Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Rules Changing From September First: 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम! जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर 
    भारत

    Rules Changing From September First: 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम! जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर 

    News Lead 18By News Lead 18August 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Rules Changing From September First: अगस्त का महीना खत्म होने के साथ ही एक सितंबर से कई अहम प्रशासनिक, वित्तीय और यात्रा संबंधी नियम बदलने जा रहे हैं. इन बदलावों का सीधा असर आपकी दैनिक जीवन, बचत और घरेलू बजट पर पड़ेगा. दरअसल, बैंकिंग, गैस सिलेंडर बुकिंग, इमिग्रेशन प्रोसेस और इनकम टैक्स जैसे क्षेत्रों में लागू हो रहे इन नियमों के तहत कई काम समय सीमा के भीतर पूरे करने जरूरी हैं. यदि आप पेनल्टी या असुविधा से बचना चाहते हैं, तो सितंबर की शुरुआत से पहले इन 7 बड़े बदलावों की पूरी जानकारी जरूर रख लें.

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगा मानसून, अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार

    बोर्डिंग पास पर नहीं लगेगा इमिग्रेशन स्टाम्प

    एक सितंबर से भारत से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर बड़ी सुविधा मिलने जा रही है. दरअसल, अब ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के नए दिशानिर्देशों के मुताबिक अब इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर भौतिक स्टाम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी. यात्री अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास (e-Boarding Pass) या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. इससे बोर्डिंग पास पर स्टाम्प धुंधला होने या खोने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और इमिग्रेशन में लगने वाला समय भी कम होगा.

    LPG ई-केवाईसी 

    घरेलू एलपीजी गैस (LPG Cylinder) का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए 31 अगस्त तक का समय बेहद अहम है. दरअसल, इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की समय सीमा 31 अगस्त तय कर रखी है. अगर आप समय पर आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराते हैं, तो 1 सितंबर से घरेलू दर पर मिलने वाली सब्सिडी या सिलेंडर की सप्लाई पर असर पड़ सकता है.

    LPG, ATF, CNG और PNG भी नई दरें होंगी जारी

    हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 सितंबर को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी करेंगी. इससे पहले 1 अगस्त को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर में 202 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई थीं. इसके अलावा, महीने की शुरुआत में ही विमान ईंधन (ATF) के साथ-साथ CNG और PNG की नई दरें तय की जाती हैं. लिहाजा, एक सितंबर को जारी होने वाले एटीएफ के नए दामों का सीधा प्रभाव हवाई यात्रा के किरायों पर पड़ेगा.

    ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख

    व्यापार या व्यवसाय से आय अर्जित करने वाले टैक्सपेयर्स यानी जिन्हें ऑडिट की आवश्यकता नहीं है. उनके लिए मूल्यांकन वर्ष 2026-27 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है. ये करदाता फॉर्म 3 और 4 का उपयोग करके अपना रिटर्न जमा कर सकते हैं. समय सीमा के बाद रिटर्न दाखिल करने पर जुर्माना देना पड़ सकता है.

    क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स और नियमों में फेरबदल

    1 सितंबर 2026 से अमेरिकन एक्सप्रेस भारत में प्लैटिनम ट्रैवल क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले माइलस्टोन रिवॉर्ड्स में कटौती कर रहा है. इसके तहत 1.9 लाख रुपये के खर्च पर मिलने वाले 7,500 अतिरिक्त मेंबरशिप पॉइंट्स बंद हो जाएंगे, हालांकि 4 लाख के माइलस्टोन पॉइंट्स यथावत रहेंगे. इसके साथ ही, एक्सिस बैंक ने भी अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों और शर्तों में संशोधन किया है, जो 28 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं.

    Nepal Flash Flood Updates: नेपाल बाढ़ में भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 734 पहुंचा; 2498 लोगों की तलाश जारी

    चीनी भंडारण पर सरकारी शिकंजा

    बढ़ती कीमतों को थामने के उद्देश्य से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने चीनी के थोक खरीदारों पर स्टॉक लिमिट तय कर दी है. यह पाबंदी एक सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. हर महीने 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी की खपत करने वाले व्यवसायों को अब अधिकतम 15 दिनों की आवश्यकता के बराबर ही स्टॉक रखने की अनुमति होगी.

    बैंक एफडी में आएगी पारदर्शिता

    बैंकिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए रिजर्व बैंक के नए दिशानिर्देशों के तहत बड़े फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियमों में बदलाव तय किए गए हैं. इसके तहत एक सितंबर को बैंकों को 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की बल्क एफडी पर रोजाना सुबह 10:10 बजे तक अपनी वेबसाइट पर ब्याज दरें सार्वजनिक करनी होंगी. हालांकि, यह पारदर्शी नियम 1 अक्टूबर 2026 से पूर्ण रूप से लागू होगा.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत
    3. DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन
    4. PM मोदी का इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज़, BTS और IShowSpeed को छोड़ा पीछे
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगा मानसून, अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार
    Next Article रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ की जांच

    Related Posts

    भारत

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    भारत

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    भारत

    Air India Flight में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

    Latest Posts

    IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Army Recruitment 2026: टेक्निकल एंट्री स्कीम के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

    Chhattisgarh Rajyotsav 2026: ‘सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर होगा आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.