Close Menu
    What's Hot

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    रिश्वतखोरी के आरोप से मचा हड़कंप: ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » राजधानी में सड़क हादसा टला: तेलीबांधा चौक पर बाइक ट्रेलर में फंसी, तीन युवक बाल-बाल बचे
    Raipur

    राजधानी में सड़क हादसा टला: तेलीबांधा चौक पर बाइक ट्रेलर में फंसी, तीन युवक बाल-बाल बचे

    News Lead 18By News Lead 18August 27, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : राजधानी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में तेलीबांधा चौक में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेलीबांधा चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सामने चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में वह ट्रेलर के पिछले हिस्से (ट्राली) के बीच जा घुसी।

    CG में दिल दहला देने वाला हादसा, बाढ़ के पानी में बही कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

    हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि तीनों युवकों की जान पर भारी संकट आ गया है। गनीमत रही कि बाइक सवार सभी युवक सुरक्षित बच निकले। उन्हें मामूली खरोंच तक नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा पूरी तरह से युवकों की लापरवाही और तेज रफ्तार का नतीजा था। ट्रेलर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था, लेकिन ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सीधे पिछले हिस्से में जा टकराई।दुर्घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तुरंत युवकों को बाइक से बाहर निकाला और उनकी हालत देखी। सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यदि ट्रेलर थोड़ी भी तेज रफ्तार से चल रहा होता तो तीनों युवकों की जान पर बन सकती थी।

    CG News : दोपहिया वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर… बुधवार से सख्ती, हेलमेट के बिना पेट्रोल नहीं मिलेगा

    स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद फिर से सवाल उठाए हैं कि आखिर क्यों सड़क पर आए दिन इस तरह की लापरवाही होती है। कई लोगों ने पुलिस से मांग की है कि चौक-चौराहों पर यातायात नियमों के पालन के लिए कड़ी व्यवस्था की जाए और तेज रफ्तार व स्टंटबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल तेलीबांधा चौक पर हुई इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सड़क पर जरा सी असावधानी जीवन को खतरे में डाल सकती है। युवकों की सुरक्षित बचत को लोग ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं। यह घटना सभी वाहन चालकों के लिए सबक है कि सड़क पर कभी भी जल्दबाजी और लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

    Related posts:

    1. Raipur Central Jail News: कैदी फरार मामले में रायपुर जेल का प्रहरी सस्पेंड
    2. रायपुर: राजभवन में स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने की साफ-सफाई
    3. Raipur News : दो युवतियों समेत 5 ड्रग पैडलर्स गिरफ्तार, अफगानिस्तान से लाई गई थी खेप
    4. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG में दिल दहला देने वाला हादसा, बाढ़ के पानी में बही कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत
    Next Article छत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी उफान पर, CRPF कैंप आया बाढ़ की चपेट में

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    छत्तीसगढ़

    रिश्वतखोरी के आरोप से मचा हड़कंप: ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

    Latest Posts

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    रिश्वतखोरी के आरोप से मचा हड़कंप: ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

    Chhattisgarh: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

    CG News : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

    NEET Re-Exam 2026: एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

    CG Engineering Seats Reduced: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

    CG Weather Alert: गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

    NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ सरकार देगी 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, आदेश जारी

    Atal Utkrisht Shiksha Yojana: श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! टॉप स्कूलों में फ्री पढ़ाई, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.