Close Menu
    What's Hot

    जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर

    एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया

    छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भूकंप से हाहाकार : पड़ोसी देश में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, अस्पतालों में घायलों की भीड़
    देश - विदेश

    भूकंप से हाहाकार : पड़ोसी देश में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, अस्पतालों में घायलों की भीड़

    News Lead 18By News Lead 18September 1, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    भारत का पड़ोसी देश अफगानिस्तान भूकंप के झटकों से थर्रा उठा है। रविवार-सोमवार की देर रात देश में एक के बाद एक भूकंप के लगातार झटकों ने लोगों को दहला कर रख दिया है। इस भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अफगानिस्तान में देर रात से लेकर सुबह तक के बीच 6.3 की तीव्रता से लेकर 5 की तीव्रता तक के कई भूकंप के झटके लगे हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बसावुल से 36 किलोमीटर दूर था। भूकंप से अफगानिस्तान में बड़े नुकसान और अब तक 800 लोगों की मौत की भी खबर है।

    सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे बस्तर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

    कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

    नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अफगानिस्तान में पहला भूकंप देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। इस भूकंप के बाद पूरी रात कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में रविवार-सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता-:

    • रात 12 बजकर 47 मिनट पर 6.3 की तीव्रता का भूकंप।
    • रात 1 बजकर 8 मिनट पर 4.7 की तीव्रता का भूकंप।
    • रात 1 बजकर 59 मिनट पर 4.3 की तीव्रता का भूकंप।
    • रात 3 बजकर 03 मिनट पर 5 की तीव्रता का भूकंप।
    • सुबह तड़के 5 बजकर 16 मिनट पर 5 की तीव्रता का भूकंप।

    ‘जहां चाहता हूं वहां पकड़ लेता हूं’— स्टेज शो पर Khesari Lal Yadav ने की अश्लीलता की सारी हदें पार, Video Viral

    कम से कम 500 की मौत

    AP ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 800 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इसके साथ ही कम से कम 2500 अन्य लोग घायल हो गए। कुनार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि नूर गुल, सोकी, वटपुर, मनोगी और चापाडारे जिलों में भारी संख्या में लोग मारे गए हैं। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा 800 से ज्यादा हो सकता है।

    2023 में भी आया था भयानक भूकंप

    आपको बता दें कि इससे पहले भी अफगानिस्तान में 7 अक्टूबर, 2023 को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के कारण अफगानिस्तान में हजारों लोगों की मौत हुई थी। तालिबान सरकार ने इस भूकंप में कम से कम 4,000 लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया था। ये हाल के दिनों में अफगानिस्तान में आई सबसे  भयानक प्राकृतिक आपदा थी।

    अफगानिस्तान में आए भूकंप की लिस्ट

    16-12-1982: 6.6 की तीव्रता के भूकंप में करीब 450 लोगों की मौत।

    31-01-1991: 6.9 की तीव्रता के भूकंप में करीब 848 लोगों की मौत।
    04-02-1998: 5.9 की तीव्रता का भूकंप आया जिसमें 2,323 लोगों की मौत हुई।
    30-05-1998: 6.5 की तीव्रता का भूकंप आया जिसमें 4,000–4,500 लोगों की मौत हुई।
    25-03-2002: 6.1 की तीव्रता के भूकंप के कारण करीब 2,000 लोगों की मौत।
    26-10-2015: 7.5 की तीव्रता का भूकंप आया, करीब 399 लोगों की मौत हुई।
    21-06-2022: 6.0 की तीव्रता का भूकंप आया जिसमें 1,163 लोगों की मौत हुई।
    7 अक्टूबर 2023: 6.3 तीव्रता का भूकंप आया और करीब 4,000 लोगों की मौत हुई।

     

    CG News : चोर ने मंदिर में श्रीराम को किया प्रणाम, फिर सामान चुराकर हुआ फरार

    भूकंप क्यों आते हैं?

    आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Donald Trump Hand Injury: क्या ट्रंप छिपा रहे हैं कोई गंभीर बीमारी? हाथ की हालत देख लोग हैरान
    4. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleसीएम विष्णुदेव साय पहुंचे बस्तर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
    Next Article थप्पड़ कांड वीडियो लीक: Harbhajan Singh ने तोड़ी चुप्पी, Lalit Modi पर साधा निशाना

    Related Posts

    देश - विदेश

    भस्म आरती के दर्शन करने महाकाल के दरबार पहुंची भारी भीड़, क्रिकेटर स्नेहा राणा ने लिया आशीर्वाद

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    Latest Posts

    जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर

    एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया

    छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

    नीट पेपर रद्द होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, 42 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में!

    हंता वायरस अगला कोविड तो नहीं? WHO के डायरेक्ट के 3 पॉइंट्स से समझिए

    मतांतरण के बाद गुस्साए लोगों ने शव दफनाने के लिए नहीं दी जमीन, छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार पर विवाद; परंपरा पर बहस तेज

    Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

    IGKV देशभर के कृषि वैज्ञानिक फसलों को खरपतवार से होने वाले नुकसान को रोकने और नई तकनीकों के विकास पर विचार-विमर्श करेंगे।

    मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि अपने काफिले में गाड़ी कम कर सकते हैं क्या?

    बिरगांव वार्ड क्रमांक 32 में प्रस्तावित उप-निर्वाचन को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थगित कर दिया

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.