Close Menu
    What's Hot

    CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

    CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नियम बदले, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों पर अब नए नियम लागू

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » RRB Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 590 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास से B.Sc तक को मौका, जानें योग्यता
    vaccancy

    RRB Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 590 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास से B.Sc तक को मौका, जानें योग्यता

    News Lead 18By News Lead 18September 16, 2026Updated:September 16, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेल मंत्रालय के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 590 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में नर्सिंग अधीक्षक, डायलिसिस तकनीशियन, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, ईसीजी तकनीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट और लैब असिस्टेंट समेत कुल 9 अलग-अलग पद शामिल हैं।

    इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

    UPI Transaction Charge: UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत! ₹2,000 तक के पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, RuPay डेबिट कार्ड को लेकर भी बड़ा आदेश

    किन पदों पर होगी भर्ती?

    RRB की पैरामेडिकल भर्ती के तहत नर्सिंग अधीक्षक, डायलिसिस तकनीशियन, हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II, ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट और लैब असिस्टेंट ग्रेड II के पद शामिल हैं।

    RRB Paramedical Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

    नर्सिंग अधीक्षक: उम्मीदवार के पास B.Sc Nursing या मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी में 3 वर्षीय कोर्स होना चाहिए। इसके साथ रजिस्टर्ड नर्स एवं मिडवाइफ का प्रमाण पत्र भी जरूरी है।

    डायलिसिस तकनीशियन: हीमोडायलिसिस में B.Sc के साथ डिप्लोमा अथवा संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का प्रशिक्षण/अनुभव होना चाहिए। डायलिसिस टेक्नोलॉजी में B.Sc डिग्री भी मान्य होगी।

    हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II: उम्मीदवार के पास केमिस्ट्री विषय के साथ B.Sc और हेल्थ/सैनिटरी इंस्पेक्टर में 1 वर्षीय डिप्लोमा या NCVT से संबंधित NTC होना चाहिए।

    ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट: ऑडियोलॉजी या स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में स्नातक डिग्री (BASLP) और RCI में रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।

    फार्मासिस्ट: फार्मेसी में डिग्री या फार्मेसी में डॉक्टरेट की डिग्री के साथ फार्मेसी एक्ट, 1948 के तहत फार्मासिस्ट के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

    रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन: फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा रेडियोग्राफी, एक्स-रे तकनीशियन या रेडियोडायग्नोसिस में 2 वर्षीय डिप्लोमा जरूरी है।

    ईसीजी तकनीशियन: साइंस विषय से 12वीं या स्नातक के साथ ECG/कार्डियोलॉजी तकनीक में कम से कम 1 वर्ष का सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।

    ऑप्टोमेट्रिस्ट: ऑप्टोमेट्री में B.Sc या ऑप्थेल्मिक तकनीशियन में 3 से 4 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। संबंधित परिषद या लाइसेंसिंग संस्था में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।

    लैब असिस्टेंट ग्रेड II: साइंस विषय से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (DMLT) में कम से कम 1 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष सर्टिफिकेट कोर्स जरूरी है। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में B.Sc भी मान्य होगी।

    CG Crime: गणेश पंडाल में युवक की हत्या! DJ साउंड सिस्टम को लेकर विवाद, सीने में घोंपा चाकू

    कितनी होनी चाहिए उम्र?

    उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग है। पद के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 से 40 वर्ष तक निर्धारित है।

    उम्मीदवार की जन्मतिथि मैट्रिक या SSLC प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर मानी जाएगी। बाद में जन्मतिथि में किए गए बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    आवेदन शुल्क कितना है?

    RRB CEN 05/2026 के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC, ST, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

    CBT में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार शुल्क का एक हिस्सा वापस किया जाएगा। सामान्य वर्ग को 400 रुपये और अन्य पात्र वर्गों को पूरी आवेदन फीस वापस की जाएगी। रिफंड में बैंक शुल्क की राशि काटी जा सकती है।

    कैसे होगा चयन?

    पैरामेडिकल पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

    1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
    2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
    3. मेडिकल एग्जामिनेशन

    CBT में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। स्क्राइब सुविधा के पात्र PwBD/PwD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

    किस पद पर कितना वेतन?

    पद 7वां CPC वेतन स्तर प्रारंभिक वेतन
    नर्सिंग अधीक्षक लेवल 7 ₹44,900
    डायलिसिस तकनीशियन लेवल 6 ₹35,400
    हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II लेवल 6 ₹35,400
    ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट लेवल 6 ₹35,400
    फार्मासिस्ट लेवल 5 ₹29,200
    रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन लेवल 5 ₹29,200
    ईसीजी तकनीशियन लेवल 4 ₹25,500
    ऑप्टोमेट्रिस्ट लेवल 4 ₹25,500
    लैब असिस्टेंट ग्रेड II लेवल 3 ₹21,700

    RRB Paramedical Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

    इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

    • सबसे पहले अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • CEN 05/2026 Paramedical Recruitment के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
    • नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
    • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
    • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
    • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
    • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    • आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट करें।
    • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

    महत्वपूर्ण: आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, फीस और अन्य पात्रता शर्तों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में जरूर जांच लेना चाहिए।

    Related posts:

    1. DRDO Internship 2026: छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! DRDO में इंटर्नशिप के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कैसे करें आवेदन
    2. Agniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
    3. RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
    4. RRC Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए 64 पदों पर भर्ती, सितंबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पदवार योग्यता
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleगर्म चाय-कॉफी के शौकीन सावधान! ज्यादा तापमान वाले पेय से एसोफैगस कैंसर का खतरा बढ़ सकता है
    Next Article Navodaya Admission 2027-28: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, सभी सुविधाएं होंगी नि:शुल्क, इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

    Related Posts

    vaccancy

    SSC CGL 2026 Exam Date Out: अभ्यर्थी ध्यान दें, पूरा परीक्षा शेड्यूल और एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी यहां पढ़ें

    vaccancy

    ISRO Recruitment 2026: 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

    vaccancy

    NCRTC Recruitment 2026: नमो भारत प्रोजेक्ट में 67 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, योग्यता से सिलेक्शन प्रोसेस तक जानें सबकुछ

    Latest Posts

    CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

    CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नियम बदले, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों पर अब नए नियम लागू

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

    UPI से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर! 3000 के भुगतान पर 12 रुपये शुल्क, किस पेमेंट पर कितना चार्ज, यहां समझें पूरा गणित

    छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

    CG Police Constable: कांस्टेबल भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! SLP खारिज, 400 से ज्यादा अभ्यर्थियों की नौकरी का रास्ता साफ

    बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सख्ती! सरकार के दबाव के बाद Meta ने उठाया बड़ा कदम

    2026 दिवाली पर श्रीराम की होगी देवी से टक्कर! बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी दो बड़ी फिल्में

    Navodaya Admission 2027-28: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, सभी सुविधाएं होंगी नि:शुल्क, इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

    RRB Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 590 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास से B.Sc तक को मौका, जानें योग्यता

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.