Close Menu
    What's Hot

    ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

    CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

    CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में हाथियों से छेड़खानी पड़ेगी भारी, अब 3 साल की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में हाथियों से छेड़खानी पड़ेगी भारी, अब 3 साल की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान

    News Lead 18By News Lead 18July 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG News: हाथी पर पत्थर फेंकने या पटाखा फोड़कर उकसाने पर अब 3 साल की जेल और 1 लाख रुपए जुर्माना होगा। प्रोजेक्ट एलिफेंट स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य मंसूर खान के अभ्यावेदन पर हाथियों के संरक्षण को लेकर वन विभाग ने नया एक्शन प्लान तैयार किया है। इसमें कहा गया है कि हाथियों को सताने पर अब सीधे एफआईआर होगी। इस आदेश के बाद जंगली हाथियों को भगाने या खदेड़ने के नाम पर उन्हें प्रताड़ित करना भारी पड़ सकता है।

    100 KM दूर से दुश्मन का होगा खात्मा! टारगेट लॉक होते ही अचूक वार करती है भारत की ‘अस्त्र’ मिसाइल

    7 साल तक हो सकती है सजा

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक द्वारा सभी क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षकों, वनमंडल अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि हाथियों को पत्थर मारने, पटाखे फोड़ने, तेज आवाज कर डराने या किसी भी प्रकार से प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके तहत 3 साल की जेल या 1 लाख रुपए तक जुर्माना या फिर दोनों सजाएं एक साथ हो सकती है। वहीं दोबारा गलती करते हुए पकड़े जाने पर सजा 7 साल तक हो सकती है।

    Rain Alert in CG: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, बस्तर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी

    डीएफओ को कार्रवाई के निर्देश

    वन विभाग मुख्यालय द्वारा 17 जून 2026 को जारी पत्र में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और कांकेर वृत्त के मुख्य वन संरक्षकों सहित उदंती-सीतानदी, अचानकमार टाइगर रिजर्व और गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसमें स्टीयरिंग कमेटी ऑफ प्रोजेक्ट एलिफेंट के सदस्य मंसूर खान के अभ्यावेदन और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के 15 जून 2026 के पत्र का ब्योरा दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि हाथियों को भगाने के नाम पर उन्हें लगातार प्रताड़ित किए जाने से उनके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। जिससे मानव-हाथी संघर्ष और जन-धन की हानि की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। हाथियों को अनावश्यक रूप से परेशान होने से रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी वनमंडलों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक निगरानी और रोकथाम के निर्देश भी दिए गए हैं।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Article100 KM दूर से दुश्मन का होगा खात्मा! टारगेट लॉक होते ही अचूक वार करती है भारत की ‘अस्त्र’ मिसाइल
    Next Article पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा, 85 लाख की ठगी करने वाला आरोपी MP से गिरफ्तार

    Related Posts

    Raipur

    CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

    Raipur

    CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

    Raipur

    CG Weather News: अगले 24 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम, फिर छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

    Latest Posts

    ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

    CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

    CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

    Hotel Check-In: होटल में ठहरने के नियम बदले! अब Aadhaar की कॉपी नहीं, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन

    CG Weather News: अगले 24 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम, फिर छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

    CG Ration Rice Scheme: सितंबर में मिलेगा दो महीने का चावल, APL कार्डधारकों को नहीं मिलेगा लाभ; जानें वजह

    रायपुर एयरपोर्ट समेत देश के 11 हवाई अड्डे होंगे निजी कंपनियों के हाथों में! PPP मॉडल पर 50 साल की लीज की तैयारी

    BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें रजिस्टर और क्या होगा खास

    CG Education News: शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके की होगी जांच, स्कूलों को मिलेगा लाल-हरा फीडबैक, दुर्ग समेत 5 जिलों में निरीक्षण

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लगेगा Warning Label? सरकार के प्रस्ताव पर कंपनियों को ऐतराज, SC में मामला

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.