खरीदी के टोकन नियम बदले, अब इन किसानों को मिलेगा सिर्फ एक मौका

    छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलीं मकड़ियों की दो दुर्लभ प्रजातियां, पहली बार दर्ज हुआ वैज्ञानिक रिकॉर्ड

    वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, पुराने मतदाता भी भर सकेंगे फॉर्म-6; चुनाव आयोग ने दूर किया भ्रम

    त्योहारों में मिठाई खाने को लेकर न करें गिल्ट, जानें फेस्टिव फूड एंग्जायटी से बचने के आसान तरीके

    Saif Ali Khan पर हमले की वो खौफनाक रात, Kareena Kapoor ने बयां किया दर्द; 6 महीने तक नहीं आई नींद

    Aadhaar यूजर्स के लिए जरूरी खबर! 31 दिसंबर तक फ्री में अपडेट करें ईमेल ID, बाद में लगेगा ₹75 शुल्क

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.