Close Menu
    What's Hot

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Supreme Court On Stray Dogs : डॉग लवर्स की आंखें सुप्रीम कोर्ट पर, दिल्ली-NCR में स्ट्रे डॉग्स पर आज आएगा फैसला
    देश - विदेश

    Supreme Court On Stray Dogs : डॉग लवर्स की आंखें सुप्रीम कोर्ट पर, दिल्ली-NCR में स्ट्रे डॉग्स पर आज आएगा फैसला

    News Lead 18By News Lead 18August 22, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Supreme Court On Stray Dogs : दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट अहम फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बैंच सुबह साढ़े 10 बजे अपना फैसला सुनाना शुरू करेगी। 14 अगस्त को 3 जजों की बेंच ने सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट की बैंच आज ये फैसला करेगी कि आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में रखने के डबल बैंच के फैसले पर किसी तरह की रोक की ज़रूरत है या नहीं।

    CG News : महिला गार्ड से इंजेक्शन लगवाने का मामला गरमाया, कलेक्टर ने CMHO को थमाया नोटिस

    अंतरिम आदेश बहाल रहेगा या रोक लगेगी?

    इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने का फैसला सुनाया था जिसके खिलाफ अपील के बाद तीन जजों की बेंच बनाई गई। इस बेंच के सामने मांग की गई थी कि आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में रखने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाई जाए जिस पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब आज सुप्रीम कोर्ट अंतरिम ऑर्डर जारी करके स्पष्ट करेगा कि क्या आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में रखने के निर्देश पर किसी तरह की रोक की जरूरत है? जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ये महत्वपूर्ण फैसला सुनाने वाली है।

    Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, किसका रहा है अब तक दबदबा?

    सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिए थे निर्देश?

    इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के दो जजों के फैसले के बाद आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम का डॉग लवर्स ने विरोध किया। कई जगह इसे लेकर प्रदर्शन भी किए गए। डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए थे कि-

    • एनसीटी दिल्ली, एमसीडी और एनडीएमसी जल्द से जल्द सभी इलाकों से, खासकर शहर के संवेदनशील इलाकों और बाहरी इलाकों से आवारा कुत्तों को उठाना शुरू करें।
    • आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखा जाए।शेल्टर होम में पकड़े गए और रखे गए आवारा कुत्तों का रिकॉर्ड बनाए रखें।
    • दिल्ली-NCR में शेल्टर होम के बुनियादी ढांचे पर 2 महीने में रिपोर्ट दी जाए।
    • डॉग शेल्टर में आवारा कुत्तों के नसबंदी और टीकाकरण के लिए पर्याप्त कर्मचारी होंगे।
    • आवारा कुत्तों को सड़कों/कॉलोनियों/सार्वजनिक स्थानों पर नहीं छोड़ा जाएगा।
    • कोई कुत्ता छोड़ा या बाहर नहीं ले जाया जाए इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
    • अगर कोई व्यक्ति या संगठन आवारा कुत्तों को उठाने से रोकता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Kapil Sharma Show के सेट पर भिड़े कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, वीडियो हुआ वायरल

    2024 में देशभर में डॉग बाइट्स के 37.15 लाख केस दर्ज

    सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को ये आदेश जारी किया। साथ ही उन लोगों के लिए हेल्पलाइन बनाने के निर्देश दिए थे जो डॉग बाइट के शिकार हैं। इसके बाद तीन जजों की बेंच के सामने सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि साल 2024 में देशभर में डॉग बाइट्स के 37.15 लाख केस दर्ज हुए यानि हर रोज करीब 10 हजार लोग कुत्तों के काटने के शिकार हुए। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में 305 लोगों की मौत कुत्तों के काटने से हुई। तीन जजों की बैंच ने इस सुनवाई के दौरान कहा था कि कोर्ट आवारा कुत्तों के जीवन के प्रति भी सहानुभूति रखता है।

    Related posts:

    1. कोलकाता ही नहीं, देश के इन राज्यों में भी लगे भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग
    2. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, सीएम फडणवीस के निर्देश पर उठाया कदम
    3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ से सम्मानित, देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी
    4. उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA प्रत्याशी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, PM मोदी रहे प्रस्तावक
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG News : महिला गार्ड से इंजेक्शन लगवाने का मामला गरमाया, कलेक्टर ने CMHO को थमाया नोटिस
    Next Article ACB की कार्रवाई : रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ सरकारी बाबू, शिक्षक से मांगे 10 हजार

    Related Posts

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    भारत

    ISRO का ऐतिहासिक कमर्शियल मिशन: 24 दिसंबर को LVM3-M6 से लॉन्च होगा ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    Latest Posts

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Dhurandhar Ka Dhamaka: थाईलैंड से लद्दाख तक की लोकेशन्स पर शूट, मुंबई के टोबेको फैक्ट्री में फिल्माया गाना

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने महिला T20I में बनाया नया इतिहास, सबसे तेज़ 4000 रन पूरी करने वाली खिलाड़ी

    CG News: CAF कैंप में सहकर्मी ने साथी जवान को मारी गोली, नींद में सो रहे जवान की मौत

    Chhattisgarh: महिलाओं का अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर हमला, लाठी-पत्थर से किया प्रहार

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.