Bigg boss 20 promo release date out: ‘बिग बॉस’ के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. JioHotstar ने ‘बिग बॉस’ सीजन 20 का पहला फुल प्रोमो जारी कर दिया है, जिसके साथ ही शो की ग्रैंड प्रीमियर डेट से भी पर्दा उठ गया है. सलमान खान का यह फेमस रियलिटी शो 6 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है. इसका प्रीमियर रात 9 बजे JioHotstar और Colors TV पर होगा, जबकि कलर्स पर यह रात 10:30 बजे इसका रिपीट टेलीकास्ट देखा जा सकेगा.
कैसा होगा बिग बॉस सीजन 20 का थीम
इस बार मेकर्स घर के अंदर एक नया और अनोखा कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं. प्रोमो के मुताबिक, इस सीजन की मुख्य थीम वरदान पर बेस्ड है.
जिसके चलते इस बार ‘बिग बॉस’ का घर दो अलग-अलग हिस्सों में बंटेगा. प्रोमो में सलमान खान एक वरदान का जिक्र करते दिख रहे हैं. इसका मतलब है कि चुने हुए कंटेस्टेंट्स को ‘रीबर्थ’ (पुनर्जन्म) की खास ताकत मिलेगी, इस पावर के जरिए एलिमिनेट हुए खिलाड़ी को दोबारा एंट्री, इम्युनिटी या घर में सुरक्षित रहने का खास मौका मिल सकता है.
‘वरदान’ के इस नए नियम से साफ है कि इस सीजन में एलिमिनेशन आखिरी फैसला नहीं होगा. नए और पुराने समीकरणों के बीच घर में जबरदस्त पावर प्ले देखने को मिलने वाला है.
बारिश के पानी से घर, फसल या सामान हुआ खराब? जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत
कौन-कौन से सितारे आ सकते हैं नजर?
शो की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, ऐसे में मेकर्स ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. कास्टिंग और क्रिएटिव टीम टीवी और सोशल मीडिया की मशहूर हस्तियों को अप्रोच कर रही है. सोशल मीडिया पेज ‘बिग बॉस एफसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने अब तक इन प्रमुख चेहरों से संपर्क किया है. जिसमें टीवी एक्टर्स करण पटेल और अर्जुन बिजलानी, फैज बलूच, मैक्सटर्न (सागर ठाकुर), और कंटेंट क्रिएटर्स दुष्यंत कुकरेजा, तरूण राज अरोड़ा और वंशराज सिंह मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा जैसे नाम अभी फिलहाल सामने आए है.Bigg Boss 20 में इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट! 6 सितंबर से सलमान खान के शो की शुरुआत, इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री की खबरें तेज
