Close Menu
    What's Hot

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच
    देश - विदेश

    क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच

    News Lead 18By News Lead 18June 27, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: क्या महात्मा गांधी सीरीज के 2005 से पहले के नोट बंद हो जाएंगे? एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर ऐसे तमाम कयास लग रहे थे। उस रिपोर्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक सर्कुलेशन का हवाला दिया गया था और कहा गया कि बैंक ने 30 जून के बाद ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोटों को 30 जून के बाद स्वीकार न करने को कहा है। रिपोर्ट के बाद हलचल मची तो सवाल उठा कि क्या चुपचाप एक और नोटबंदी की तैयारी है? अब इस संबंध में बैंक की ओर से ही स्पष्ट किया गया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने फेसबुक पेज पर इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया है और वायरल खबर को फेक बताया है।

    Chhattisgarh: हाथी के बच्चों को खदेड़ने ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे, पत्थर बरसाकर पीछे दौड़ाया

    बैंक की ओर से लिखा गया है, ‘एक गलत संदेश इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखाओं में 10, 20, 50 और 100 रुपये के 2005 से पहले के छपे नोटों को 30 जून के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र स्पष्ट करता है कि यह खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है। हम ग्राहकों से अपील करते हैं कि वे ऐसे किसी भी संदेश पर यकीन न करें। ऐसे किसी संदेश को शेयर न करें। हम आग्रह करते हैं कि सभी लोग आधिकारिक सूचनाओं पर ही यकीन करें। प्रमाणिक सूचना आपको आधिकारिक स्रोतों से ही मिल सकेगी।’

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नाम लेकर क्या था रिपोर्ट में दावा

    मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से ऐसा आदेश जारी हुआ है और धीरे-धीरे यह अन्य बैंकों की ओर से भी आ सकता है। अब बैंक की ओर से स्पष्टीकरण आने से ऐसे कयासों पर शायद लगाम लग सकेगी। बता दें कि रिजर्व बैंक की ओर से भी ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, जिसके जरिए कोई भ्रम की स्थिति पैदा हो।

    CG में खाद के लिए अब नहीं कटेगा टोकन, किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि मंत्री नेताम ने किया पर्याप्त स्टॉक का दावा

    रिजर्व बैंक का क्या था आदेश, जिसमें साफ की है पूरी बात

    केंद्रीय बैंक ने 2016 में ही अपने एक आदेश में कहा था कि 2005 से पहले के गांधी सीरीज के नोटों का प्रचलन काफी कम हो गया है। बैंक ने इन नोटों को यदि कोई बदलना चाहे तो इसके लिए भी सुविधा दी है। लेकिन यह भी स्पष्ट किया है कि ये पहले की तरह ही जारी रहेंगे। बता दें कि रिजर्व बैंक की ओर से जारी नए नोटों में सिक्योरिटी फीचर्स लगातार मजबूत किए जा रहे हैं ताकि नकली नोटों के संकट से बचा जा सके। हालांकि बैंक ने पुराने नोटों को बंद करने या फिर प्रचलन से बाहर करने जैसी कोई बात नहीं की है। इस तरह वायरल हो रहा मेसेज पूरी तरह से गलत है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी यह स्पष्ट किया है।

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Trump Tariffs : अमेरिका का 50% टैरिफ आज से भारत पर लागू, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
    3. Abu Dhabi T10 League 2025: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! हरभजन-श्रीसंत फिर एक साथ मैदान पर, अबू धाबी टी-10 लीग में भिड़ेंगे दिग्गज
    4. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh: हाथी के बच्चों को खदेड़ने ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे, पत्थर बरसाकर पीछे दौड़ाया
    Next Article शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

    Related Posts

    देश - विदेश

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    भारत

    LPG सब्सिडी, फ्री बस यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

    भारत

    WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा? जानें नया नियम

    Latest Posts

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    LPG सब्सिडी, फ्री बस यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज

    चिप्स-बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने से पहले देखें कलर कोड, चुटकियों में पता चलेगा कितना है नमक-चीनी और फैट

    CG News: अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

    WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा? जानें नया नियम

    CG Malls Parking Free: मॉल में वाहन खड़ा करने पर नहीं देना होगा पार्किंग चार्ज, राज्य आयोग का आदेश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.