गोरखपुर : भटहट ब्लॉक क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गांव के प्रधान, रोजगार सेवक, सेक्रेटरी समेत कुल 13 लोगों द्वारा एक 28 वर्षीय विधवा के शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि जांच में सभी 13 आरोपी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं।
कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति की मौत के बाद राशन कार्ड, विधवा पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए अधिकारियों के पास गई थी। इसी दौरान महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए गांव के कथित जिम्मेदार लोगों ने उसे लालच देकर शोषण का शिकार बनाया।
कुछ समय बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई गई, जिसमें उसकी HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर में दोबारा जांच में भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट सामने आते ही घटना में शामिल सभी 13 लोग जांच कराने पहुंचे, जहाँ उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई।
काउंसिलिंग में महिला ने बताया कि उसके पति की मौत से पहले ही उसे संक्रमण लग चुका था, जिसकी जानकारी न होने के कारण वह इलाज नहीं करा सकी। बाद में यही संक्रमण उन लोगों तक पहुँच गया जिन्होंने उसका गलत फायदा उठाया।
घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुँच गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
