Close Menu
    What's Hot

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भाजपा संगठन में फेरबदल:प्रदेश कार्यसमिति में 23 विधायकों को सदस्य नहीं बनाया, ऐसा पहली बार हुआ
    छत्तीसगढ़

    भाजपा संगठन में फेरबदल:प्रदेश कार्यसमिति में 23 विधायकों को सदस्य नहीं बनाया, ऐसा पहली बार हुआ

    News Lead18By News Lead18May 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

     छत्तीसगढ़   भाजपा में कोर कमेटी से दिग्गजों को बाहर करने के बाद अब बुधवार को प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक में 23 विधायकों को सदस्य न बनाए जाने पर नया विवाद शुरू हो गया है। भाजपा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की टीम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नहीं रखा गया है। राष्ट्रीय परिषद में सभी विधायकों को सदस्य बनाया जाता है। भाजपा के 54 विधायक हैं।

    भाजपा संगठन की परिपाटी के अनुसार सभी विधायक प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाते हैं। लेकिन किरण देव की नई टीम में 14 मंत्री और 17 विधायकों को ही जगह दी गई। बाकी विधानसभा के सचेतक सुशांत शुक्ला, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, अनुज शर्मा, ललित चंद्राकर, धर्मजीत सिंह, ईश्वर साहू, प्रबोध मिंज जैसे 23 विधायकों को जगह नहीं दी गई।

    बुधवार को बैठक जैसे शुरू हुई तो यह चर्चा का विषय बन गया। क्यों​कि जिस बैठक में महापौर, जिला प्रभारी, निगम-मंडल के अध्यक्षों को बुलाया गया हो वहां 23 विधायकों का न पहुंचना बड़ी राजनीति का केंद्र बन गया।

    विधायकों ने गुटबाजी का आरोप लगाया

    प्रदेश कार्यसमिति बैठक से दूर रहने पर कई विधायकों ने दबी जुबान में गुटबाजी का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि हम राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं, लेकिन अपने ही राज्य की बैठक से बाहर हैं। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भाजपा में हमेशा एक समान रखा गया है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पक्षपात किया गया। जो विधायक कुछ नेताओं के करीब थे उन्हें कार्यसमिति में जगह दे दी गई लेकिन जिन्होंने मेहनत कर मुकाम पाया आज वे बाहर हैं।

    जून में मिल जाएगा नया प्रभारी नई प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठक में पहली बार ऐसा हुआ कि प्रदेश प्रभारी मौजूद नहीं रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। अभी उनके पास छत्तीसगढ़ का प्रभार भी है। अब यह बताया जा रहा है कि इसी महीने राष्ट्रीय कार्यकारिणी तैयार हो जाएगी। संभावना है कि जून तक छत्तीसगढ़ को नया प्रभारी मिल जाए।

    कोर कमेटी में भी बड़ा बदलाव छत्तीसगढ़ भाजपा की कोर कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में भी विवाद हुआ। कमेटी से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, रेणुका सिंह, बृजमोहन अग्रवाल और गौरीशंकर अग्रवाल को बाहर कर दिया गया। उनकी जगह कमेटी में ओपी चौधरी, विजय शर्मा, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, शिवरतन शर्मा को जगह दी गई है।

    पीएम का आवाहन नहीं आया काम

    डीजल-पेट्रोल संकट को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के आवाहन पर सभी मंत्री अपने कारकेड से गाड़ियां कम कर रहे हैं। लेकिन वहीं भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हजारों गाड़ियां कार्यालय आईं। इसमें कुछ पदाधिकारी तो दो-तीन वाहनों को साथ लेकर आए। बैठक के दौरान कई लोगों ने इस मुद्दे को भी उठाया कि इस बैठक को वर्चुअल भी किया जा सकता था।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleआंसुओं का मिलन… ::मां की तलाश में 11 माह तक वृद्धाश्रम, बस अड्डे तलाशे; पोस्टर चिपकाए… नौकरी छोड़ दी, आखिर जीत गया संघर्ष
    Next Article शराब, साला और सनकी जीजा: गालियों से तंग आकर जीजा बना कातिल, रायपुर के उरला में हुई खूनी वारदात

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    Bilaspur

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Raipur

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    Latest Posts

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    LPG सब्सिडी, फ्री बस यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज

    चिप्स-बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने से पहले देखें कलर कोड, चुटकियों में पता चलेगा कितना है नमक-चीनी और फैट

    CG News: अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

    WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा? जानें नया नियम

    CG Malls Parking Free: मॉल में वाहन खड़ा करने पर नहीं देना होगा पार्किंग चार्ज, राज्य आयोग का आदेश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.