Close Menu
    What's Hot

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » AAP विधायक सौरभ भारद्वाज के घर पर ED की रेड, हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाला का है मामला
    देश - विदेश

    AAP विधायक सौरभ भारद्वाज के घर पर ED की रेड, हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाला का है मामला

    News Lead 18By News Lead 18August 26, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    दिल्ली में अस्पताल निर्माण घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की. यह कार्रवाई 5,590 करोड़ रुपये के अस्पताल प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई है. इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) भी कर रही है.

    Chaitanya Baghel News Update: हाईकोर्ट से बड़ा झटका, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की याचिका खारिज

    24 अस्पताल प्रोजेक्ट्स पर सवाल

    दरअसल, साल 2018–19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पताल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी, जिसमें 11 नए अस्पताल और 13 पुराने अस्पतालों के विस्तार की योजना थी. इनकी लागत करीब 5,590 करोड़ रुपये तय की गई थी. लेकिन आरोप है कि न तो ये प्रोजेक्ट समय पर पूरे हुए और न ही तय लागत में बने. उल्टा प्रोजेक्ट की लागत कई गुना बढ़ गई और बड़ी हेराफेरी की आशंका जताई गई.

    22 अगस्त 2024 को तत्कालीन नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ACB को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि निर्माण की लागत बढ़ाकर और नियमों को दरकिनार कर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ. शिकायत में सौरभ भारद्वाज और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का नाम सीधे तौर पर लिया गया.

    Asia Cup 2025: किस चैनल और मोबाइल ऐप पर देख सकेंगे लाइव मुकाबले, यहां जानें पूरी डिटेल

    ICU प्रोजेक्ट और अन्य गड़बड़ियां

    सबसे बड़ा घोटाला ICU अस्पताल प्रोजेक्ट में बताया जा रहा है. 6,800 बेड वाले 7 ICU अस्पताल 1,125 करोड़ रुपये की लागत से 6 महीने में बनने थे. लेकिन 3 साल बीतने के बाद भी केवल 50% काम हुआ, जबकि 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. ठेका SAM India Buildwell Pvt Ltd को दिया गया था और अब लागत 100% से ज्यादा बढ़ गई है.

    LNJP अस्पताल का नया ब्लॉक 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ का हो गया, लेकिन अभी भी अधूरा है. ज्वालापुरी और मादीपुर अस्पतालों में बिना मंजूरी के अवैध निर्माण हुआ, जहां Parnika Commercial और Ramacivil India जैसी कंपनियां जुड़ी थीं. पॉलीक्लिनिक प्रोजेक्ट में 94 क्लीनिक बनने थे, लेकिन सिर्फ 52 ही बने और लागत 168 करोड़ से 220 करोड़ तक पहुंच गई.

    इसके अलावा, अस्पतालों में पारदर्शिता लाने के लिए HIMS सिस्टम लागू नहीं किया गया. NIC का मुफ्त सॉल्यूशन जानबूझकर खारिज कर दिया गया.

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर गूंजेगी किलकारियां, कपल ने किया प्रेग्नेंसी अनाउंस

    FIR और जांच

    दिल्ली सरकार की अनुमति (Section 17A, Prevention of Corruption Act) के बाद FIR दर्ज की गई. IPC की धारा 409, 420, 120-B और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(1) के तहत केस दर्ज है. अब ACB इस पूरे घोटाले में नेताओं, अफसरों और ठेकेदारों की भूमिका की गहराई से जांच करेगी.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ से सम्मानित, देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी
    2. उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA प्रत्याशी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, PM मोदी रहे प्रस्तावक
    3. भीषण सड़क हादसा: ऑटो और हाइवा टकराए, 5 की मौत, कई घायल
    4. Greater Noida: पहले पीट-पीटकर किया बेहोश, फिर कर दिया आग के हवाले…ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए महिला की हत्या
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChaitanya Baghel News Update: हाईकोर्ट से बड़ा झटका, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की याचिका खारिज
    Next Article Liquor Payment Rule : छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में जल्द लागू होगी कैशलेस व्यवस्था, अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से होगी बिक्री

    Related Posts

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    भारत

    ISRO का ऐतिहासिक कमर्शियल मिशन: 24 दिसंबर को LVM3-M6 से लॉन्च होगा ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    Latest Posts

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    53 लाख MT पेट्रोलियम उपलब्ध, अब 41 देशों से कर रहे एनर्जी इंपोर्ट’; लोकसभा में बोले PM मोदी

    रायपुर में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक… जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता उभरी है, जहाँ औसतन हर दिन 30 महिलाएं और 10-12 नाबालिग लड़कियां लापता हो रही हैं।

    अंबिकापुर के संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गई। इस गंभीर घटना के बाद पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ..

    क्रैश कर गईं सोने की कीमतें, 8000 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा गोल्ड

    छत्तीसगढ़ के जेलों में गूंज रही जय माता दी! 2,397 बंदियों ने रखा व्रत, रमजान में 130 ने रखा रोजा

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ का गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.