Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

    CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » 2 Passports, 3 बार पाकिस्तान गया… पंजाब के YouTuber के खिलाफ चार्जशीट में खुले कई और राज
    देश - विदेश

    2 Passports, 3 बार पाकिस्तान गया… पंजाब के YouTuber के खिलाफ चार्जशीट में खुले कई और राज

    News Lead 18By News Lead 18September 2, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब के रूप नगर से गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर जसबीर सिंह के खिलाफ चार्जशीट (Jasbir Singh Spying For Pakistan) दायर की गई है. पंजाब पुलिस की SSOC यानि स्पेशल ऑपरेशन सेल ने 1700 पेज की चार्जशीट दायर की है.इसमें बहुत बड़े खुलासे किए गए हैं. चार्जशीट के मुताबिक, जसबीर ने भाखड़ा नांगल डेम, एक फाइटर जेट एयरबेस और एक बड़े आर्मी बेस की तस्वीरें और जानकारियां पाकिस्तान भेजी थीं.

    थप्पड़ कांड वीडियो लीक: Harbhajan Singh ने तोड़ी चुप्पी, Lalit Modi पर साधा निशाना

    जसबीर पाकिस्तान के होटलों में ISI एजेंटों से मिला

    जसबीर पाकिस्तान में 120 लोगों के संपर्क में था. इसमें आईएसआई के कई लोग भी शामिल थे. वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के शाकिर के भी लगातार संपर्क में था. शाकिर रंधावा का नंबर उसने जट रंधावा नाम से अपने मोबाइल में सेव किया था. इतना ही नहीं जसबीर ने पाकिस्तान के होटलों में आईएसआई के लोगों से मुलाकात भी की थी.

    CG Crime : बैंक में घुसे चोर, लॉकर तोड़ने में असफल, कर्मचारी पहुंचे तो उड़ गए होश

    2 पासपोर्ट थे, 3 बार पाकिस्तान गया

    चार्जशीट के मुताबिक, जसबीर के पास 2 पासपोर्ट थे. वह तीन बार पाकिस्तान गया था. वह पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लो के जरिए कई बार दानिश से भी मिला था. दानिश दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास का वही अधिकारी था, जिसको यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन सामने आने और देश विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित कर दिया गया था. पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक जसबीर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ पाकिस्तान एंबेसी गया था.

    भूकंप से हाहाकार : पड़ोसी देश में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, अस्पतालों में घायलों की भीड़

    पाकिस्तान के इंटेलिजेंस अधिकारी को दिया था लैपटॉप

    एंबेसी में उसकी मुलाकात पाकिस्तान आर्मी के आधिकारियों से भी हुई थी. दानिश ने जसबीर सिंह से भारतीय सिम मांगे थे लेकिन वो ये सिम उपलब्ध नहीं करा पाया था. चार्जशीट से ये भी पता चला है कि जसबीर सिंह ने अपना लैपटॉप पाकिस्तान के इंटेलिजेंस अधिकारी को दिया था. हालांकि बाद में उसने लैपटॉप और मोबाइल का काफी डेटा डिलीट कर दिया, जिसे रिट्रीव करने की कोशिश की जा रही है.

    CG News : चोर ने मंदिर में श्रीराम को किया प्रणाम, फिर सामान चुराकर हुआ फरार

    ‘जानमहल’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाता था जसबीर

    बता दें कि पंजाब पुलिस ने जसबीर सिंह को जून महीने में गिरफ्तार किया था. पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ कथित रूप सेसंपर्क में रहे पंजाब के एक यूट्यूबर जसबीर को गिरफ्तार किया गया था. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया था कि जसबीर सिंह उर्फ ​​जान महल (41) कथित तौर पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी कर रहा था.

    पुलिस ने बताया कि रूपनगर के महलान गांव का रहने वाला जसबीर सिंह यूट्यूब चैनल ‘जानमहल वीडियो’ चलाता था, जिसके 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे. वह यात्रा और खाना पकाने से संबंधित सामग्री अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करता था.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Donald Trump Hand Injury: क्या ट्रंप छिपा रहे हैं कोई गंभीर बीमारी? हाथ की हालत देख लोग हैरान
    4. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleथप्पड़ कांड वीडियो लीक: Harbhajan Singh ने तोड़ी चुप्पी, Lalit Modi पर साधा निशाना
    Next Article CG NEWS : अवैध संबंध से तंग आई पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस ने सैनिक पति को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    देश - विदेश

    LPG Subsidy New Rule 2026: LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

    देश - विदेश

    Google Gemini हुआ बेकाबू? AI ने 3 कंपनियों को किया हैक, साइबर दुनिया में मचा हड़कंप

    देश - विदेश

    Philippines Ferry Fire: टूरिस्ट डेस्टिनेशन के पास फेरी में आग, 5 की मौत; 80 से ज्यादा लोग लापता

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

    CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    LPG Cylinder Price: एक दशक बाद घरेलू गैस पर लौटेगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

    CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर

    न बिजली, न इंटरनेट… तमिलनाडु के इस गांव में रहते हैं कैटरीना कैफ के भाई-मम्मी, छोड़ दी लंदन की लैविश लाइफ

    Ganesh Visarjan Security: रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर पुलिस अलर्ट, 6 सेक्टर में शहर का बंटवारा, 2 हजार जवान तैनात 

    TRAI का बड़ा आदेश! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की मिलेगी वैलिडिटी

    CG News: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 362 नए धान खरीदी केंद्र, इन जिलों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

    Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से आवेदन शुरू

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.